ब्यूटी, फैशन और मेकअप जगत में प्रतिभाशाली युवाओं के लिए अवसर लगातार बढ़ते जा रहे हैं. इस क्षेत्र में कई ऐसे कई चेहरे उभरकर सामने आए हैं जिन्होंने अपनी मेहनत, विश्वास और कौशल के दम पर लोगों के दिलों में अपनी विशेष जगह बनाई है. उन्हीं प्रतिभाओं में से एक नाम डेजी. त्रिपाठी का है जो आज स्टेज मॉडल के रूप में मेकअप सेमिनार और फैशन मंच पर अपनी अलग पहचान स्थापित करती हुई दिखाई दे रही है.
डेज़ी त्रिपाठी की स्टेज मॉडलिंग ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध
गोरखपुर की डेज़ी त्रिपाठी अपनी आकर्षक व्यक्तित्व, विश्वास और मंच पर शानदार प्रस्तुति के लिए जानी-मानी जाती हैं. विभिन्न मेकअप सेमिनारों, फैशन शो व ब्यूटी कार्यक्रमों में उनकी मौजूदगी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने का कार्य करती है. जब भी वह मंच पर आती हैं तो दर्शकों का ध्यान स्वतः उनकी ओर आकर्षित हो जाता है. आज के समय में एक सफल स्टेज मॉडल बनने के लिए केवल सुंदरता ही पर्याप्त नहीं होती बल्कि व्यक्तित्व और मंच संचालन की समझ व प्रस्तुति कौशल भी बेहद आवश्यक होते हैं. डेज़ी त्रिपाठी इन सभी गुणों की बेहतरीन उदाहरण हैं. उनकी शानदार प्रस्तुति यह दर्शाती है कि उन्होंने अपने क्षेत्र में निरंतर अभ्यास और समर्पण के साथ खुद को तैयार करने का प्रयास किया है. फैशन और मेकअप इंडस्ट्री की दुनिया में आज डेज़ी त्रिपाठी एक ऐसा नाम बन चुकी हैं जिसे दर्शक बहुत ज्यादा पसंद करते हैं.

उनकी प्रोफेशनल प्रस्तुति और मंच पर आत्मविश्वास से भरा उनका चेहरा व अंदाज उन्हें अन्य मॉडलों से अलग बनाता है. इसी कारण उन्हें विभिन्न कार्यक्रमों में स्टेज मॉडल के रूप में विशेष महत्व दिया जाता है. मेकअप सेमिनारों में स्टेज मॉडल की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है क्योंकि मेकअप आर्टिस्ट अपनी कला और तकनीकी का प्रदर्शन मॉडल के माध्यम से ही करते हैं. ऐसे में मॉडल का आत्मविश्वास और सहयोग, आयोजन की सफलता में एक निश्चित भूमिका को दर्शाता है. डेज़ी त्रिपाठी इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाती हैं और मेकअप आर्टिस्ट की रचनात्मकता को प्रभावशाली ढंग से दर्शकों तक पहुंचाने में मदद भी करती हैं.
ब्यूटी, फैशन और मेकअप जगत में प्रतिभाशाली युवाओं के लिए अवसर
कार्यक्रमों में मौजूद दर्शकों ने बताया कि जब डेज़ी त्रिपाठी मंच पर आती हैं तो मेकअप केवल एक तकनीक या कला तक सीमित नहीं होता बल्कि वह एक जीवंत प्रस्तुति का रूप ले लेता है. उनका आत्मविश्वास, चेहरे पर झलकती हुई मुस्कान और मंच पर चलने का अंदाज कार्यक्रम को और अधिक आकर्षक बना देता है. डेज़ी त्रिपाठी केवल एक स्टेज मॉडल ही नहीं बल्कि आज के युवाओं के लिए प्रेरणा का उदाहरण भी हैं. वह यह संदेश देती हैं कि किसी भी क्षेत्र में सफलता पाने के लिए मेहनत करना सबसे महत्वपूर्ण होता हैं. उनकी यात्रा यह साबित करती है कि यदि व्यक्ति अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित हो जाए तो वह अपनी अलग पहचान बना सकता है. फैशन और ब्यूटी जगत में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच डेज़ी त्रिपाठी ने अपनी प्रोफेशनल दृष्टिकोण से एक मजबूत स्थान बनाया हुआ है.

उनकी सफलता उन युवतियों के लिए प्रेरणा है जो मॉडलिंग और फैशन के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहती है. आज उनकी पहचान केवल एक मॉडल के रूप में नहीं बल्कि सौंदर्य और मंचीय गरिमा के प्रतीक के रूप में भी स्थापित होती हुई दिखाई दे रही है. उनकी बढ़ती लोकप्रियता इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण है कि प्रतिभा, ईमानदारी और परिश्रम का कोई विकल्प नहीं होता. आने वाले समय में डेज़ी त्रिपाठी फैशन और मेकअप जगत में बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकती हैं. ऐसी उम्मीद उनके परिवार, प्रशंसकों और इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का है. अपनी मेहनत, लगन और शानदार प्रस्तुति के दम पर उन्होंने लगातार सफलता की नई ऊंचाइयों छुआ हैं और युवाओं के सामने प्रेरणा का उदाहरण बनकर सामने आई है।
शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 6 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं. वे ‘मीडिया दस्तक’ और ‘बस्ती चेतना’ जैसे प्लेटफॉर्म्स पर न्यूज़ एवं वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दे चुके हैं. न्यूज़ प्रोडक्शन, डिजिटल कंटेंट निर्माण और ग्राउंड रिपोर्टिंग में उन्हें गहरा अनुभव प्राप्त है. इसके साथ ही वे ‘भारतीय बस्ती’ में कंटेंट राइटर के रूप में भी कार्य कर चुके हैं, जहां उन्होंने उत्तर प्रदेश से जुड़ी खबरों के लेखन और डिजिटल प्रकाशन में अहम भूमिका निभाई. वर्तमान में वे ‘न्यूज़ ऑफ नेशन’ में संपादक के पद पर कार्यरत हैं और निष्पक्ष, गंभीर व सटीक पत्रकारिता के माध्यम से समाज से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सामने ला रहे हैं.


