फिनिक्स पब्लिक स्कूल के समर कैंप में शिक्षा और मनोरंजन का अनोखा संगम – डॉ. विनायक जायसवाल

बस्ती शहर का प्रतिष्ठित विद्यालय फिनिक्स पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय समर कैंप का समापन रंगारंग गतिविधियों के साथ संपन्न हुआ. विद्यालय में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में छात्रों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और खेल तथा रचनात्मक गतिविधियों का मनोरंजन करते हुए कार्यक्रम का आनंद उठाया. पूरा विद्यालय परिसर छात्रों की खुशी और उमंग में रंगा हुआ नजर आया.

समर कैंप – बच्चों के सीखने और निखरने का एक अवसर

विद्यालय में समर कैंप का आयोजन छात्रों विकास को ध्यान में रखते हुए किया गया था. विद्यालय प्रांगण में इस कैंप के माध्यम से छात्रों के लिए अनेक प्रकार के खेल और गतिविधियों का आयोजन किया गया. जिनमें डांस एक्टिविटी, ड्राइंग, म्यूजिकल गेम्स, योग, पेंटिंग और ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताओं शामिल रही. सभी छात्रों ने इन सभी प्रतियोगिताओं में पूरे जोश और उत्साह के साथ भाग लिया और खुद को मजबूत बनाने का प्रयास किया. विद्यालय के निर्देशक डॉ. विनायक जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारे विद्यालय में हर वर्ष समर कैंप का आयोजन किया जाता है ताकि बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद, रचनात्मक और शारीरिक गतिविधियों का मनोरंजन ले सकें.

आज के समय में छात्रों का मानसिक विकास के साथ-साथ शारीरिक विकास भी बहुत जरूरी है और खेलकूद इसमें अहम भूमिका निभाता है. उन्होंने आगे बताया कि छात्रों के लिए केवल किताबों का ज्ञान पर्याप्त नहीं होता बल्कि उन्हें जीवन के संघर्षों और विभिन्न पहलुओं से परिचित कराना अत्यंत आवश्यक है. समर कैंप के होने से छात्रों को नई चीज़ सीखने का अवसर प्राप्त होता है और उनमें टीम भावना का भी विकास होता है. समर कैंप के अंतर्गत बच्चे खेल-खेल में ही अनुशासन सहयोग और संस्कार के भावनाओं को सिखाते हैं जो उनके भविष्य के लिए बहुत उपयोगी सिद्ध हो सकता है.

विभिन्न गतिविधियों में छात्रों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

विद्यालय के निर्देशिका कुशा जयसवाल ने इस अवसर पर सभी छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि माता-पिता के सहयोग और विश्वास से ही विद्यालय में छात्रों के लिए इस प्रकार के रचनात्मक कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किए जाते हैं. इस कैंप के माध्यम से छात्रों को सरल और बेहतर शिक्षा देने का प्रयास किया जाता है ताकि बच्चे पढ़ाई को बोझ न समझे बल्कि इसका गहरा आनंद ले सकें. छात्र ही हमारे देश के भविष्य माने जाते हैं, उन्हें सही शिक्षा और उचित मार्गदर्शन मिले तो हर एक छात्र अपने जीवन में सफलता प्राप्त कर सकता है. समर कैंप जैसे कार्यक्रम छात्रों के अंदर छिपी प्रतिभा को बाहर लाने का काम करते हैं. हमारे विद्यालय का उद्देश्य सभी छात्रों को ऐसी शिक्षा देना है जिससे उनका शारीरिक और मानसिक विकास एक साथ आसानी से हो सके.

विद्यालय में आयोजित समर कैंप के दौरान छात्रों के अभिभावकों और शिक्षकों ने भी हिस्सा लेकर कार्यक्रम को यादगार बना दिया. विद्यालय के छात्रों ने नृत्य, चित्रकला और खेल प्रतियोगिता के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया. अध्यापकों ने छात्रों का उत्साह बढ़ाने के लिए उन्हें नयी – नयी गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित करके उनका मार्गदर्शन किया. समर कैंप के समापन से पहले छात्रों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई. छात्रों के चेहरे पर मुस्कान और विश्वास का दिखाई देना इस बात का प्रमाण है कि समर कैंप का आयोजन उनके लिए खास और यादगार रहा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top