नए सत्र में शिक्षा का नया अध्याय शुरू – डायरेक्टर राजकुमार श्रीवास्तव

बस्ती शहर का प्रतिष्ठित विद्यालय सेंट लॉरेंस पब्लिक स्कूल में नए सत्र का आरंभ हो चुका है जो पांडेय बाजार सेंट्रल बैंक के पास स्थित है. नए सत्र 2026 की शुरुआत होते ही विद्यालय परिवार में एक नई उत्साह और उमंग देखने को मिली है. सभी अध्यापकों के चेहरे पर खुशी और ऊर्जा साफ-साफ दिखाई दे रही थी. विद्यालय के प्रधानाचार्य शिक्षकगण, अभिभावक और सभी छात्राओं ने मिलकर नए सत्र 2026 का स्वागत किया और यह जानकारी दी कि हमारे विद्यालय में छात्र-छात्राओं के लिए शिक्षा संबंधित सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं.

विद्यालय के नए सत्र में छात्रों के भविष्य को मिलेगी नई दिशा

डायरेक्टर राजकुमार श्रीवास्तव ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि सेंट लॉरेंस पब्लिक स्कूल की शिक्षा केवल पुस्तक के ज्ञान तक सीमित नहीं है बल्कि विद्यार्थी जीवन को हर क्षेत्र में विकसित करने का एक सरल माध्यम है. हमारे विद्यालय का प्रत्येक छात्र अनुशासन, मेहनत और आत्मविश्वास के साथ विद्यालय में शिक्षा ग्रहण करता है. हमारे विद्यालय का मुख्य उद्देश्य छात्रों को अच्छे अंक से पास करना नहीं बल्कि विद्यार्थियों को समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनाना है. नए सत्र 2026 के शुरुआत के साथ ही हमारे विद्यालय ने छात्रों के लिए नई योजनाएं और आधुनिक शिक्षा पद्धति को भी शामिल किया है जिसमें सभी छात्रों को स्मार्ट क्लास, डिजिटल लर्निंग, मॉडर्न एजुकेशन, कंप्यूटर एवं विज्ञान से संबंधित प्रयोगात्मक कक्षाएं भी उपलब्ध हैं.

इन सभी सुविधाओं के अलावा हमारे विद्यालय में सभी शिक्षक छात्रों को व्यावहारिक और सामाजिक ज्ञान भी देते हैं. विद्यालय परिवार के द्वारा दिया हुआ व्यावहारिक और सामाजिक ज्ञान से छात्र अपने भविष्य में कठिन से कठिन चुनौतियों का सामना भी बहुत ही आसानी से कर सकता है. हमारे विद्यालय में छोटे बच्चों के लिए खेल-खेल में शिक्षा देने की योजना बनाई जा रही है जिससे छोटे बच्चे पढ़ाई के प्रति रुचि लेंगे और बिना दबाव के आसानी से पढ़ाई कर सकेंगे. हमारे विद्यालय में सभी शिक्षक छात्रों से अपने पुत्र के समान ही व्यवहार करते हैं.

नया सत्र, न्यू एजुकेशन और छात्रों के भविष्य की गारंटी

प्रधानाचार्य राकेश कुमार श्रीवास्तव ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि सेंट लॉरेंस पब्लिक स्कूल में छात्र और शिक्षक मिलकर अनुशासन और संस्कार को विशेष रूप से महत्व देते हैं. सुबह विद्यालय में प्रवेश करने से पहले सभी छात्र विद्यालय के प्रांगण में खड़े होकर ईश्वर की प्रार्थना कहते हैं और इसी समय बच्चों को नैतिक शिक्षा राष्ट्र प्रेम और सामाजिक व्यवहार की सिख भी दी जाती है. हमारे विद्यालय में पूरे वर्ष लगातार समय-समय पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल, प्रतियोगिताएं व छात्रों के विकास से संबंधित तरह-तरह के कार्यक्रम कराए जाते हैं. विद्यालय में कई वर्षों से प्रशिक्षित और अनुभवी अध्यापक हमारे यहां अध्यापन का कार्य करते हैं

नए सत्र 2026 में छात्रों की शिक्षा के गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए हमारा विद्यालय न्यू विजन पर काम कर रहा है. न्यू विजन के तहत विद्यालय के शिक्षण तकनीकी को अपडेट किया जा रहा है जिससे छात्रों को बेहतर और उचित शिक्षा मिल सके. विद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों ने विद्यालय परिवार के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सेंट लॉरेंस पब्लिक स्कूल में बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ संस्कार और व्यवहार का भी ज्ञान दिया जाता है जिससे छात्र स्वयं ही अपना भविष्य उज्ज्वल बना सकता है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top