मेकअप इंडस्ट्री के माध्यम से युवतियों को सशक्त बना रही हैं – आरती सिंह

उत्तर प्रदेश – राजधानी लखनऊ की प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट आरती सिंह आज सौंदर्य और मेकअप इंडस्ट्री में एक जाना-माना नाम बन चुकी हैं. लखनऊ, मोती नगर रोड, नाका हिंडोला के पास स्थित उनका अपना आरती मेकअप स्टूडियो सैलून एंड एकैडमी न केवल ब्यूटी सेवाओं के लिए आज प्रसिद्ध है बल्कि महिलाओं और युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी अहम भूमिका रहा है. मेकअप क्षेत्र में सात वर्षों का अनुभव रखने वाली आरती सिंह ने अपने परिश्रम, लगन और प्रतिभा के बल पर एक अलग पहचान बनाई हुई है.

जनसंदेश – हुनर सीखिए और खुद को आत्मनिर्भर बनाइए

न्यूज़ ऑफ़ नेशन नेटवर्क की टीम से बातचीत करते हुए आरती सिंह ने अपने संघर्ष, सफर व भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की और बताया कि उनको बचपन से ही मेकअप और ब्यूटी क्षेत्र में रुचि रही है. यही रुचि आगे चलकर उनका पेशा बनी और उन्होंने इसको अपने करियर के रूप में अपना लिया. उनका कहना है कि आज के समय की महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं. वर्तमान समय में बेटियां शिक्षा, व्यवसाय, खेल, विज्ञान, राजनीति और कला सहित हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखा रही हैं. महिलाओं ने आज यह साबित कर ही दिया है कि यदि उन्हें अवसर और मार्गदर्शन मिले तो वे किसी भी चुनौती का आसानी से सामना कर सकती हैं.

आज की बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं. घर की जिम्मेदारियों को संभालने के साथ साथ व्यवसाय व करियर में सफलता हासिल करने तक महिलाएं हर भूमिका को बखूबी निभाना जानती हैं. घर में भोजन बनाने से लेकर अपने बच्चों के पालन-पोषण तक और इसके साथ ही अपने सपनों को पूरा करने तक महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रही हैं. आरती सिंह का मानना है कि आत्मनिर्भरता ही महिलाओं के सशक्तिकरण की सबसे बड़ी कुंजी है. इसीलिए उन्होंने अपने प्रशिक्षण संस्थान में एक एकैडमी की स्थापना की जहां पर सभी युवतियों को प्रोफेशनल मेकअप, हेयर स्टाइलिंग, स्किन केयर और ब्यूटी से जुड़े विभिन्न कोर्सों का प्रशिक्षण दिया जाता है.

7 साल का अनुभव युवतियों को दे रही हैं रोजगार के अवसर

उनका उद्देश्य केवल प्रशिक्षण देना नहीं है बल्कि छात्राओं को एक ऐसा कौशल प्रदान करना है जिससे वे अपने पैरों पर खड़ी हो सकें और आर्थिक रूप से मजबूत बन सकें. उन्होंने आगे बताया कि उनकी एकैडमी में से सैकड़ों छात्राएं आज सफल मेकअप आर्टिस्ट के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. कुछ छात्राओं ने अपने स्वयं के ब्यूटी पार्लर शुरू कर दिए हैं जबकि कई छात्र प्रतिष्ठित संस्थानों में रोजगार प्राप्त कर चुकी हैं. यह उनके लिए गर्व की बात है कि उनके प्रयासों से कई परिवारों की आर्थिक स्थिति बेहतर हुई है. आरती सिंह ने युवाओं का पक्ष रखते हुए कहा कि आज के समय में ब्यूटी और मेकअप इंडस्ट्री में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं.

बदलते समय और ट्रेंड्स के साथ इस क्षेत्रों में प्रोफेशनल्स की मांग लगातार बढ़ती जा रही है. शादी-विवाह, फैशन, फिल्म, विज्ञापन और सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव के कारण मेकअप आर्टिस्ट्स के लिए नए अवसर लगातार सामने आ रहे हैं. ऐसे में प्रशिक्षित युवतियां इस क्षेत्र में आसानी से अपना उज्ज्वल भविष्य बना सकती हैं. आरती सिंह के सात वर्षों के अनुभव और लगातार मिलते सफलता की नई ऊंचाइयों को छूने के बाद वह आज भी सीखने और आगे बढ़ने में विश्वास रखती है. उनका अपना मानना है कि सफलता का कोई अंतिम पड़ाव नहीं होता और वह हर दिन कुछ न कुछ नया सीखने का अवसर लेकर जरूर आता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top