रेडक्रॉस सोसाइटी बस्ती की बैठक में सर्वसम्मति से संतोष सिंह का हुआ चयन

समाज सेवा और मानवीय मूल्यों को ध्यान में रखते हुए रेडक्रॉस सोसाइटी बस्ती की एक महत्वपूर्ण बैठक जीवीएम कान्वेंट स्कूल के परिसर में आयोजित की गई. यह बैठक कार्यवाहक सभापति एवं उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत पांडे की अध्यक्षता में संपन्न हुआ. जिसमें संगठन के वर्तमान हालात, नेतृत्व में आए बदलाव और भविष्य के कार्य योजना को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई.

समाज सेवा के लिए रेडक्रॉस बस्ती की बैठक में होंगे अहम फैसले

इस बैठक का मुख्य विषय वर्तमान सभापति डॉ प्रमोद चौधरी के द्वारा व्यक्तिगत कारणों से दिए गए इस्तीफे के बाद उत्पन्न परिस्थितियों पर विचार करना था. उनके इस्तीफे के चलते सभापति का पद खाली हो गया था जिससे संस्था के नियमित कार्यों के संचालन में कुछ असुविधाएं उत्पन्न होने लगी थी. सभी सदस्यों ने इस विषय को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द नए नेतृत्व के चयन की आवश्यकता पर अपनी सहमति जताई. इसके बाद सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से संतोष सिंह को रेडक्रॉस सोसाइटी बस्ती का नया सभापति चुना. उनके चयन की घोषणा होते ही कार्यक्रम बैठक में मौजूद सदस्यों ने अपनी खुशी जाहिर की और उन्हें बधाई दिया. सभी सदस्यों का मानना है कि संतोष सिंह के नेतृत्व में संस्था को एक नई दिशा और गति मिलेगी जिससे समाज सेवा के कार्यों को और भी अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा सकता है.

इस बैठक में संस्था के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने पर भी विशेष रूप से जोर दिया गया. इसी क्रम में उप समितियों के पुनर्गठन का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया ताकि विभिन्न गतिविधियों और परियोजनाओं का संचालन सुचारु रूप से किया जा सके. सभी सदस्यों ने अपने सुझाव देते हुए कहा कि जल्द से जल्द उप समितियों का गठन किया जाएगा जिससे संस्था के कार्यों में तेजी से गति लाई जा सके और और समाज के जरूरतमंद लोगों तक जल्द से जल्द सही समय पर सहायता पहुंचाई जा सके. इस अवसर पर संस्था के सचिव रंजीत श्रीवास्तव ने रेडक्रॉस सोसाइटी की अब तक की सभी गतिविधियों पर विस्तार से प्रकाश डाला. आगे उन्होंने कहा कि हमारे संस्था ने समय-समय पर स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान शिविर, आपदा राहत कार्य और अन्य सामाजिक सेवाओं के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों की मदद की है.

रेडक्रॉस सोसाइटी से अब समाज को नई दिशा देने का संकल्प

उन्होंने सभी सदस्यों से अपील की कि वे सभी लोग संगठन के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाएं ताकि सामाजिक गतिविधियों को और अधिक व्यापक बनाया जा सके. इस बैठक की अध्यक्षता करने वाले उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत पांडे ने अपने संबोधन में कहा कि रेडक्रॉस सोसाइटी का मुख्य उद्देश्य केवल समाज की सेवा करना नहीं बल्कि समाज में जागरूकता और संवेदनशीलता को बढ़ावा देना है. उन्होंने संगठन की सक्रियता को प्रभावी बनाने पर जोर देते हुए कहा कि सभी सदस्यों को मिलकर एक साथ काम करना होगा तभी संस्था अपने लक्ष्यो को हासिल कर पाएगा.

नव निर्वाचित सभापति संतोष सिंह ने अपने संबोधन में उपस्थित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया और कहा कि वे रेडक्रॉस के उद्देश्य और सिद्धांतों को आगे बढ़ाने के लिए पूरे निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि संस्था सभी गतिविधियों को पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ संचालित करेगी ताकि अधिक से अधिक लोगों तक मदद पहुंचाई जा सके. इस बैठक के अंत में उपस्थित सभी सदस्यों ने नवनिर्वाचित सभापति संतोष सिंह का जोरदार स्वागत किया और उन्हें माला पहनाकर, मिठाई खिलाकर बधाई दी. इस शुभ अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों में लक्ष्मी कांत पाण्डेय, राजेश कुमार ओझा, रंजीत श्रीवास्तव, अशोक कुमार सिंह, संतोष सिंह, उमेश श्रीवास्तव, इमरान अली, राहुल श्रीवास्तव तथा अन्य कई गणमान्य लोगों की उपस्थिति देखने को मिली।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top