बस्ती जनपद के शैक्षणिक की जगत में देल्ही स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस में एक बार फिर अपने बेहतर शिक्षा व्यवस्था के बल पर अलग पहचान बनाई है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के द्वारा घोषित परीक्षा परिणामों में विद्यालय के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता का नया अध्याय लिखा है. छात्रों की मेहनत शिक्षकों का प्रयास और अभिभावकों का सहयोग का यह संयुक्त परिणाम था.
परिणाम पत्रो में छात्रों ने प्राप्त किया शानदार अंक
विद्यालय के अधिकतर छात्रों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त करके परिवार और विद्यालय का मान बढ़ाया. परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय में खुशी और उत्साह का माहौल छा गया. सभी छात्रों के चेहरे पर आत्मविश्वास और सफलता की चमक दिखाई दे रही थी. विद्यालय परिवार ने मेधावी छात्रों को मिष्ठान खिलाकर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. विद्यालय में श्रेयसी सिंह और अनिका शुक्ला ने 95% अंक प्राप्त करके विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया. सात्विक नायक ने 94% अंक से विद्यालय में दूसरा स्थान प्राप्त किया. कशिश पटवा ने 93%, जागृति पांडे 92.2%, और हमना जमशेद ने 91.4 प्रतिशत अंक प्राप्त करके अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया. इतना ही नहीं बल्कि विद्यालय के अन्य छात्रों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से सफलता की नई मिसाल पेश की.

अरीशा ने 89 प्रतिशत, माही ने 88 प्रतिशत, शशि एवं संजना ने 87 प्रतिशत, आदित्य पांडेय एवं हीबा खान ने 86 प्रतिशत, इल्मा, आलोक, काव्या, विमल पांडेय तथा निवेदिता ने 85 प्रतिशत अंक प्राप्त कर के अपने परिवार और विद्यालय का नाम रोशन किया. विद्यालय के प्रधानाचार्य गोपाल त्रिपाठी ने सफल विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि आज का यह परिणाम केवल अंकों का नहीं बल्कि छात्रों के अनुशासन, प्रयास और विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता का प्रत्यक्ष परिणाम है. हमारे विद्यालय का उद्देश्य केवल छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक दिलाना नहीं बल्कि उन्हें जीवन के हर क्षेत्र में सक्षम और आत्मनिर्भर बनाना है.

छात्रों की सफलता पर विद्यालय में खुशी की लहर
विद्यालय प्रबंधक जेपी सिंह ने बच्चों की सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि छात्रों की सफलता पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है. आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग में सफलता प्राप्त करना आसान बात नहीं है लेकिन हमारे विद्यालय की छात्रों ने अपने लगन और समर्पण से यह सिद्ध कर दिया कि सही मार्गदर्शन और निरंतर प्रयास से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है. विद्यालय के इंचार्ज भूपेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि हमारे विद्यालय में छात्रों को आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ पारिवारिक व्यवहार और नैतिक मूल्यों की भी शिक्षा दी जाती है. इस कारण हमारे छात्र न केवल परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हैं बल्कि जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में भी अपनी अलग पहचान बनाते हैं.

छात्रों के इस खुशी में शिक्षकों में भी काफी उत्साह देखने को मिला. वेद प्रकाश सिंह, वंदना पांडेय, अमर वधवानी, पंकज गुप्ता, अनूप पांडेय, लवकुश, प्रशांत त्रिपाठी, प्रमोद गुप्ता, आशुतोष पाल, त्रिपुंजय पांडेय, दिनेश यादव, प्रभात त्रिपाठी, लकी शुक्ला तथा अन्य शिक्षकों ने छात्रों को बधाई देते हुए उनके सफल भविष्य की कामना की. छात्रों के अभिभावकों का कहना है कि विद्यालय में बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ मानसिक और नैतिक रूप से भी मजबूत बनाया जाता है जिससे बच्चों में आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता का विकास होता है जिससे छात्र अपने जीवन के हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर पाते हैं.
शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 6 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं. वे ‘मीडिया दस्तक’ और ‘बस्ती चेतना’ जैसे प्लेटफॉर्म्स पर न्यूज़ एवं वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दे चुके हैं. न्यूज़ प्रोडक्शन, डिजिटल कंटेंट निर्माण और ग्राउंड रिपोर्टिंग में उन्हें गहरा अनुभव प्राप्त है. इसके साथ ही वे ‘भारतीय बस्ती’ में कंटेंट राइटर के रूप में भी कार्य कर चुके हैं, जहां उन्होंने उत्तर प्रदेश से जुड़ी खबरों के लेखन और डिजिटल प्रकाशन में अहम भूमिका निभाई. वर्तमान में वे ‘न्यूज़ ऑफ नेशन’ में संपादक के पद पर कार्यरत हैं और निष्पक्ष, गंभीर व सटीक पत्रकारिता के माध्यम से समाज से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सामने ला रहे हैं.


