उर्मिला एजुकेशन एकेडमी के छात्रों ने लिखा सफलता का नया अध्याय – विनय शुक्ला

(सीबीएसई) केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के द्वारा कक्षा दसवीं के छात्रों का परिणाम पत्र घोषित हुआ. इसी क्रम में बस्ती स्थित उर्मिला एजुकेशन एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने एक बार फिर विद्यालय में अपनी प्रतिभा और मेहनत के शानदार प्रदर्शन से पूरे बस्ती जनपद में विद्यालय का मान बढ़ाया. इस विद्यालय के छात्रों ने विगत वर्षों की परंपरा को कायम रखा. विद्यालय के विद्यार्थियों का परिणाम पत्र अत्यंत सराहनीय रहा.

परिणाम घोषित होते ही छात्रों में खुशी की लहर

विद्यालय के प्रबंध निर्देशक विनय शुक्ला ने मीडिया से बातचीत करने के दौरान बताया कि आज उर्मिला एजुकेशन एकेडमी ने शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों के प्रति अपनी गुणवत्ता और समर्पण को प्रमाणित किया है. हमारे विद्यालय की छात्रा नित्या कसौधन और अर्नव वर्मा ने 97.0% अंक प्राप्त करके विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया. वहीं दूसरी तरफ जोया हसन ने 94.0% और नवोदित झा ने 93.8% अंक प्राप्त करके परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. इतना ही नहीं बल्कि इतरत फातिमा और दिव्यांश पांडे ने 94% अंक प्राप्त करके विद्यालय का नाम रोशन किया. विद्यालय के अन्य मेंधावी छात्र जैसे रिद्धि पांडेय (93.4%), आभा द्विवेदी (93.4%), यशस्वी यादव (93.4%), सिद्धेश पांडेय (93.0%), शिवांश मणि (93.0%), श्रेया कसौधन (92.6%), जागृति गुप्ता (92.4%), प्रतिष्ठा पांडेय (92.0%), दिव्यांश मिश्रा (91.8%), शिफा खातून शाह (91.6%), गरिमा कुमारी (91.6%), आकाश मिश्रा (91.6%) और वैष्णवी पांडेय (91.4%) और अन्य छात्र प्रमुख रूप से शामिल रहे.

विद्यालय में छात्रों के श्रेष्ठता के क्रम में अन्य छात्रों के नाम क्रमशः उत्कर्ष (91.0%), आंचल (90.6%), वैष्णवी त्रिपाठी (90.0%), आर्य चौधरी (90.0%), सृष्टि पांडेय (90.0%), अंश शुक्ला (90.0%), आयुषी उपाध्याय (90.0%), प्रिया मोर्या (90%), दिव्या पांडेय ने (90%) , मेहरीन सिद्दीकी (90%) तथा अन्य छात्रों ने 90% या उससे अधिक अंक प्राप्त करके पूरे जनपद में विद्यालय का मान बढ़ाया. विद्यालय प्रबंधन ने सभी मेधावी छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और उनका कहना है कि विद्यालय के छात्रों का यह परिणाम उनकी पढ़ाई के प्रति कड़ी मेहनत, विद्यालय के प्रति समर्पण, अनुशासन, अच्छा व्यवहार ही विद्यार्थियों की सफलता का मुख्य कारण है.

अनुशासन, मेहनत और ईमानदारी से शानदार रिजल्ट

छात्रों की यह सफलता समस्त शिक्षकों का समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का संयुक्त परिणाम है. उर्मिला एजुकेशन एकेडमी के समस्त शिक्षकों ने छात्रों की इस सफलता पर अपनी प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि छात्रों की लगन, अनुशासन और परिश्रम ने हीं उन्हें आज इन ऊंचाइयों तक पहुंचा है. परिणाम पत्र घोषित होने के शुभ अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निर्देशक विनय शुक्ला जी ने सभी विद्यार्थियों को उनके सफलता की बधाई देते हुए कहा कि मेहनत, अनुशासन, व्यवहार और लगातार प्रयास ही सफलता की एकमात्र कुंजी है. विद्यालय में छात्रों का शिक्षा के क्षेत्र में इस प्रकार प्रदर्शन विद्यालय की महानता और प्रयासों को दर्शाता है.

उन्होंने आगे कहा कि अपने जीवन में ऊंचाइयों को पाने के लिए उच्च लक्ष्य निर्धारित करें और उसे पाने का प्रयास करें. विद्यालय परिवार हमेशा छात्रों को बेहतर शिक्षा देता रहेगा और उनका सही मार्गदर्शन करने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा. विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ने सभी छात्रों के भविष्य के मंगल कामना करते हुए आशीर्वाद दिया और कहा कि आज के परिणाम पत्र की घोषणा ने छात्रों में छिपी हुई प्रतिभा को प्रदर्शित किया है. हमारे विद्यालय के छात्रों ने विद्यालय को प्रसिद्धि दिलाने के साथ-साथ अपने गुरुजनो और अभिभावकों का नाम भी रोशन किया है. उन्होंने आगे कहा की वहीं छात्र अपने जीवन में सफल होते हैं जो सत्य, परिश्रम और ईमानदारी के रास्ते पर चलते हैं. यही सफलता का वास्तविक रहस्य है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top