जे.ए. इंडियन कॉन्वेंट स्कूल में वार्षिक उत्सव का कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न – डायरेक्टर रियाज अहमद

बस्ती रेलवे स्टेशन रोड संतोष नगर स्थित जे. ऐ. इंडियन कान्वेंट स्कूल में वार्षिक उत्सव का कार्यक्रम मनाया गया. इस कार्यक्रम को विद्यालय में सभी लोगों ने उत्साह और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया. विद्यालय के इस भव्य आयोजन में विद्यालय परिवार की शिक्षकगण, अभिभावक और कुछ विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में इस कार्यक्रम भव्य बना दिया. इस कार्यक्रम में बच्चों ने अपने प्रतिभा, अनुशासन और रचनात्मक कला का परिचय दिया।

मुख्य अतिथियों की उपस्थिति में भव्य तरीके से संपन्न हुआ कार्यक्रम

इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी(सीओ) सदर श्री सतेंद्र भूषण त्रिपाठी जी और विशिष्ट अतिथि सोनाहा थाना अध्यक्ष श्री महेश सिंह जी के द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया. कार्यक्रम के इस शुभ अवसर पर विद्यालय के प्रबंधन द्वारा सभी अतिथियों को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर उनका भव्य स्वागत किया गया. मुख्य अतिथि सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी ने अपने संबोधन में बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालय में होने वाले ऐसे कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक है. आज के समय विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ नैतिक मूल्यों और अनुशासन पर भी महत्व देना चाहिए.

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थाना अध्यक्ष महेश सिंह ने विद्यालय के प्रयासों की सराहना करते हुए छात्रों से अपना विचार साझा किया और कहा कि आज के बच्चों को मंच प्रदान करना बहुत ही आवश्यक है तभी वह अपने आत्मविश्वास को बढ़ा सकेंगे और अपने अंदर छिपी हुई प्रतिभा को मंच पर प्रदर्शित कर सकेंगे. उन्होंने बच्चों को आगे प्रेरित करते हुए कहा कि छात्र ही हमारे देश का भविष्य है हमारे देश के सभी छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ समाज के प्रति जिम्मेदारी को भी समझनी चाहिए. वार्षिक उत्सव कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक प्रोग्रेस रिपोर्ट का वितरण किया गया. यह समय सभी छात्रों और उनके अभिभावकों के लिए बेहद गर्व और खुशी का समय था.

छात्रों ने बिखेरा प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन

विद्यालय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को विशेष रूप से मंच पर सम्मानित किया गया जिससे अन्य छात्रों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली. इस कार्यक्रम में नृत्य, समूह गीत, नाटक और देशभक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. वार्षिक उत्सव के इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम ही आकर्षण का केंद्र था. विद्यालय के बच्चों ने अपनी प्रतिभा से विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करके सभी दर्शको का मन मोह लिया. इस कार्यक्रम में एक विशेष क्षण तब आया जब सोनाहा थाना अध्यक्ष महेश सिंह जी के द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी पत्रकारों को शील्ड देकर सम्मानित किया गया. यह सम्मान न केवल पत्रकारिता के लिए सम्मान का प्रतीक था बल्कि यह सम्मान समाज में पत्रकारों के प्रति एक विशेष स्थान को दर्शाता है और कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना की.

विद्यालय के प्रबंधक और सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने वार्षिक उत्सव के इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाई. विद्यालय के अध्यापकों ने सभी बच्चों को इस कार्यक्रम के लिए तैयार करने में विशेष मेहनत की, जिसके कारण विद्यालय के मंच पर बच्चों की शानदार प्रस्तुतियां देखने को मिली. इस कार्यक्रम में मंच संचालन भी बेहद प्रभावशाली रहा जिसने पूरे कार्यक्रम को एकता में बांधे रखा. इस कार्यक्रम में विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया और रंग-बिरंगे लाइट, फूल और सजावट सामग्रियों से एक अत्यंत उत्सव का माहौल बनाया गया. अभिभावकों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर इस कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top