जेठ माह के पावन बड़े मंगलवार के अवसर पर बस्ती शहर में धार्मिक आस्था और उमंग का अद्भुत वातावरण देखने को मिला. इसी क्रम में रतन एंड कंपनी के द्वारा बड़े मंगलवार को किर्तन व भंडारा का पूरे श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया. इस शुभ अवसर पर पूरे क्षेत्र को आकर्षक ढंग से सजाया गया, जहां पर सुबह से ही श्रद्धालु, व्यापारियों और भक्तों का आना-जाना लगा रहा.
पूजा-अर्चना और प्रसाद वितरण का विशाल आयोजन
इस कार्यक्रम के दौरान विशेष रूप से भगवान हनुमान जी की पूजा-अर्चना की गई और प्रसाद वितरण का विशाल आयोजन किया गया. रतन एंड कंपनी के कर्मचारीयों और आसपास के रहने वाले व्यापारियों ने इस कार्यक्रम में अपना योगदान दिया. बड़े मंगलवार को लेकर लोगों में विशेष उत्साह दिखाई दिया और कार्यक्रम स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए शीतल पेयजल और प्रसाद के भी व्यवस्था की गई थी जिससे आने वाले लोगों को गर्मी से राहत मिल सके. रतन एंड कंपनी के ओनर राहुल जायसवाल ने बड़े मंगलवार के शुभ अवसर पर सभी व्यापारियों और बस्ती क्षेत्र वासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बड़े मंगलवार का उत्सव भारतीय संस्कृति और भारतीय आस्था का प्रतीक है.

बड़े मंगलवार का दिन ईश्वर के प्रति सेवा और समर्पण का दिन है. भगवान हनुमान की कृपा से जीवन में शक्ति, साहस और सफलता का आशीर्वाद प्राप्त होता है. इसलिए हम सभी लोगों को इस अवसर पर प्रेम, भाईचारे और एकता को ध्यान में रखते हुए त्योहार मनाना चाहिए. उन्होंने आगे कहा कि व्यापार केवल लाभ कमाने का माध्यम नहीं होता बल्कि समाज से जुड़ने और लोगों की सेवा करने का भी एक जरिया होता है. भक्ति गीत, भजन, जयकारों ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया.

भारतीय संस्कृति एवं धार्मिक परंपराओं से जुड़े रहने की प्रेरणा
धार्मिक और सामाजिक आयोजनों के माध्यम से सामाजिक एकता और भाईचारे की भावना को मजबूती मिलती है. हमें हमेशा सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेना चाहिए और धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाने में अपनी भूमिका निभाते रहना चाहिए. रतन एंड कंपनी के ओनर रमन जायसवाल ने भी बड़े मंगलवार के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि जेठ माह का बड़ा मंगलवार हनुमान भक्तों के लिए किसी उत्सव से काम नहीं होता. विशेष रूप से भगवान हनुमान की पूजा-आराधना का दिन होता है. पूरे जेठ माह में श्रद्धा और सच्चे मन से की गई पूजा हमारे जीवन में सुख-समृद्धि और शांति लेकर आती हैं. बड़े मंगलवार का पर्व विशेष रूप से हिंदु समाज को एकजुट करने का कार्य करता है.

वर्तमान समय में जहां लोग अपनी व्यस्त जिंदगी में सामाजिक परंपराओं से दूर होते जा रहे हैं वही दूसरी और धार्मिक अवसर समाज को एक-दूसरे से जोड़ने का कार्य कर रहा है. भगवान बजरंगबली की भक्ति हमें कठिन परिस्थितियों में भी संतोष और साहस बनाए रखने की प्रेरणा देती है. इस आयोजन के माध्यम से कई व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने अपनी उपस्थिति देकर आयोजन को सफल बनाया और सभी भक्तों ने हनुमान जी के जयकारे लगाए. कई लोगों ने प्रसाद ग्रहण करके आयोजन में सहयोग भी दिया. रतन एंड कंपनी के द्वारा कराया गया इस धार्मिक कार्यक्रम में सामाजिक एकता का संदेश भी देखने को मिला और इस कार्यक्रम के माध्यम से सभी लोगों को भारतीय संस्कृति एवं धार्मिक परंपराओं से जुड़े रहने की प्रेरणा भी मिली.
शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 6 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं. वे ‘मीडिया दस्तक’ और ‘बस्ती चेतना’ जैसे प्लेटफॉर्म्स पर न्यूज़ एवं वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दे चुके हैं. न्यूज़ प्रोडक्शन, डिजिटल कंटेंट निर्माण और ग्राउंड रिपोर्टिंग में उन्हें गहरा अनुभव प्राप्त है. इसके साथ ही वे ‘भारतीय बस्ती’ में कंटेंट राइटर के रूप में भी कार्य कर चुके हैं, जहां उन्होंने उत्तर प्रदेश से जुड़ी खबरों के लेखन और डिजिटल प्रकाशन में अहम भूमिका निभाई. वर्तमान में वे ‘न्यूज़ ऑफ नेशन’ में संपादक के पद पर कार्यरत हैं और निष्पक्ष, गंभीर व सटीक पत्रकारिता के माध्यम से समाज से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सामने ला रहे हैं.


