ग्रैंड मेकअप सेमिनार में दी जाएगी विशेष ट्रेनिंग, प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच

सौंदर्य और फैशन के क्षेत्र में रुचि रखने वाले लोगों के लिए एक सुनहरा अवसर सामने आ चुका है. आगामी 24 मई को बड़ौत शहर में एक मेकअप सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है जिसको प्रसिद्ध मेकअप आर्टिस्ट नरगिस मलिक और गुड्डू मलिक के द्वारा आयोजित किया जा रहा है. इस मेकअप सेमिनार कार्यक्रम में मुंबई की जानी-मानी सेलिब्रिटी इनफ्लुएंसर खुशी शेख का विशेष आगमन होने वाला है जो इस कार्यक्रम को और भी अधिक खास बनाने वाला है.

ब्यूटी और फैशन इंडस्ट्री में नई संभावनाओं का द्वार खुलेगा

आयोजकों के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार यह मेकअप सेमिनार न केवल मेकअप के शौकीनों के लिए बल्कि उन युवाओं के लिए भी काफी लाभकारी सिद्ध होगा जो इस क्षेत्र में अपना कैरियर बनाना चाहते हैं. इस कार्यक्रम में मेकअप की बारीकियां, नई तकनीक और आधुनिक ट्रेंड्स के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी. इसके साथ ही प्रतिभागियों को प्रोफेशनल तरीके से मेकअप करना भी सिखाया जाएगा जिससे वे सभी भविष्य में एक सफल मेकअप आर्टिस्ट बन सके. नरगिस मलिक और गुड्डू मलिक ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि इस सेमिनार का उद्देश्य स्थानीय प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान करना है जहां वे सीख सके, समझ सके और अपनी प्रतिभा को निखार सकें.

उन्होंने आगे बताया की छोटे शहरों में प्रतिभाशाली व्यक्तियों की कोई कमी नहीं होती, जरूरत होती है तो सिर्फ सही मार्गदर्शन और एक अवसर की. इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. इस सेमिनार में बेसिक से लेकर एडवांस मेकअप तक पूरी जानकारी दी जाएगी जिसमें ब्राइडल मेकअप, पार्टी मेकअप, स्किन केयर और फेस शेप के अनुसार मेकअप, प्रोडक्ट चयन और उनके सही से उपयोग करने की महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी. इतना ही नहीं बल्कि प्रतिभागियों को लाइव डेमो क्लास के माध्यम से भी सीखने का अवसर मिलेगा जिससे वह हर तकनीकी में अपने आप को सुधार सके और अच्छे तरीके से समझ सकें.

अब सभी युवाओं को प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट बनने का मिलेगा मौका

इस कार्यक्रम की विशेष बात यह है कि इसमें मुंबई से आने वाली सेलिब्रिटी इनफ्लुएंसर खुशी शेख अपने अनुभव और ज्ञान से हम सबका मार्गदर्शन करेंगी. उन्होंने कई नामचीन हस्तियों के साथ काम किया है और मेकअप इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है. उनका मार्गदर्शन कार्यक्रम के प्रतिभागियों के लिए बेहद प्रेरणादायक सिद्ध होगा. सेमिनार में शामिल होकर प्रतिभागी उनसे तरह-तरह की कला को सीख सकेंगे और अपने सवालों के जवाब भी आसानी से पा सकेंगे. कार्यक्रम आयोजकों ने बताया कि सेमिनार के अंत में प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट और अन्य पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे जिससे उन्हें आगे रोजगार के अवसरों में सहायता मिल सकेगी. यह सर्टिफिकेट उनके प्रोफेशनल करियर की शुरुआत में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है.

इस आयोजन को लेकर पूरे शहर में उत्साह और आनंद का माहौल देखा जा रहा है. आज ब्यूटी इंडस्ट्री में बढ़ती संभावनाओं को देखते हुए युवा वर्ग इस तरह के कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहा है. खासतौर पर महिलाएं और युवतियां ही इस सेमिनार को लेकर काफी उत्साहित दिखाई दे रही है क्योंकि यह सेमिनार कार्यक्रम उनके आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है। नरगिस मलिक और गुड्डू मलिक ने इस कार्यक्रम को लेकर सभी लोगों से अपील की कि समय रहते ही अपना रजिस्ट्रेशन करवा ले क्योंकि सीटें सीमित है. यह सेमिनार न केवल सीखने का एक अवसर है बल्कि एक ऐसा मंच है जहां पर प्रतिभागी अपने करियर को एक नए तरीके से शुरुआत कर सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top