विश्व रेडक्रॉस दिवस पर जागरूकता अभियान में एचआईवी मुक्त भारत का संदेश

भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा विश्व रेडक्रॉस दिवस के शुभ अवसर पर दिन शुक्रवार को शास्त्री चौक पर एड्स जागरूकता एवं बचाव विषयक का हस्ताक्षर अभियान और जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया. इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में एचआईवी और एड्स को लेकर भ्रांतियों को समाज से दूर करना और बीमारी से बचाव के प्रति जागरूक करना था. इस अभियान में लोगों ने भारी संख्या में भाग लेकर एचआईवी मुक्त भारत बनाने का दृढ़ संकल्प लिया.

जागरूकता, जांच और सही जानकारी से ही एड्स पर लगेगी रोक

इस कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ राजीव निगम और मुख्य राजस्व अधिकारी के कीर्ति प्रकाश भारती ने हस्ताक्षर बैनर पर अपना हस्ताक्षर करके किया. दोनों अधिकारियों ने इस जागरूकता अभियान का हिस्सा बनकर अभियान सराहना की और कहा कि एड्स जैसे बीमारी के प्रति जागरूकता फैलाना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है. बस्ती विकास सेवा समिती ने इस अवसर पर जागरूकता स्टाल लगाकर लोगों को एचआईवी व एड्स के संक्रमण और उसके कारण व बचाव के उपाय के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी. समिति के सदस्यों ने बताया कि एचआईवी से संक्रमित व्यक्ति के साथ भेदभाव करना गलत है और समाज को उस व्यक्ति के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाना चाहिए. मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राजीव निगम ने कहा कि एचआईवी एक गंभीर और खतरनाक बीमारी है जिसमें रोकथाम व बचाव के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता है.

सरकार और स्वास्थ्य विभाग लगातार इसके प्रति जागरूकता कार्यक्रम चला रहे हैं और उसके सकारात्मक परिणाम भी सबके सामने आ चुके हैं. हमारे भारत में एचआईवी संक्रमण के मामलों में लगभग 35 प्रतिशत की कमी आ चुकी है और इस बीमारी से होने वाली मौतों में करीब 69% तक गिरावट आ चुकी है. आज हमारे समाज को इस बीमारी के प्रति जागरूक होना होगा और अगर समय पर जांच एवं उपचार कराया जाए तो इस बीमारी को जल्द नियंत्रित किया जा सकता है. मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती ने अपने संबोधन में कहा कि रेडक्रॉस जैसी संस्थाएं समाज में मानवता और सेवा का संदेश देती हैं. व्यक्ति को सुरक्षित जीवन शैली के बारे में बातकर और बीमारियों के लिए प्रति सही जानकारी देकर एचआईवी संक्रमण से बचाया जा सकता है.

जन जागरूकता ही एड्स के खिलाफ बचाव का सबसे बड़ा हथियार

हमें चाहिए कि हम लोग एचआईवी संक्रमित व्यक्तियों के साथ किसी भी प्रकार का कोई भेदभाव ना करें बल्कि उन्हें मानसिक सहयोग, समय पर जांच और अच्छे जीवन शैली के लिए प्रेरित करें. बीमारी के प्रति जागरूकता ही बीमारी के खिलाफ सबसे प्रभावी हथियार हैं. संतोष सिंह ने सभी अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि रेडक्रॉस सोसाइटी हमेशा मानवता और जनसेवा कार्यों में अपनी भूमिका निभाती रहेगी और आगामी भविष्य में भी इसी प्रकार जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे. जागरूकता अभियान के तहत समाज को मिलकर एचआईवी बीमारी के खिलाफ लड़ाई लड़नी होगी. रेडक्रॉस सोसाइटी की सचिव रंजीत श्रीवास्तव ने इस अभियान के माध्यम से कहा कि ऐसे आयोजनों का प्रधान उद्देश्य लोगों तक संदेशों को पहुंचना है कि “जागरूकता ही एडस की बचाव है”

हमें एचआईवी पॉजीटिव मरीजों के साथ अपनेपन वाला व्यवहार करना चाहिए और उन्हें समय पर जांच के लिए प्रेरित करना चाहिए. इस कार्यक्रम का आयोजन इमरान अली के द्वारा किया गया. सदस्यों के नाम क्रमशः राहुल श्रीवास्तव, राजेश ओझा, एल.के. पाण्डेय, उमेश श्रीवास्तव, अशोक सिंह, आनंद पाटिल, अहमद हुसैन, मोहम्मद अशरफ, सानू कुमारी, मनीषा, सोनी, मंजेश, शुभेद्र पाठक, राजकुमार, प्रिंस तथा अन्य सदस्य मौजूद रहे. लोगों ने हस्ताक्षर अभियान में भाग लेकर समाज को जागरूक और एचआईवी मुक्त भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प दृढ़ लिया.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top