(सीबीएसई) केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के द्वारा घोषित दसवीं की परीक्षा के परिणाम में जीवीएम कान्वेंट स्कूल के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय, शिक्षकों और अभिभावकों का नाम पूरे जनपद में रोशन किया. जीवीएम कॉन्वेंट स्कूल के छात्रों के परीक्षा परिणाम से पूरे विद्यालय में खुशी, गर्व और उत्साह का माहौल है. पूरा विद्यालय परिवार मिलकर विद्यार्थियों के सफलता पर बधाई दिया और उनके सुनहरे भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया.
परिणाम घोषित होते ही विद्यालय में खुशी की लहर
जीवीएम कान्वेंट स्कूल की मेधावी छात्रा स्वर्णिमा ने 96% अंक प्राप्त करके पूरे विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया. अपनी अनुशासन, मेहनत और ईमानदारी के बल पर स्वर्णिमा ने यह उपलब्धि हासिल करके अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का उदाहरण बनी है. दूसरे तरफ आदर्श और शिवा ने 93% अंक प्राप्त करके विद्यालय में दूसरा स्थान प्राप्त किया है. इसके अलावा अल्तमश ने 92.6 प्रतिशत अंक हासिल करके विद्यालय परिवार का नाम रोशन किया है. विद्यालय के अन्य में मेधावी छात्र सृष्टि 92%, प्रज्ञा 91.6%, अल्फिया 89.2%, आनंद 89%, इशरत 87.8%, रानीका एवं अबू सुफियान 86.6%, शेख रेयान 86.4%, इकरा 85.4%, रिद्धिमा 85.2% अंक प्राप्त किया और परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करके विद्यालय का गौरव बढ़ाया.

इन छात्रों के अलावा अन्य छात्र मोहम्मद अदनान ने 84 प्रतिशत, इमरोज ने 83.8 प्रतिशत, इमरान ने 83.6 प्रतिशत, जवेरिया ने 83.4 प्रतिशत, तौफीक ने 83 प्रतिशत, अब्दुल्ला ने 82.2 प्रतिशत, प्रभु दयाल ने 82 प्रतिशत, मोहम्मद रेहान ने 81.6 प्रतिशत, सइमा ने 81.2 प्रतिशत, सिद्रा ने 80.8 प्रतिशत, मोहम्मद आमिर ने 80.4 प्रतिशत तथा नमन राज ने 80.2 प्रतिशत अंक प्राप्त करके विद्यालय में सफलता का परचम लहराया. परिणाम की सूचना मिलते ही विद्यालय परिसर में जश्न का माहौल बन गया. सभी लोगों के चेहरे पर खुशी साफ-साफ झलक रही थी. छात्रों के अच्छे परिणाम की सूचना प्राप्त होते ही सभी अभिभावकों ने विद्यालय के शिक्षकों और विद्यालय प्रबंधन को बधाई दी. विद्यालय में अच्छे अंकों से सफलता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों ने अपने सफलता का श्रेय माता-पिता का गुरुजनों को दिया.

छात्रों ने लिखा सफलता का नया अध्याय
मेधावी छात्रों को सम्मान देने हेतु विद्यालय परिसर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के प्रधानाचार्या श्रीमती विजयलक्ष्मी सिंह जी ने सभी सफल विद्यार्थियों को माला पहनाकर उन्हें सम्मानित किया और मिठाई खिलाकर उनके सुनहरे भविष्य की शुभकामनाएं दी. इस दौरान कार्यक्रम में छात्रों के साथ उनके उनके अभिभावकों की उपस्थित देखने को मिली. प्रधानाचार्या श्रीमती विजयलक्ष्मी सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी विद्यार्थियों ने अपने परिश्रम, अनुशासन और ईमानदारी के बल पर इतनी बड़ी सफलता हासिल की है. छात्रों का यह परिणाम केवल अंकों की सफलता का नहीं बल्कि छात्रों की मेहनत और शिक्षकों व अभिभावकों के सहयोग का संयुक्त परिणाम है.

आज का यह परिणाम विद्यार्थी जीवन की सफलता की एक नई शुरुआत है और हमें अपने भविष्य को अधिक बेहतर बनाने के लिए बड़े लक्ष्य बनाकर आज से ही मेहनत शुरू करनी होगी. आज विद्यार्थियों की आवश्यकता है कि वे सकारात्मक विचार अपनाएं, निरंतर अध्ययन करें और अपने माता-पिता व गुरुजनों से संस्कारों का ज्ञान ले. इस शुभ अवसर पर विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं- राकेश, राजेश, नमरा, दिवाकर, सुशील, प्रीति, मनीष, अनूप, विनीत, आनंद, अरविंद, सावित्री शाहिद अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे. सभी अध्यापकों ने छात्रों की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि छात्रों की सफलता उनके मेहनत और लगन का उत्कृष्ट परिणाम है।


