फैशन डिजाइनिंग के दम पर दीपिका ने छुआ सफलता का आसमान

अपने सपनों को हकीकत में बदलने के लिए त्याग, तपस्या और आत्मविश्वास की जरूरत होती है अगर व्यक्ति अपने लक्ष्य को पाने के लिए ईमानदारी से प्रयास करें तो निश्चित ही उस व्यक्ति को सफलता मिल सकती है. ठीक ऐसे ही एक प्रेरणादायक कहानी मेरठ की रहने वाली दीपिका की है जिन्होंने अपने विश्वास व संघर्ष के बल पर फैशन की दुनिया में एक अलग पहचान बनाई है और फैशन इंडस्ट्री में अपना योगदान देकर नए मुकाम हासिल कर रही है.

Dressupwithdeepika ब्रांड फैशन डिजाइनिंग की शान

दीपिका ने न्यूज़ ऑफ़ नेशन की टीम को जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें बचपन से ही डिजाइनिंग और फैशन क्षेत्र का शौक था. नए-नए कपड़ों की डिजाइन बनाना, अलग-अलग रंगों का चयन करना, लोगों के लिए नए-नए स्टाइल तैयार करना उन्हें काफी पसंद था. मेरी यही पसंद धीरे-धीरे मेरा सपना बना फिर मैंने इसी दिशा में आगे बढ़ने का निर्णय लिया. लगभग 2 से 3 वर्ष पहले दीपिका ने अपने करियर की शुरुआत की और शुरुआती समय में उन्होंने सेल आउट और किराए पर ड्रेस उपलब्ध कराने का काम स्टार्ट किया. यह काम इतना भी आसान नहीं था क्योंकि किसी भी नए व्यवसाय को चलाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ता है लेकिन मैंने कभी हार नहीं मानी. मैंने अपने सभी ग्राहकों के पसंद को समझा और उनकी जरूरत के अनुसार नए-नए प्रकार के डिजाइनों को तैयार किया.

धीरे-धीरे ग्राहकों को मेरा काम पसंद आने लगा और मेरे हुनर की चर्चा पूरे शहर में और आसपास के क्षेत्र में छा गई. दीपिका का अनुभव है कि फैशन केवल कपड़े बनाने और पहनने तक ही सीमित नहीं है बल्कि यह खुद के विश्वास को और व्यक्तित्व को खड़ा करने का माध्यम भी है. इसी सोच-विचार के साथ मैंने अपने Dressupwithdeepika ब्रांड की शुरुआत की. आज मैं अपने ब्रांड के माध्यम से लोगों के बीच में तेजी से लोकप्रिय बन रही हूं और फैशन इंडस्ट्री में काफी नाम कमा रही हूं. आज मैं हर तरीके का ड्रेस डिजाइनिंग करती हूं चाहे शादी समारोह के लिए लहंगा हो, चाहे पार्टी वियर गाउन, ट्रेडिशनल सूट मॉडर्न आउटफिट या किसी अन्य विशेष प्रकार के अवसर के लिए कस्टमाइज्ड ड्रेस हो. मैं ग्राहकों की आवश्यकता अनुसार शानदार डिजाइन तैयार करती हूं.

मेहनत करके सपनों को हकीकत बना रही मेरठ की दीपिका

मेरा मुख्य उद्देश्य हर महिला और युवती को एक ऐसा परिधान देना है जिसको पहनकर वह खुद को खास महसूस करें. दीपिका आगे बताती है कि मेरा ब्रांड किसी बड़े नाम या फैशन हाउस से काम नहीं है. मेरे पास सीमित संसाधन होने के बावजूद भी मैंने अपने काम की गुणवत्ता से यह सिद्ध कर दिया कि प्रतिभा किसी पहचान की मोहताज नहीं होती. 25 मार्च 2025 को फैशन शो के दौरान दीपिका ने अपने द्वारा डिजाइन किए गए परिधानों के मॉडल्स को मंच पर प्रस्तुत किया. सभी लोगों ने उनके डिजाइन को देखकर खुशी व्यक्त की. इस प्रकार पहले फैशन शो की शानदार सफलता ने दीपिका को भीतर से एक नयी ऊर्जा दी. इसके बाद हाल ही में 15 मार्च 2026 को उनका दूसरा फैशन शो पहले से ज्यादा भव्य और सफल रहा.

इस आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे और दर्शकों का खास उत्साह देखने को मिला. दीपिका के द्वारा मंच पर प्रस्तुत परिधानों में आधुनिकता और पारंपरिक शैली का शानदार मेल दिखाई दिया. कार्यक्रम में उपस्थित दर्शकों ने दीपिका के काम की जमकर तारीफ की और उनके सुनहरे भविष्य की कामना की. इसके साथ ही फैशन प्रेमियों ने कहा कि दीपिका जैसी प्रतिभाशाली डिजाइनर छोटे शहरों से निकलकर बड़े मंचों तक पहुंच गई जो अन्य युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करेगा. उन्होंने आगे कहा कि मैं अपने ब्रांड को राष्ट्रीय स्तर तक ले जाना चाहती हूं ताकि मेरे ब्रांड का पूरे देश में जाना पहचाना नाम बने।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top