राज सैलून मेकअप एकेडमी में प्रशिक्षित छात्राओं को मिला प्रशस्ति पत्र – शबनम

जिला अकबरपुर, उत्तर प्रदेश में राज सैलून मेकअप स्टूडियो एंड एकेडमी में एक विशेष सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट और एकेडमी की संचालिका शबनम ने हेयर एंड मेकअप कोर्स को पूरा करने वाली छात्रों को प्रशस्ति पत्र देकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के समय एकेडमी में उत्साह का माहौल दिखाई दिया.

शबनम ने आत्मनिर्भर बनने का दिया संदेश

कार्यक्रम के समय शबनम ने सभी छात्राओं को प्रमाण पत्र देते हुए उनके सुनहरे भविष्य की कामना की और कहा कि आज के समय में ब्यूटी एंड मेकअप इंडस्ट्री सभी युवाओं के लिए रोजगार करने का एक बड़ा माध्यम बन चुका है. यदि किसी युवा के भीतर प्रतिभा, लगन और सीखने की इच्छा हो तो वह इस क्षेत्र में आकर शानदार सफलता हासिल कर सकता है. उन्होंने आगे बताया कि हमारे मेकअप स्टूडियो एंड एकेडमी में छात्रों को हुनरमंद और आत्मनिर्भर बनाया जाता है और हमारे एकेडमी में 3 और 6 महीने के प्रोफेशनल कोर्स संचालित किए जाते हैं जिसमें छात्रों को आधुनिक हेयर स्टाइलिंग, ब्राइडल मेकअप, स्किन केयर, प्रोफेशनल ब्यूटी, पार्टी मेकअप तथा अन्य विशेष प्रशिक्षण दिए जाते हैं.

छात्र अपना विषय कोर्स पूरा करने के बाद खुद का रोजगार शुरू कर सकते हैं और समाज में अपनी एक अलग पहचान बना सकते हैं. हमारे युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, जरूरत सिर्फ सही मार्गदर्शन और मंच की है. इन्हीं विचारों के साथ हमारे एकेडमी में युवाओं को प्रशिक्षण देकर आगे बढ़ाने का काम कर रही है. हमारे यहां प्रशिक्षण लेने वाले कई छात्राओं ने अपना खुद का ब्यूटी पार्लर चला रही है और आज वे सभी लोग आत्मनिर्भर बन चुकी हैं. जो मेरे लिए गर्व का विषय है. सम्मानित होने वाले सभी छात्राओं के चेहरे पर खुशियां साफ-साफ झलक रही थी.

हुनर, विश्वास और मेहनत से मिलती है सफलता

प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाली छात्राओं के नाम शीला, रविबाला, अनीता गुप्ता, प्रीति भारती, रूपाली प्रमुख रूप से शामिल दिखाई दी. सभी छात्राओं ने एकेडमी का आभार व्यक्त किया और कहा कि यहां पर हम लोगों को केवल मेकअप और हेयर स्टाइलिंग नहीं सीखा बल्कि हमें यहां पर आत्मविश्वास और खुद के पैरों पर खड़े होने की प्रेरणा की मिली. हम छात्राओं को यहां पर प्रशिक्षण देने के साथ-साथ आधुनिक तकनीकी, ग्राहकों से व्यवहार और अन्य छोटी-छोटी जानकारियां भी प्राप्त हुई. हमारे भीतर के विश्वास को मजबूती मिली है और अब हम अपने सपनों को साकार करने के लिए पूर्ण रूप से तैयार है.

आज के जमाने में कौशल आधारित शिक्षा युवाओं के लिए बहुत ही आवश्यक है और इस तरह के प्रशिक्षण संस्थानों में छात्रों के भविष्य को नई दिशा देने का काम करेगी. बेटियां आज हर एक क्षेत्र में तरक्की कर रही है और ब्यूटी इंडस्ट्री में भी उनके लिए रोजगार करने का मजबूत विकल्प उभर कर सामने आया है. इस विशेष समारोह के अंत में शबनम ने सभी छात्रों को प्रशस्ति पत्र देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि अपने मेहनत और लगन से हर एक सपने को आसानी से पूरा किया जा सकता है. सभी लोगों से मेरा अपील है कि आप सभी लोग रोजाना कुछ न कुछ नया सीखते रहे और अपने हुनर के दम पर एकेडमी व परिवार का नाम रोशन करें. पूरे समारोह में उत्साह, गर्व और प्रेरणा का वातावरण दिखाई दिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top