मेकअप आर्टिस्ट माड मोनालिसा ब्यूटी पार्लर की संचालिका अविनाश कौर 30 सालों की कहानी

उत्तर प्रदेश – बस्ती जिले के माड मोनालिसा ब्यूटी पार्लर की संचालिका प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट अविनाश कौर ने समर्पण, मेहनत और प्रतिभा के दम पर ब्यूटी एवं मेकअप इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान स्थापित की है. वर्ष 1995 में शुरू हुआ उनका यह सफर आज 30 वर्षों की सफल यात्रा पूरा कर चुका है. इस दौरान उन्होंने अपने व्यवसाय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया और हजारों महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बनी हैं. मोनालिसा ने इस व्यवसाय को सिर्फ पैसा अर्जित करने का मध्याम न बनाते हुए मुफ्त में 850 करीब लड़कियों को शिक्षा दी और अपने पैरों पर खड़ा करने का प्रयास किया इसको वो अपने जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि मानती है. जो बस्ती के कई दूर दराज के ग्रामीण इलाकों में अपना व्यूटीपार्लर चलाकर अपनी जिविका चला रही है.

माड मोनालिसा मेकअप स्टूडियो आज शहर का प्रतिष्ठित मेकअप संस्थान

30 वर्ष पहले ब्यूटी और मेकअप के क्षेत्र में करियर बनाना आसान नहीं था. तब मेकअप क्षेत्र को आज जैसी पहचान प्राप्त नहीं था लेकिन अविनाश कौर ने अपने सपनों को पूरा करने के लिए संकल्प लिया और इसी उद्देश्य के साथ उन्होंने मुंबई के घाटकोपर स्थित करिश्मा ब्यूटी पार्लर से प्रोफेशनल मेकअप कोर्स की शिक्षा प्राप्त करी. प्रशिक्षण प्राप्त करने के दौरान उन्होंने मेकअप की बारीक, आधुनिक तकनीक और सौंदर्य कला से संबंधित के विभिन्न पहलुओं को गहराई से सीखा. अपनी प्रशिक्षण पूरा करने के बाद उन्होंने अपने अनुभव और हुनर के आधार पर स्वरोजगार शुरू किया.

शुरुआती समय में अनेक चुनौतियां उनके सामने आईं लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी. प्रतिदिन अभ्यास, ग्राहकों के प्रति समर्पण और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के कारण उनकी पहचान मजबूत होती चली गई. धीरे-धीरे माड मोनालिसा का नाम बस्ती और आसपास के क्षेत्रों में एक भरोसेमंद मेकअप आर्टिस्ट के रूप में स्थापित हो गया. उनकी इसी मेहनत का परिणाम यह निकला कि “मोनालिसा मेकअप स्टूडियो” आज शहर के प्रतिष्ठित मेकअप संस्थानों में गिना जा रहा है. ग्राहकों के बीच में उनका स्टूडियो लोकप्रिय है. उनके स्टूडियो में आधुनिक मेकअप तकनीकों, ब्राइडल मेकअप, पार्टी मेकअप और अन्य ब्यूटी सेवाओं के माध्यम से ग्राहकों को अच्छी सेवाएं प्रदान की जाती हैं.

आज के समय में मेकअप केवल सौंदर्य को बढ़ाने का माध्यम नहीं

अविनाश कौर का कहना है कि आज के समय में मेकअप केवल सौंदर्य को बढ़ाने का माध्यम नहीं, बल्कि यह व्यक्ति के आत्मविश्वास को भी मजबूत करता है. उनके उत्कृष्ट कार्य और उपलब्धियों की चर्चा स्थानीय स्तर तक सीमित नहीं है. उनकी प्रतिभा को देखते हुए आकाशवाणी तथा विभिन्न टीवी न्यूज़ चैनलों ने भी उनका इंटरव्यू प्रसारित किया जाता रहा है. इन मंचों पर उन्होंने अपने अनुभव साझा किया और कहा कि मेहनत, लगन और प्रतिदिन सीखने की इच्छा रखना ही किसी भी व्यक्ति को सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचा सकता है. मेकअप और ब्यूटी जगत में सफलता पाने के बाद अविनाश कौर ने अपने ब्यूटी पार्लर का विस्तार करने का निर्णय लिया. आगे सोच-विचार कर उन्होंने बुटिक व्यवसाय की शुरुआत की.

फैशन और ब्यूटी के जगत में धर्मशाला रोड पर माड मोनालिसा ब्यूटी पार्लर के नाम से अपनी अद्वितीय समझ ने इस नए उद्यम को भी सफल बनाया. आज वह मेकअप और फैशन के क्षेत्रों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाते हुए अपने ग्राहकों को बेहतर सेवाएं दे रही हैं. आज की बेटियों और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए अपने हुनर पर विश्वास रखना बहुत आवश्यक है. वह समय-समय पर महिलाओं को प्रशिक्षण तथा मार्गदर्शन भी देती रहती हैं. उनका मानना है कि यदि किसी व्यक्ति के अंदर सीखने का जज़्बा और मेहनत करने की इच्छाशक्ति हो तो उस व्यक्ति के लिए कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है. अविनाश कौर की 30 वर्षों की यह लम्बी यात्रा केवल उनके व्यक्तिगत सफलता की कहानी नहीं है, बल्कि यह उस बदलाव का भी प्रतीक है जिसमें महिलाएं और युवतियां अपने कौशल व आत्मविश्वास के बल पर समाज में नई पहचान बना रही हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top