राजधानी लखनऊ में फैशन, ग्लैमर, बिजनेस और मेकअप की दुनिया से जुड़े हुए प्रतिभाशाली युवाओं के लिए एक खास और भव्य आयोजन होने वाला है. यह कार्यक्रम 9 जुलाई को “ग्लैम अवार्ड शो सीजन 17” के नाम से आयोजित कराया जाएगा जिसमें पूरे देश से टैलेंटेड कलाकार, मॉडल, बिजनेस वूमेन, मेकअप आर्टिस्ट और अलग-अलग क्षेत्रों में कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा.
लखनऊ में ग्लैमर और टैलेंट का महाकुंभ
इस आयोजन को लेकर युवाओं और फैशन इंडस्ट्री के लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है. विशेष बात यह है कि बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर इस कार्यक्रम में बतौर सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में शामिल होंगी. उनकी मौजूदगी से पूरा कार्यक्रम खास और आकर्षक होने वाला है. वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट छाया अवस्थी को कार्यक्रम में स्पेशल गेस्ट के रूप में आमंत्रित किया गया है. ब्यूटी इंडस्ट्री और फैशन जगत में छाया अवस्थी का काफी नाम सम्मान के साथ लिया जाता है और अपने क्षेत्र में काम करके अनेकों लोगों को प्रेरित करके आगे बढ़ाया है. कार्यक्रम का संचालन आदित्य त्रिपाठी द्वारा किया जाएगा और आयोजन की जिम्मेदारी अनामिक त्रिपाठी के नेतृत्व में हो रहा है.

आयोजकों का कहना है कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य केवल सम्मान समारोह आयोजित करना नहीं है बल्कि उन लोगों को मंच देना है जो अपने काम और मेहनत से समाज में अलग पहचान बना रहे हैं. यह आयोजन युवाओं के लिए प्रेरणा का मिसाल बनेगा और उनके सपनों को साकार करने का एक अवसर भी प्रदान करेगा. छाया अवस्थी ने जानकारी देते हुए बताया कि उनका अपना मेकअप स्टूडियो “सी.ऐ. मेकअप स्टूडियो” के नाम से जाना जाता है और यहां पर प्रोफेशनल मेकअप कोर्स की सुविधाएं उपलब्ध है. उन्होंने आगे बताया कि उनके संस्थान में छात्रों को केवल मेकअप संबंधी ट्रेनिंग नहीं दी जाती बल्कि उन छात्रों को आत्मनिर्भर बनाने पर कार्य किया जाता है ताकि वे भविष्य में अपना खुद का रोजगार खड़ा कर सके.
ग्लैमर, फैशन, बिजनेस और सम्मान का शानदार संगम
वर्तमान समय में फैशन इंडस्ट्री और ब्यूटी , युवाओं के लिए रोजगार का माध्यम बन चुका है और इस प्रशिक्षण के जरिए कोई भी इस क्षेत्र में अपना शानदार करियर बना सकता है. छाया अवस्थी ने आगे बताया कि हमारे संस्थान से प्रशिक्षण लेने वाले अधिकतर छात्र अपना खुद का काम शुरू कर चुकी हैं और कई क्षेत्रों में सफल मेकअप आर्टिस्ट बनकर कार्य कर रही है. आज की महिलाओं को विकसित होने के लिए कौशल प्रशिक्षण देना बहुत जरूरी है. इस आयोजन में फैशन शो, टैलेंट परफॉर्मेंस, प्रतिभा सम्मान समारोह, आकर्षक प्रस्तुतियां आयोजित किए जाएंगे.

सभी प्रतिभागियों को अपना हुनर दिखाने का अवसर मिलेगा. उनका कहना है कि अगर किसी व्यक्ति के अंदर कोई विशेष प्रतिभा छिपी है या कोई व्यक्ति अपने बिजनेस को नया पहचान देना चाहता है तो हमारा यह मंच उसके लिए सुनहरा अवसर साबित हो सकता है. लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम ग्लैमर का फैशन जगत के लिए यादगार कार्यक्रम होने वाला है. आयोजित कार्यक्रम में भारी संख्या में सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर, मेकअप आर्टिस्ट, कलाकार, बिजनेस एंड मॉडल क्षेत्र से जुड़े लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है. आयोजकों ने सभी लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने और सफल बनाने की अपील की।
शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 6 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं. वे ‘मीडिया दस्तक’ और ‘बस्ती चेतना’ जैसे प्लेटफॉर्म्स पर न्यूज़ एवं वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दे चुके हैं. न्यूज़ प्रोडक्शन, डिजिटल कंटेंट निर्माण और ग्राउंड रिपोर्टिंग में उन्हें गहरा अनुभव प्राप्त है. इसके साथ ही वे ‘भारतीय बस्ती’ में कंटेंट राइटर के रूप में भी कार्य कर चुके हैं, जहां उन्होंने उत्तर प्रदेश से जुड़ी खबरों के लेखन और डिजिटल प्रकाशन में अहम भूमिका निभाई. वर्तमान में वे ‘न्यूज़ ऑफ नेशन’ में संपादक के पद पर कार्यरत हैं और निष्पक्ष, गंभीर व सटीक पत्रकारिता के माध्यम से समाज से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सामने ला रहे हैं.


