बस्ती जनपद की बॉलीवुड प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट प्रीति सिंह का भव्य सम्मान

राजधानी लखनऊ में आयोजित एक भव्य सांस्कृतिक और आनंदमय कार्यक्रम ने शनिवार की शाम को बेहद यादगार बना दिया. मलिका-ए-अवध के मंच पर बॉलीवुड संबंधित कई नामी चेहरे को देखने का अवसर मिला. इस खास कार्यक्रम के आयोजन का नेतृत्व मशहूर टीवी अभिनेत्री श्वेता तिवारी ने किया. जिन्होंने न केवल कार्यक्रम को भव्यता दी बल्कि दूर से आए हुए स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करके प्रेरित किया.

प्रीति सिंह बस्ती क्षेत्र के लोगों के लिए प्रेरणा का उदाहरण

इस कार्यक्रम की सबसे खास बात यह थी कि बस्ती जनपद की रहने वाली बॉलीवुड प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट प्रीति सिंह का भव्य सम्मान हुआ. मेकअप आर्टिस्ट प्रीति सिंह के अच्छे कार्य और फिल्म इंडस्ट्रीज में योगदान देने के लिए बॉलीवुड की अभिनेत्री भूमिका गुरुंग के हाथों से अवार्ड देकर सम्मानित किया गया. प्रीति सिंह के सम्मान यह पल उनके जीवन का बहुत ही विशेष पल था. बस्ती की बेटी का यह सम्मान पूरे बस्ती जनपद के लिए गर्व का विषय बन गया. इस कार्यक्रम में बड़े संख्या में दर्शकों, प्रतिभाओं और कला प्रेमियों की उपस्थिति देखने को मिली. मलिका-ए-अवध के मंच को पारंपरिक और आधुनिक सजावट के साथ सजाया गया था जो अवध की संस्कृतिक विरासत को दर्शा रहा था.

इस कार्यक्रम की शुरुआत की बात करें तो कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई इसके बाद विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, फैशन शो, बॉलीवुड डांस परफॉर्मेंस ने कार्यक्रम स्थल को उत्साह से भर दिया. श्वेता तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि आज के आयोजन का मुख्य उद्देश्य केवल मनोरंजन करना नहीं बल्कि बस्ती जैसे छोटे शहर में छिपी प्रतिभाओं को सामने लाना है. उन्होंने प्रीति सिंह की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने अपने हुनर और मेहनत के बल पर आज बॉलीवुड जगत में अपनी एक अलग विशेष पहचान बनाई है और प्रीति सिंह बस्ती क्षेत्र के लोगों के लिए प्रेरणा का उदाहरण भी है. प्रीति सिंह ने सम्मान के रूप में अवार्ड पाते हुए अपनी खुशी जाहिर की और कहा यह सम्मान मेरे जीवन के लिए बेहद खास है क्योंकि यह सम्मान मुझे अपने ही राज्य व समाज में मिला है.

प्रीति सिंह की संघर्ष से सफलता तक यात्रा

प्रीति सिंह ने अपने जीवन की यादों को बताते हुए कहा कि मैंने अपने करियर की शुरुआत बहुत ही छोटे स्तर से की थी लेकिन लगातार प्रयास और लगन से आज मैं इतने ऊंचे मुकाम तक पहुंची हूं. उन्होंने आगे कहा की अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत में ईमानदारी हो तो कोई भी सपना अधूरा नहीं रह सकता. बॉलीवुड अभिनेत्री भूमिका गुरुंग ने इस मौके पर अपनी विचार व्यक्त हुए कहा कि प्रीति सिंह जैसे कलाकार और प्रतिभाशाली लोग इंडस्ट्रीज की रीढ़ होते हैं. मेकअप आर्टिस्ट का काम केवल चेहरों को सजाना नहीं है बल्कि अपनी कला से दूसरों को जीवंत बनाना है और मेकअप आर्टिस्ट प्रीति सिंह इस कला में माहिर है.

इस कार्यक्रम में अन्य कई कलाकारों और फैशन डिजाइनर ने अपनी प्रतिभा दिखाकर कार्यक्रम स्थल पर बैठे हुए लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया. स्थानीय कलाकारों को मंच मिलने से उनको अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का एक अवसर मिला. इस पहल के सभी लोगों ने सराहना की. कार्यक्रम आयोजन समिति के सभी सदस्यों ने बताया कि मलिका-ए-अवध एक ऐसा मंच है जो कला, संस्कृति और ग्लैमर इन सभी को एक साथ जोड़ता है. इस पूरे आयोजन ने यह सिद्ध कर दिया अगर सही मंच और सही दिशा का अवसर मिले तो छोटे शहरों की प्रतिभाएं भी बड़े सपने साकार कर सकती हैं. बस्ती की प्रीति सिंह को मिला यह सम्मान न केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि है बल्कि यह सम्मान पूरे बस्ती क्षेत्र के लिए प्रेरणा का स्रोत बना है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top