डॉ. लक्ष्मी रजक की कार्यशैली और सफलता युवाओं के लिए प्रेरणा

जिला बहराइच – उत्तर प्रदेश में आयोजित एक भव्य सम्मान समारोह में जनपद बस्ती की प्रतिभाशाली बेटी डॉ. लक्ष्मी रजक को show Opener Award से सम्मानित किया गया. यह सम्मान समारोह पहल फाउंडेशन के द्वारा आयोजित किया गया जिसके अंतर्गत समाज, कला, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया.

डॉ. लक्ष्मी को मिला Show Opener Award

इस कार्यक्रम की खास बात यह थी कि पुरस्कार बॉलीवुड और टीवी जगत की प्रसिद्ध अभिनेत्री कांची सिंह के द्वारा प्रदान किया गया. कांची सिंह ने डॉ लक्ष्मी रजक को प्रशस्ति पत्र और क्राउन पहनाकर सम्मान किया. सम्मानित करने के दौरान सभागार तालियां से गूंज उठी और कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने डा. लक्ष्मी की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की और उनकी उपलब्धियों व समाज के प्रति योगदान को सराहा गया. उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि Show Opener से तात्पर्य यह है कि किसी कार्यक्रम शो, सीरीज की शुरुआत या परिचयात्मक भाग होता है यह वह विशेष हिस्सा होता है जिसमें दर्शकों के ध्यान को आकर्षित करने और कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए तैयार किया जाता है.

डॉ. लक्ष्मी को मिला यह सम्मान उनके व्यक्तित्व, नेतृत्व क्षमता और समाज में सकारात्मक प्रभाव के कारण प्रदान किया गया. कार्यक्रम में अभिनेत्री कांची सिंह ने कहा कि बेटियां देश के धरोहर होती हैं, बेटियों से ही संसार है, बेटियों से ही परिवार है और उन्हीं से पूरा जग संसार है. आज के समय हर क्षेत्र में बेटियां अपनी प्रतिभा का परिचय दे रही है और समाज, परिवार और देश का नाम रोशन कर रही हैं. उन्होंने आगे सराहना करते हुए कहा कि सभी युवाओं को डॉ. लक्ष्मी रजक से प्रेरणा लेनी चाहिए. आज के समय में महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए ऐसे सम्मान समारोह कार्यक्रम बहुत ही जरूरी है क्योंकि इससे महिला प्रतिभाओं को नई पहचान मिलेगी और वह आगे बढ़ने के लिए प्रेरित होंगी.

मेहनत और निर्भरता से बनाया अलग पहचान

अभिनेत्री कांची सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित दर्शकों से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक माता-पिता को अपनी बेटियों को शिक्षा और निर्भरता की ओर प्रेरित करना चाहिए ताकि वह आगामी भविष्य में समाज के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सके. सम्मान प्राप्त करने वाली डॉ. लक्ष्मी रजक ने भावुक होकर सभी आयोजको, अतिथियों और दर्शकों का आभार व्यक्त किया और कहा कि आज का मेरा यह सम्मान सिर्फ मेरा नहीं बल्कि उन सभी बेटियों का है जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए संघर्ष करती हैं. पहल फाउंडेशन के द्वारा किया हुआ यह कार्यक्रम समाज में सही दिशा और सकारात्मक संदेश देने का कार्य करेगा.

किसी भी इंसान की सफलता उसके परिवार, गुरुजन और समाज के आशीर्वाद से ही संभव हो पाता है. उन्होंने आगे बताया कि मैंने जीवन में माता-पिता और गुरुजनों की बातों को अपनी प्रेरणा बनाया और समाज के लिए सकारात्मक कार्य करने लगी. यह सम्मान समारोह केवल एक पुरस्कार वितरण कार्यक्रम नहीं था बल्कि यह कार्यक्रम महिलाओं के प्रति सम्मान का प्रतीक बन गया. सभी लोगों ने डॉक्टर लक्ष्मी के कार्यों की सरहाना करते हुए उनके बेहतर भविष्य की कामना की. उनकी सफलता इस बात को साबित करती है कि खुद के मेहनत से व्यक्ति अपने सपनों को साकार कर सकता है. आज डॉ. लक्ष्मी सभी महिलाओं व बेटियों के लिए प्रेरणा की मिसाल बनी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top