उत्तर प्रदेश में कासगंज जिले की उभरती हुए मॉडल अंशिका सक्सेना ने अभी जल्द ही आयोजित भव्य फैशन एंड मेकअप सेमिनार में अपने शानदार रैंप वॉक से सभी दर्शकों का दिल जीत लिया. अंशिका सक्सेना ने 12वीं की शिक्षा पूरी करने के बाद मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखकर अपने सपनों को साकार करने के लिए लगातार मेहनत कर रही है. छोटी सी उम्र में उनकी प्रतिभा और विश्वास को देखकर कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनकी सराहना की.
मॉडलिंग से बॉलीवुड जगत तक अंशिका का सपना
उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में एक भव्य सेमिनार कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें ब्यूटी, फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री से जुड़े हुए कई प्रसिद्ध कलाकार शामिल हुए. कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण लोकप्रिय टेलीविजन अभिनेत्री एवं चर्चित धारावाहिक ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की अभिनेत्री कांची सिंह रहीं. उनकी विशेष उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी अधिक खास बना दिया. इस आयोजन में फैशन शो और रैंप वॉक में कई प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया लेकिन कासगंज के रहने वाली अंशिका सक्सेना ने अपनी शानदार प्रस्तुति देकर विशेष पहचान बनाई. जैसे ही मंच पर अंशिका रैंप वॉक के लिए उतरी, उनके विश्वास, व्यक्तित्व और आकर्षक अंदाज ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया.

बेहतरीन रैंप वॉक को देखकर पूरा सभागार तालियों की आवाज से गूंज उठा. कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों, विशेषज्ञो और दर्शकों ने उनकी प्रस्तुति को देखकर खुलकर प्रशंसा की. अंशिका सक्सेना ने न्यूज़ ऑफ़ नेशन नेटवर्क की टीम को बातचीत के दौरान अपने भविष्य के सपने और लक्ष्यों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखना उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा है. शुरुआत से ही वह इस क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाना चाहती थी और एक सफल सुपर मॉडल बनने का लक्ष्य रखती थी.
फैशन जगत में उभरी – अंशिका सक्सेना
अंशिका चाहती थी कि वह देश की एक प्रसिद्ध सुपर मॉडल बने. वह अपने मेहनत और लगन के दम पर लोकप्रियता हासिल करना चाहती थी. मॉडलिंग के साथ-साथ टीवी सीरियल और फिल्मों में काम करने उनकी विशेष इच्छा है. अभिनय की दुनिया में पहचान बनाकर वह अपने करियर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना चाहती है. आज के समय में बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है और सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं. उनका कहना है कि यदि व्यक्ति में विश्वास, मेहनत और काम के प्रति समर्पण हो तो वह किसी भी लक्ष्य को आसानी से हासिल कर सकता है. अंशिका सक्सेना ने बताया कि वह भविष्य में और अधिक प्रशिक्षण लेकर राष्ट्रीय स्तर के फैशन शो और मॉडलिंग प्रतियोगिताओं में भाग लेना चाहती हैं. उनके अनुसार मॉडलिंग केवल फैशन और ग्लैमर तक सीमित नहीं है

बल्कि मॉडलिंग का क्षेत्र व्यक्तित्व विकास, अनुशासन और विश्वास को मजबूती देने का भी क्षेत्र है. इस क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए निरंतर अभ्यास करते रहना बेहद जरूरी है. उन्होंने विशेष रूप से परिवार, मित्र और कासगंज के लोगों के प्रति आभार जातया और कहा कि लोगों का प्यार, समर्थन और आशीर्वाद ही मुझे आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है. स्थानीय लोगों का मानना है कि अंशिका में अब एक सफल मॉडल और अभिनेत्री बनने की पूरी क्षमता दिखाई देती है. अंशिका का विश्वास और मंच पर प्रस्तुति देने का तरीका उन्हें अन्य प्रतिभागियों से अलग बनाता है. उनके शानदार प्रस्तुति ने यह साबित कर दिया कि छोटे शहरों की बेटियां भी बड़े सपने देखने और उससे पूरा करने का साहस रखती हैं।
शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 6 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं. वे ‘मीडिया दस्तक’ और ‘बस्ती चेतना’ जैसे प्लेटफॉर्म्स पर न्यूज़ एवं वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दे चुके हैं. न्यूज़ प्रोडक्शन, डिजिटल कंटेंट निर्माण और ग्राउंड रिपोर्टिंग में उन्हें गहरा अनुभव प्राप्त है. इसके साथ ही वे ‘भारतीय बस्ती’ में कंटेंट राइटर के रूप में भी कार्य कर चुके हैं, जहां उन्होंने उत्तर प्रदेश से जुड़ी खबरों के लेखन और डिजिटल प्रकाशन में अहम भूमिका निभाई. वर्तमान में वे ‘न्यूज़ ऑफ नेशन’ में संपादक के पद पर कार्यरत हैं और निष्पक्ष, गंभीर व सटीक पत्रकारिता के माध्यम से समाज से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सामने ला रहे हैं.


