बस्ती स्थित उर्मिला एजुकेशन एकेडमी में दिन बुधवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के द्वारा इंटरमीडिएट 2026 की परीक्षा के परिणामों की घोषणा से पूरे विद्यालय मे खुशी का माहौल छा गया. छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय परिवार को गर्व महसूस हुआ. विद्यालय प्रशासन, शिक्षकगण, अभिभावक एवं विद्यार्थियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर इस उपलब्धि का जश्न मनाया.
छात्रों की सफलता पर विद्यालय में जश्न का माहौल
विद्यालय की परीक्षा परिणाम इस वर्ष शत् प्रतिशत रहा जो विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों की मेहनत का प्रत्यक्ष प्रमाण है. कई विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान में सफलता हासिल करते हुए अच्छे अंक प्राप्त किये. मेधावी छात्रों ने अपने कठिन परिश्रम, अनुशासन और शिक्षकों के सहीं मार्गदर्शन से विभिन्न विषयों में अधिक अंक अर्जित करके विद्यालय की प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा. विद्यालय की छात्रा आयुषी मिश्रा ने 95% अंक से प्रथम स्थान प्राप्त किया. उत्कर्ष सिंह और वैष्णवी पांडेय ने 94% अंक से विद्यालय में द्वितीय स्थान प्राप्त किया. इसी क्रम में श्रुति उपाध्याय ने 93% अंक से तीसरे स्थान में अपनी जगह बनाई.

अन्य छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया. आदित्य पाठक ने 92%, आर्यन गुप्ता, हेमंत कुमार पांडेय, दृष्टि चौधरी, दिव्यांश कसौधन, गरिमा ने 91% अंक प्राप्त किया और शुभम गुप्ता, अंकिता सिंह राठौर ने 90% अंक प्राप्त करके विद्यालय परिवार का नाम रोशन किया. इसी क्रम में कार्तिक शुक्ला ने 87%, प्रतिभा चौधरी 86%, रति सोनी और अंशिका चौधरी ने 85% अंक प्राप्त किया. अभ्युदय अनुज सिंह, साहनी हुसैन, अभि जायसवाल, सिद्धार्थ मौर्या, आशुतोष कसौधन, शिखा शर्मा एवं शिवांश मिश्रा ने 84% अंक प्राप्त करके विद्यालय को गौरवान्वित किया.

उत्कृष्ट परिणाम से विद्यालय बिना चर्चा का विषय
अन्य छात्र शगुन सोनी, पलक सोनी, आतिया खातून ने 83% अंक प्राप्त करके विद्यालय में सफलता दर्ज कराई. विद्यालय के प्रबंधक धीरेंद्र शुक्ल एवं प्रबंध निर्देशक विनय शुक्ल ने छात्रों की शानदार सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी और कहा कि छात्रों की यह सफलता उनके कठिन परिश्रम, समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का सकारात्मक फल है. विद्यालय की प्रधानाचार्या शशिप्रभा त्रिपाठी ने सफलता प्राप्त छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि उर्मिला एजुकेशन एकेडमी हमेशा अनुशासन व नैतिक शिक्षा के प्रति प्रतिबद्ध रही है. छात्रों का यह परिणाम विद्यालय की उचित शिक्षा व्यवस्था का प्रत्यक्ष प्रमाण है. हमारे विद्यार्थियों को मेहनत करने की जरूरत है ताकि वे अपने जीवन में सफलताओ को जल्दी से प्राप्त कर सकें.

छात्रों के सफलता में सभी अध्यापक मौजूद रहे. दीपक पाण्डेय, डा० संजय कुमार, एल०पी० चौधरी, अजय मिश्रा, कमलोज मिश्रा, नम्रता पाण्डेय, पूजा उपाध्याय, अंजू तिवारी, संजय प्रजापति, अभिनय प्रकाश पाण्डेय, अमन मिश्रा, वकील चौधरी तथा अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके सफल भविष्य की कामना की. विद्यालय प्रशासन ने बताया कि आने वाले समय में हमारी संस्था इसी प्रकार छात्रों को उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण प्रदान करती रहेगी ताकि छात्र अपने जीवन में नई ऊंचाइयों तक पहुंच सके. इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में उर्मिला एजुकेशन एकेडमी संस्था का यह उत्कृष्ट प्रदर्शन बस्ती जनपद के लिए गर्व का विषय बना है।
शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 6 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं. वे ‘मीडिया दस्तक’ और ‘बस्ती चेतना’ जैसे प्लेटफॉर्म्स पर न्यूज़ एवं वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दे चुके हैं. न्यूज़ प्रोडक्शन, डिजिटल कंटेंट निर्माण और ग्राउंड रिपोर्टिंग में उन्हें गहरा अनुभव प्राप्त है. इसके साथ ही वे ‘भारतीय बस्ती’ में कंटेंट राइटर के रूप में भी कार्य कर चुके हैं, जहां उन्होंने उत्तर प्रदेश से जुड़ी खबरों के लेखन और डिजिटल प्रकाशन में अहम भूमिका निभाई. वर्तमान में वे ‘न्यूज़ ऑफ नेशन’ में संपादक के पद पर कार्यरत हैं और निष्पक्ष, गंभीर व सटीक पत्रकारिता के माध्यम से समाज से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सामने ला रहे हैं.


