फेमिना इंस्टिट्यूट में अंतर्राष्ट्रीय डिजाइन दिवस के अवसर पर रचनात्मक प्रतिभाओं का प्रदर्शन – कीर्ति गुप्ता

गोरखपुर शहर में अंतर्राष्ट्रीय डिजाइन दिवस के अवसर पर अलहदादपुर चौक के पास स्थित फेमिना इंस्टिट्यूट ऑफ डिजाइन आर्ट के तत्वावधान में विविध रचनात्मक एवं शैक्षणिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. जिसमें छात्र छात्राओं ने फैशन इलस्ट्रेशन, पेपर ड्रेस डिजाइनिंग तथा नवाचार आधारित डिजाइन प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया. इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को डिजाइन के क्षेत्र में नई सोच, रचनात्मकता और नई तकनीकी के प्रति प्रेरित करना था.

नई सोच, रचनात्मकता और नई तकनीकी ही आयोजन का मुख्य उद्देश्य

मीडिया को मिली जानकारी के अनुसार इस कार्यक्रम में संस्थान के विद्यार्थियों के द्वारा तैयार किए गए फैशन इलस्ट्रेशन और पेपर ड्रेस विशेष आकर्षण का केंद्र बना रहा. छात्रों ने अपनी कल्पनाशीलता, कला कौशल व आधुनिक डिजाइन अवधारणाओं को प्रदर्शित करते हुए दर्शकों की ढेरों सराहना पाई. पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास की अवधारणा को ध्यान में रखते हुए कई प्रस्तुतियों में पुनर्चक्रण योग्य सामग्रियों का प्रयोग किया गया जिसने डिजाइन के क्षेत्र में सस्टेनेबिलिटी के महत्व को भी रेखांकित किया गया. इस आयोजन में मुख्य अतिथि संस्था की केंद्र निदेशक कीर्ति गुप्ता ने बताया कि हमारे संस्थान के कई छात्रों ने केवल राष्ट्रीय स्तर पर ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया हैं और संस्था के साथ-साथ देश का नाम भी गौरवान्वित किया है.

फेमिना इंस्टिट्यूट ऑफ डिजाइन आर्ट छात्रों को केवल पारंपरिक शिक्षा ही नहीं देता बल्कि आधुनिक तकनीकों व नवाचारों से भी जोड़ने का कार्य करता है. उन्होंने आगे बताया कि हमारी यह संस्था सस्टेनेबल डिजाइन और इनोवेशन टेक्नोलॉजी पर विशेष ध्यान देती है. संस्थान में स्मार्ट क्लासरूम और अत्याधुनिक ए.आई. टूल्स के माध्यम से फैशन इलस्ट्रेशन एवं डिजाइनिंग की प्रभावशाली शिक्षा प्रदान की जाती है जिससे विद्यार्थियों को वैश्विक स्तर की जानकारी और अनुभव प्राप्त हो सके. कीर्ति गुप्ता ने आगे बताया कि छात्रों को लगातार सीखने, प्रयोग करने और डिजाइन के क्षेत्र में नवाचार को अपनाने के लिए प्रेरित किया.

अंतर्राष्ट्रीय डिजाइन दिवस पर छात्रों ने बिखेरा डिजाइन का रंग

कार्यक्रम के दौरान संस्थान की मास्टर ट्रेनर सुश्री शिवबी प्रिया ने नए डिजाइन कॉन्सेप्ट विकसित करने की बारीकियों से छात्राओं को अवगत कराया. उन्होंने छात्रों को विशेष रूप से “मनी क्वीन” थीम के अंतर्गत अभिनव और आकर्षक परिधानों की डिजाइनिंग का प्रशिक्षण भी दिया. सभी छात्राओं ने उनके मार्गदर्शन में विभिन्न रचनात्मक डिजाइन तैयार करे, जिसको देखकर वहां पर उपस्थित लोगों ने उन छात्रों की काफी तारीफ करी. वहीं इसी कार्यक्रम में उपस्थित कोरियोग्राफर कृति गुप्ता ने प्रतिभागियों को रैंप वॉक, पोजिंग तकनीक और मंच प्रस्तुति के महत्वपूर्ण पहलुओं पर विशेष जानकारी दी और बताया कि व्यक्ति को फैशन डिजाइनिंग के साथ-साथ आत्मविश्वासपूर्ण प्रस्तुति भी सफलता का एक महत्वपूर्ण आधार है.

संस्था के द्वारा आयोजित इस सफल आयोजन में संस्था के कई सदस्यों एवं सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा. संस्था के सदस्यों एवं सहयोगियों में सरोज निगम, शमा परवीन, अनुराधा विश्वकर्मा, तनु राय, जागृति शर्मा, प्रीति, महविष खातून, संस्कृति, तनु सहनी और निकिता दुबे तथा अन्य लोगों ने भी इस आयोजन को सफल बनाने में अपनी विशेष भूमिका निभाई. संस्थान के एकेडमिक हेड पवन कुमार गुप्ता ने सभी अतिथियों, प्रशिक्षकों और विद्यार्थियों को इस आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि अंतर्राष्ट्रीय डिजाइन दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम ने सभी छात्र छात्राओं को अपनी रचनात्मक क्षमता प्रदर्शित करने का एक शानदार मंच प्रदान किया, जिसके माध्यम से विद्यार्थियों को अपने कौशल को निखारने और नई ऊंचाइयों को प्राप्त करने का एक अवसर मिलता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top