बस्ती शहर का प्रतिष्ठित विद्यालय देल्ही पब्लिक सीनियर स्कूल में मातृ दिवस बहुत ही उत्साह और भावनात्मक माहौल के साथ मनाया गया. विद्यालय में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी माता के प्रति प्रेम और सम्मान की भावना व्यक्त करते हुए अनेकों प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. विद्यालय के डायरेक्टर अमरमणि पांडेय ने बच्चों को मां के सम्मान के प्रति और उनके त्याग को समझने की प्रेरणा दी.
मातृ दिवस समारोह में मां के सम्मान का संदेश
विद्यालय में कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना व दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुआ. विद्यार्थियों ने स्वागत गीत गाकर अभिभावकों और अतिथियों का अभिनंदन किया. पूरा विद्यालय परिसर रंग-बिरंगे सजावट और आकर्षक ढंग से सजा हुआ था.” मां से बढ़कर कोई नहीं” और “ईश्वर का दूसरा रूप मां है” जैसे संदेशों से सभी छात्रों को मां के त्याग व सम्मान की प्रति जागरूक किया गया. मातृ दिवस का यह संदेश कार्यक्रम की गरिमा को प्राथमिकता दे रहे थे. मातृ दिवस के अवसर पर छोटे-छोटे बच्चों ने कविता, गीत, नाटक तथा डांस के माध्यम से अनेको प्रस्तुतियां प्रस्तुत की. छात्रों ने बताया कि मां केवल जन्म देने वाली ही नहीं बल्कि हमारे जीवन के हर मोड़ पर मार्गदर्शन करने वाली पहली गुरु होती है.

बच्चों की मासूम प्रस्तुतियों को देखकर कई माता की आंखें नम हो गई. मातृ दिवस के अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर अमरमणि पांडेय ने सभी छात्रों को शुभकामनाएं दी और अपने संबोधन में कहा कि हमारे जीवन में मां का स्थान सबसे ऊंचा होता है. बच्चों के प्रति मां का प्रेम निस्वार्थ और असीम होता है. बच्चों को हमेशा अपने मां का सम्मान करना चाहिए और उनके त्याग व जीवन संघर्ष को समझना चाहिए. आज के आधुनिक युग में जीवन की व्यस्तताओ के बीच बच्चों को माता-पिता की प्रति सम्मान और संवेदनशीलता बनाए रखनी चाहिए. ऐसे संस्कार ही एक बेहतर समाज की नींव रखते हैं.

छात्रों की शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों का जीता दिल
विद्या का मंदिर विद्यालय केवल शिक्षा देने का माध्यम नहीं होता बल्कि संस्कार, विकास और भविष्य निर्माण का केंद्र भी होता है. मातृ दिवस जैसे कार्यक्रम छात्रों में पारिवारिक मूल्य और मां के प्रति भावनात्मक जुड़ाव को अधिक मजबूती देते हैं. एक मां परिवार की शक्ति और समाज की उत्तम प्रेरणा होती है. विद्यालय में उपस्थित अभिभावकों ने छात्रों के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में संस्कृति से जुड़ाव, पारिवारिक मूल्यों और रिश्तो की अहमियत को समझाने में अहम भूमिका निभाते हैं. छात्रों के ऐसे प्रयासों को देखते हुए अभिभावकों ने विद्यालय परिवार को धन्यवाद दिया.

विद्यालय के शिक्षकों ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी विशेष भूमिका निभाई. शिक्षकों ने बताया कि बच्चों ने कई दिनों तक लगातार इस कार्यक्रम की तैयारी की, छात्रों को समय-समय पर मार्गदर्शन भी दिया गया. विद्यालय परिवार के द्वारा सभी अतिथियों के लिए आवश्यकतानुसार विशेष व्यवस्था की गई थी. आयोजन के अंत में विद्यालय परिवार की तरफ से सभी माताओं को उनके उपस्थिति के लिए आभार व्यक्त किया गया. विद्यालय का वातावरण खुशी पारिवारिक प्रेम में डूबा हुआ नजर आया. अंत में विद्यालय प्रशासन ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और विद्यार्थियों को कार्यक्रम के शानदार सफलता के लिए आभार प्रकट किया।
शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 6 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं. वे ‘मीडिया दस्तक’ और ‘बस्ती चेतना’ जैसे प्लेटफॉर्म्स पर न्यूज़ एवं वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दे चुके हैं. न्यूज़ प्रोडक्शन, डिजिटल कंटेंट निर्माण और ग्राउंड रिपोर्टिंग में उन्हें गहरा अनुभव प्राप्त है. इसके साथ ही वे ‘भारतीय बस्ती’ में कंटेंट राइटर के रूप में भी कार्य कर चुके हैं, जहां उन्होंने उत्तर प्रदेश से जुड़ी खबरों के लेखन और डिजिटल प्रकाशन में अहम भूमिका निभाई. वर्तमान में वे ‘न्यूज़ ऑफ नेशन’ में संपादक के पद पर कार्यरत हैं और निष्पक्ष, गंभीर व सटीक पत्रकारिता के माध्यम से समाज से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सामने ला रहे हैं.


