आधुनिकता और बदलते जीवन शैली के इस जमाने में फैशन क्षेत्र तेजी से नयी ऊंचाइयों को छूता जा रहा है. आज के समय में फैशन केवल पहनावे तक सीमित नहीं है बल्कि यह व्यक्तित्व, पहचान और आत्मविश्वास का हिस्सा बन चुका है. इसी वजह से फैशन डिजाइनिंग आज युवाओं के बीच में तेजी से लोकप्रिय बनता जा रहा है.
उत्तर प्रदेश में फैशन इंडस्ट्री ने खोला सफलता के नए रास्ते
मेरठ क्षेत्र की युवा फैशन विशेषज्ञ दीपिका का मानना है कि आज के दौर में फैशन डिजाइनिंग केवल एक शौक नहीं रहा बल्कि युवाओं के लिए एक शानदार और सुरक्षित भविष्य का विकल्प बन चुका है. कुछ वर्षों पहले फैशन डिजाइनिंग केवल बड़े शहरों तक की सीमित रहती थी परंतु अब छोटे शहरों, कस्बों और गांव तक भी फैशन डिजाइनिंग की मांग बढ चुकी है. उत्तर प्रदेश के कई क्षेत्रों में फैशन डिजाइनर्स के लिए नए-नए अवसर पैदा हो रहे हैं. विशेष रूप से मेरठ जैसे शहरों में फैशन संबंधित रुचि युवाओं में लगातार बढ़ती जा रही है. लोग अपने कपड़ों स्टाइल और फैशन को लेकर पहले से ज्यादा जागरूक हो चुके हैं. हर व्यक्ति अपने लिए अलग फैशन चाहता है और उसकी यही सोच फैशन इंडस्ट्री को आगे बढ़ाने में मजबूत भूमिका निभा रही है.

शादी से लेकर पार्टी तक, कॉलेज फंक्शन, सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव ने फैशन डिजाइनिंग को एक नई पहचान दिलाई है. फैशन डिजाइनिंग में सफलता पाने के लिए केवल डिग्री ही काफी नहीं है बल्कि रचनात्मक सोच और नए प्रयोग का जुनून होना भी आवश्यक है. आज के समय में जो युवा डिजाइन, ट्रेंनिंग स्टाइल और यूनिक आइडियाज पर काम करना चाहते हैं उनके लिए यह क्षेत्र संभावनाओं से भरा हुआ है. फैशन डिजाइनिंग के क्षेत्र में रोजाना नया सीखने और कुछ नया करने का मौका मिलता है जिससे युवाओं की क्रिएटिविटी निखरती है. फेसबुक, इंस्टाग्राम, युटुब जैसे प्लेटफार्म और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से फैशन इंडस्ट्री को एक नई दिशा मिल रही है. इन सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से युवा अपनी प्रतिभा को लाखों, करोड़ों लोगों तक पहुंचा रहा है.
फैशन केवल शौक नहीं बल्कि शानदार प्रोफेशन बन चुका है
हमारे भारत में हजारों ऐसे डिजाइनर है जिन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपनी अलग पहचान बनाई और आज उनके डिजाइन को देश-विदेश तक पसंद किये जा रहे हैं. फैशन इंडस्ट्री आने के बाद प्रतियोगिता काफी हद तक बढ़ चुकी है लेकिन इसके साथ ही युवाओं के लिए नए-नए अवसरों के लिए दरवाजे भी खुलते जा रहे हैं. अब किसी बड़े शहर में जाकर काम करने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि अगर आपके अंदर प्रतिभा और मेहनत करने का जज्बा हो तो आप अपने शहर में रहकर ही सफलता हासिल कर सकते हैं. अब फैशन डिजाइनिंग केवल कपड़े डिजाइन करने तक सीमित नहीं है.

इसमें ब्राइडल डिजाइनिंग, बुटीक मैनेजमेंट, टेक्सटाइल्स डिजाइनिंग, ज्वेलरी डिजाइनिंग, फैशन स्टाइलिंग और फैशन फोटोग्राफी जैसे विकल्प मौजूद हो गए हैं. इसी कारण आज बड़ी संख्या में युवा फैशन क्षेत्र की ओर आकर्षित हो रहा है. दीपिका ने आगे बताया कि फैशन इंडस्ट्री में भविष्य बनाने के लिए सबसे जरूरी आत्मविश्वास और लगातार सीखते रहने की इच्छा रखना है क्योंकि फैशन का ट्रेंड से लगातार बदलता रहता है इसलिए डिजाइनर को हर समय नये ट्रेंड व स्टाइल के बारे में जानकारी रखना बहुत ही आवश्यक है. जो युवा समय के साथ अपने आप को अपडेट रखते हैं वही अपने जीवन में जल्दी सफलता प्राप्त करते हैं. आज के युग में फैशन डिजाइनिंग सपनों को साकार करने का एक मजबूत मंच बन चुका है।
शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 6 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं. वे ‘मीडिया दस्तक’ और ‘बस्ती चेतना’ जैसे प्लेटफॉर्म्स पर न्यूज़ एवं वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दे चुके हैं. न्यूज़ प्रोडक्शन, डिजिटल कंटेंट निर्माण और ग्राउंड रिपोर्टिंग में उन्हें गहरा अनुभव प्राप्त है. इसके साथ ही वे ‘भारतीय बस्ती’ में कंटेंट राइटर के रूप में भी कार्य कर चुके हैं, जहां उन्होंने उत्तर प्रदेश से जुड़ी खबरों के लेखन और डिजिटल प्रकाशन में अहम भूमिका निभाई. वर्तमान में वे ‘न्यूज़ ऑफ नेशन’ में संपादक के पद पर कार्यरत हैं और निष्पक्ष, गंभीर व सटीक पत्रकारिता के माध्यम से समाज से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सामने ला रहे हैं.


