बस्ती जिले में कसौधन समाज के द्वारा आयोजित किया गया होली मिलन समारोह कार्यक्रम पूरे आनंद व हषोल्लास के साथ संपन्न हुआ. कसौधन समाज का यह कार्यक्रम स्टेशन रोड पर स्थित बालाजी प्रकाश होटल के प्रांगण में आयोजित हुआ. इस भव्य कार्यक्रम में लगभग 3000 लोगों ने हिस्सा लिया. सभी लोगों के चेहरे अवीर और गुलाल से रंगा हुआ दिखाई दिया. इस भव्य कार्यक्रम में समाज की एकता, भाईचारा और सोहार्द का वातावरण नजर आया.
ऑपरेशन सिंदूर से दर्शको को देशभक्ति और एकता का संदेश
राजेंद्र प्रसाद कसौधन ने न्यूज़ ऑफ नेशन की टीम को जानकारी देते हुए बताया कि होली मिलन का यह कार्यक्रम सामाजिक एकता और आपसी प्रेम का अद्भुत मिसाल है. इस कार्यक्रम के शुरुआत की बात करें तो कार्यक्रम की शुरुआत कश्यप जी महाराज के प्रतिमा के सामने दीप प्रज्ज्वलित करके और पुष्प अर्पित करके किया गया. दीप प्रज्वलन के बाद मंच पर उपस्थित कसौधन समाज के वरिष्ठ सदस्यों और विशिष्ट अतिथियों का माल्यार्पण द्वारा स्वागत किया गया. इस कार्यक्रम में महिला, बच्चे, युवा, वृद्ध, नेता, मंत्री अन्य सभी लोगों की गरिमामय उपस्थिति रही. कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने आए हुए अतिथियों को चंदन लगाते हुए उनका आभार प्रकट किया. कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि कसौधन समाज का यह कार्यक्रम हमारे कसौधन समाज को एकता में बांधने का कार्य करेगा.

होली मिलन कार्यक्रम के दौरान होली के रंगों के साथ-साथ भारतीय सांस्कृतिक कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति की गई. जिसमें विशेष रूप से बच्चों ने हिस्सा लिया. सबसे पहले बच्चों ने कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों के लिए स्वागत गीत गाया. फिर प्रथम पूज्य गणेश जी की वंदना की गई. कुछ बच्चों ने गीत गाकर और नृत्य व संगीत के माध्यम से सभी दर्शकों को खुश कर दिया. इस कार्यक्रम में सभी दर्शकों को पहलगाम के आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर से संबंधित दृश्य भी दिखाए गए. ऑपरेशन सिंदूर का दृश्य को देखकर सभी दर्शकों ने भारत माता की जय और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाना शुरू कर दिया. ऑपरेशन सिंदूर के दृश्य को सभी दर्शकों ने बहुत ही ध्यान से देखा और बच्चों के इस सुंदर प्रस्तुति के कारण उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया गया तथा शेष कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले बच्चों को भी विभिन्न उपहारों द्वारा सम्मानित किया गया.
होली मिलन भारतीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया

यह कार्यक्रम होली से संबंधित होने के कारण चारों तरफ जमकर रंग व गुलाल उड़ाया गया और एक दूसरे को रंग लगाकर गले मिलते हुए शुभकामनाएं दी गई. इस कार्यक्रम के शुभ अवसर पर प्रदेश से आए हुए के विभिन्न कसौधन समाज के अतिथियों को मंच पर बुलाकर उनको माल्यार्पण और स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. इतना ही नहीं बल्कि व्यापारियों, समाजसेवियों और मीडिया के क्षेत्र में योगदान देने वाले बंधुओ को भी मंच पर बुलाकर स्मृति चिन्ह व माल्यार्पण से सम्मानित किया गया. होली मिलन के कार्यक्रम को संबोधित करने वाले मंच संचालकों ने होली के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा की होली मिलन का यह का कार्यक्रम केवल रंगों का कार्यक्रम नहीं है बल्कि कसौधन समाज की एकता को मजबूत करने का कार्यक्रम है.

आज का यह कार्यक्रम आपसी मतभेदों को भूलाकर भाईचारा, एकता, प्रेम को बढ़ावा देने का एक शुभ अवसर है. कसौधन समाज की एकता के लिए ऐसे कार्यक्रमों का होना बहुत ही आवश्यक है. इस कार्यक्रम में नारी शक्ति की एकता और उनके योगदान की भरपूर सराहना की गई. होली मिलन के इस कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों के लिए विशेष प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों की व्यवस्था की गई थी. कार्यक्रम में आए हुए विशिष्ट अतिथियों ने कहा कि कसौधन समाज का यह कार्यक्रम का कसौधन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेगा और कसौधन समाज को एक नई दिशा देगा।


