बस्ती जनपद में स्थित एकेडमिक ग्लोबल स्कूल में नए सत्र के प्रारंभ होते ही छात्रों के लिए एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. विद्यालय के इस कार्यक्रम में प्रसन्नता का माहौल देखा गया. आज वर्तमान समय में बस्ती जिले में कई विद्यालय ऐसे हैं जो शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों का ध्यान अपने विद्यालय की ओर आकर्षित कर रहे हैं लेकिन एकेडमिक ग्लोबल स्कूल शिक्षा और छात्रों के विकास में एक नई पहचान बना रहा है. एकेडमिक ग्लोबल स्कूल शिक्षा के लिए छात्रों के प्रति नए विजन के साथ काम कर रहा है.
नए सत्र के साथ स्कूल ने रखा नये विजन पर फोकस
मीडिया से बातचीत करने के दौरान डायरेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि हमारा विद्यालय न केवल बच्चों की शिक्षा पर कार्य करता है बल्कि उनके शारीरिक और मानसिक विकास को भी एक नई शक्ति देता है. इस विद्यालय का न्यू विजन केवल पढ़ाई तक सीमित नहीं है बल्कि छात्रों में संस्कार की भावना को बढ़ावा देना और उनके सुनहरे भविष्य को तैयार करना है. इस विद्यालय में छात्रों की हर प्रकार के विशेष सुविधाओं का इंतजाम किया गया है. यहां चारों तरफ स्वच्छ, सुंदर, प्राकृतिक वातावरण है जो विद्यार्थियों की मानसिक विकास को एक नई शक्ति देगा. इस विद्यालय के शिक्षा प्रणाली की बात करें तो यहां पर छात्र-छात्राओं के लिए स्मार्ट कंप्यूटर क्लास, विशाल डिजिटल कक्षाएं, प्रयोगात्मक कक्षाएं और बच्चों की प्रार्थना और खेल के लिए विशाल मैदान की सुविधाएं हैं.

इन सभी सुविधाओं का लाभ उठाकर छात्र कम समय में और आसानी से अपने भविष्य को उज्जवल बना सकेंगे. इन सुविधाओं के अलावा बच्चों की सुरक्षा का भी उचित प्रबंध किया गया है जिससे छात्र विद्यालय को अपने घर की वातावरण की तरह महसूस कर सके. एकेडमिक ग्लोबल स्कूल के सभी अध्यापकों का मानना है कि आज के आधुनिक युग में किताबी ज्ञान प्राप्त करने के साथ-साथ तकनीकी और संस्कारों का ज्ञान प्राप्त करना बहुत ही आवश्यक है. इस विद्यालय में पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए नृत्य, संगीत, कला, खेलकूद को जैसे प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है. एकेडमिक ग्लोबल स्कूल में हर वर्ष कुछ न कुछ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन में किया जाता है जिसमें छात्र बढ- चढकर इस कार्यक्रम में हिस्सा लेते हैं.

एकेडमिक ग्लोबल स्कूल में शिक्षकों की भूमिका
इन सभी कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं से छात्रों का ध्यान पढ़ाई की ओर पहले से अधिक आकर्षित होने लगता है और उनके भीतर आत्मविश्वास की भावना विकसित होने लगती है. एकेडमिक ग्लोबल स्कूल के शिक्षकों की भूमिका की बात करें तो यहां के सभी शिक्षक सभी छात्रों के अपने पुत्र के जैसा व्यवहार करते हैं. यहां के सभी शिक्षक प्रशिक्षित, अनुभवी और विद्यालय के छात्रों के प्रति हमेशा समर्पित रहते हैं. शिक्षकों के शिक्षा प्रणाली की बात करें तो यहां के शिक्षक संवाद के माध्यम से छात्रों के हर एक प्रश्न का समाधान करते हैं और उनका मार्गदर्शन भी करते हैं. यहां के अनुभवी शिक्षकों के कारण ही विद्यालय के सभी छात्रों में व्यवहारिक ज्ञान और समझदारी का माहौल बना हुआ है. एकेडमिक ग्लोबल स्कूल शिक्षकों का कहना है कि शिक्षा और संस्कार ही एक छात्र को शिक्षित, मजबूत और जागरूक बनाता है.

जब हमारे छात्र छात्र शिक्षित होंगे तभी आने वाला समाज भी जागरूक और सशक्त होगा. शिक्षा के क्षेत्र में बस्ती का विकास बहुत ही पीछे हैं इसी कारण एकेडमिक ग्लोबल स्कूल अपने विद्यालय के शिक्षा को बेहतर बनाकर बस्ती के विकास में अपना योगदान दे रहा है. एकेडमिक ग्लोबल स्कूल जिस न्यू विजन के साथ काम कर रहा है उससे न केवल छात्रों का भविष्य उज्जवल होगा बल्कि बस्ती जिले को शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहचान मिलेगी. एकेडमिक ग्लोबल स्कूल का मंच छात्रों के लिए एक ऐसा मंच बना है जिस पर छात्र अपनी छुपी हुई प्रतिभा को निखार सकेंगे. बस्ती के आम नागरिकों को इस बार को भी समझना होगा कि एकेडमिक ग्लोबल स्कूल ‘न्यू विजन’ के तहत छात्रों में संस्कार, अनुशासन, सकारात्मक विचार और आत्मनिर्भरता का नया अध्याय पढ़ाएगा.


