संघर्ष से सफलता तक मोनिका चौधरी का प्रेरणादायक सफर

बस्ती जिले के रहने वाली प्रतिभाशाली कलाकार मोनिका चौधरी को बहराइच जिले में आयोजित एक भव्य सम्मान समारोह में Show Stopper Award से सम्मानित किया गया. इस कार्यक्रम को पहल फाउंडेशन के द्वारा आयोजित किया गया था. इसके अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया. इस सम्मान समारोह में कला, फैशन, संस्कृति और महिला सशक्तिकरण की झलक देखने को मिली.

कला और प्रतिभा से जीता सबका दिल

मोनिका चौधरी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि यह सम्मान उनके क्राफ्ट एंड आर्ट डिजाइनिंग के क्षेत्र में कई वर्षों से उल्लेखनीय योगदान और शानदार मेहनत के लिए प्रदान किया गया है. इस कार्यक्रम में बॉलीवुड और टीवी जगत की अभिनेत्री कांची सिंह को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया. उन्होंने मोनिका चौधरी को प्रशस्ति पत्र और क्राउन पहनाकर विशेष रूप से सम्मानित किया. जैसे ही मोनिका चौधरी का नाम मंच से पुकारा गया, चारों तरफ तालियों की गूंज सुनाई देने लगी. मोनिका चौधरी ने बताया कि वह प्रोफेशनल क्राफ्ट एंड आर्ट डिजाइनर है और उन्होंने अपनी मेहनत व रचनात्मक सोच के बल पर अलग पहचान बनाई है.

उन्होंने आगे बताया कि कला और डिजाइनिंग के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करना आसान नहीं होता लेकिन कई वर्षों की कठिन मेहनत और लगातार अभ्यास की वजह से आज मैं इस मुकाम तक पहुंची हूं. मेरे द्वारा तैयार किए गए क्राफ्ट एंड डिजाइन लोगों को बहुत पसंद आते हैं और मेरी कला में भारतीय संस्कृति की झलक भी दिखाई देती है. उन्होंने Show Stopper Award के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इसका मतलब प्रभावशाली प्रदर्शन, आकर्षक प्रस्तुति और एक ऐसा व्यक्तित्व होता है जो दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देता है. जब किसी व्यक्ति के द्वारा किया हुआ कार्य लोगों को इतना प्रभावित करें कि लोग तालियां बजाने पर मजबूर हो जाए तो उसे Show Stopper कहते हैं.

कला जगत में मोनिका चौधरी की अलग पहचान

कांची सिंह ने कार्यक्रम में मोनिका चौधरी की सराहना करते हुए कहा कि आपकी मेहनत अब रंग ला चुकी है. आज बेटियां हर एक क्षेत्र में आगे बढ़ रही है और अपनी प्रतिभा के माध्यम से समाज को नई दिशा दे रही है. मोनिका चौधरी की उपलब्धियां और उनके कार्यों से महिलाओं और बेटियों को विशेष रूप से सीख लेनी चाहिए. कांची सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित दर्शकों को महिलाओं के प्रति संबोधित करते हुए कहा कि समाज में महिलाओं को आगे बढ़ाने और उनको पहचान दिलाने के लिए ऐसे आयोजनों का होना आवश्यक है. जब किसी महिला या बेटी को उसकी मेहनत के लिए सम्मान मिलता है तो वह केवल उसका सम्मान नहीं होता बल्कि पूरे परिवार व समाज के लिए प्रेरणा का विषय बन जाती है.

सम्मान प्राप्त होते ही मोनिका चौधरी ने भावुक होकर सभी लोगों का आभार व्यक्त किया और कहा कि आज का मेरा यह सम्मान बेहद खास और यादगार पल है. कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कार्यक्रम की सराहना की और कहा कि मोनिका चौधरी छोटे शहर से निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रही है जो हम सब के लिए गर्व का विषय है. जो अपने सपनों को पाने के लिए लगातार संघर्ष करते हैं उन युवाओं के लिए मोनिका चौधरी की यह सफलता प्रेरणा देने का कार्य करेगा. आज मोनिका चौधरी हर बेटी के लिए आईना बनकर सामने आई है. अगर इंसान अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित भाव से कार्य करें तो वह हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top