लखनऊ के मंच से बेटियों के सशक्तिकरण का संदेश – निधि श्रीवास्तव

लखनऊ राजधानी में आयोजित एक भव्य बॉलीवुड मेकअप सेमिनार में सौंदर्य और मेकअप से जुड़े कई विशेषज्ञों और कलाकारों ने भाग लिया. इस विशेष सेमिनार कार्यक्रम में ए न्यू ट्रेंड मेकअप स्टूडियो एंड एकेडमी की संचालिका एवं प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट निधि श्रीवास्तव को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था. इस सेमिनार के दौरान उनको उत्कृष्ट कार्यों और समाज में दिए जा रहे सकारात्मक योगदान के लिए “सफलता सम्मान” से सम्मानित किया गया.

युवतियों को हुनर और रोजगार से जोड़ने का मिशन

निधि श्रीवास्तव ने न्यूज़ ऑफ़ नेशन नेटवर्क से बातचीत करते हुए बताया कि उनका संस्थान मेकअप प्रशिक्षण देने के साथ-साथ युवा प्रतिभाओं को आधुनिक तकनीकी और इंडस्ट्री की नये ट्रेंड्स के साथ जोड़ने का भी कार्य करता है. ए न्यू ट्रेंड मेकअप स्टूडियो एंड एकेडमी में छात्राओं को एडवांस मेकअप ट्रेनिंग दी जाती है, जिससे वे सभी छात्र पेशेवर स्तर पर अपनी पहचान बना पाए और रोजगार के नए अवसर प्राप्त कर सकें. निधि श्रीवास्तव ने आगे कहा कि उनकी एकेडमी का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और युवतियों को आत्मनिर्भर बनाना है. इसी लक्ष्य पर चलते हुए उन्होंने संस्थान द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों को निशुल्क मेकअप प्रशिक्षण उपलब्ध कराया है. उनका कहना है कि कौशल आधारित शिक्षा किसी भी व्यक्ति के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकती है.

और यदि बेटियों को सही प्रशिक्षण एवं अवसर मिले तो वे न केवल अपने सपनों को पूरा कर सकती हैं, बल्कि अपने परिवार और समाज के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निधि श्रीवास्तव ने कहा कि आज के दौर में मेकअप और ब्यूटी इंडस्ट्री तेजी से विकसित हो रही है और इस क्षेत्र में रोजगार करने की असीम संभावनाएं मौजूद हैं. उन्होंने आगे युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि यदि आज के युवा अपने मेहनत और समर्पण के साथ इस क्षेत्र में आगे बढ़ें तो निश्चित रूप से उन्हें सफलता मिल सकती हैं. उन्होंने कहा कि उनकी एकेडमी लगातार ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होते रहते है जिसके माध्यम से छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान और उद्योग से जुड़ा अनुभव प्रदान किया जा सके.

बॉलीवुड मेकअप सेमिनार में चमकी निधि श्रीवास्तव की प्रतिभा

मीडिया को मिली जानकारी के अनुसार मल्लिका-ए-अवध द्वारा आयोजित इस भव्य बॉलीवुड मेकअप सेमिनार में देश के अलग-अलग क्षेत्रों से आए हुए मेकअप कलाकारों और प्रशिक्षकों ने प्रतिभाग किया. ब्यूटी और मेकअप जगत में हो रहे नए परिवर्तन, तकनीकों और अवसरों पर चर्चा करना ही इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य था. इस अवसर पर प्रतिभागियों को अपने अनुभव साझा करने और एक-दूसरे से सीखने का अवसर भी प्राप्त हुआ. बॉलीवुड मेकअप सेमिनार समारोह में सबसे विशेष क्षण तब दिखा जब निधि श्रीवास्तव को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सफलता सम्मान प्रदान किया गया. यह सम्मान प्रसिद्ध टीवी अभिनेत्री Suhasi Dhami के हाथों द्वारा दिया गया.

सम्मान प्राप्त करने के बाद निधि श्रीवास्तव ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए केवल एक सम्मान नहीं है बल्कि भविष्य में बेहतर कार्य करने की प्रेरणा है. इस प्रकार के सफलता सम्मान व्यक्ति के आत्मविश्वास को मजबूती देते हैं और समाज के लिए सकारात्मक कार्य करने की ऊर्जा प्रदान करते हैं. उन्होंने कहा कि जब किसी व्यक्ति के कार्यों को मंच पर पहचान मिलती है तो जिम्मेदारियां और भी ज्यादा बढ़ जाती हैं. लखनऊ में मल्लिका-ए-अवध द्वारा आयोजित इस सम्मान समारोह में मेकअप और ब्यूटी इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के लिए एक प्रेरणादायक मंच साबित हुआ है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top