आज देश में हर साल 8 मार्च को पूरी दुनिया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में सेलिब्रेट करती है. यह दिन केवल महिलाओं के सम्मान का प्रतीक नहीं अपितु उनके संघर्ष, मेहनत, आत्मनिर्भरता तथा समाज में उनके बढ़ते योगदान को भी सलाम करने का महत्वपूर्ण अवसर है. आज की भारतीय महिला हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही है. चाहे वह शिक्षा हो, विज्ञान, राजनीति, खेल, सौंदर्य और व्यवसाय उद्योग!
रितु रावत की प्रेरक यात्रा
उत्तर प्रदेश की बस्ती जिले में रहने वाले रितु रावत जो एक प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट है. इसी नई सोच तथा आत्मनिर्भरता भारत के प्रेरणादायक मिसाल है. 3 साल के अनुभव के साथ रितु ने यह सिद्ध किया है कि अगर इरादे मजबूत हो तथा मेहनत सच्ची हो तो कोई भी सपना असंभव नहीं होता है. रितु रावत का कहना है कि मेकअप आर्टिस्ट बनाने का उनका सफर आसान बिल्कुल भी नहीं था. प्रारंभ में समाज में अवसर इस क्षेत्र को उतनी गंभीरता से नहीं लिया जाता था. लेकिन उन्होंने अपने हुनर तथा मेहनत के दम पर धीरे-धीरे अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह केवल दुल्हनों को खूबसूरत बनाने का कार्य नहीं करती अपितु कई लड़कियों के लिए प्रेरणा भी बन चुकी है. जो इस क्षेत्र में कैरियर बनाना चाहती हैं. उनका कहना है कि सौंदर्य केवल बाहरी नहीं होता अपितु आत्मविश्वास ही किसी व्यक्ति की असली खूबसूरती है. एक मेकअप आर्टिस्ट के रूप में उनका काम केवल चेहरे को सजाना ही नहीं अपितु हर महिला को आत्मविश्वास को बढ़ावा भी देना है.
जब कोई दुल्हन आईने में खुद को देखकर मुस्कुराती है तो वही पल उनके काम की सबसे बड़ी सफलता का राज होता है. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रितु रावत देश की महिलाओं को संदेश दी है कि आज की महिला को अपने सपनों को छोटा नहीं समझना चाहिए चाहे वह किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहती हो. उसे समाज के डर और आलोचनाओं से घबराना बिल्कुल भी नहीं चाहिए अगर वह अपने लक्ष्य के प्रति ईमानदार है. तो सफलता निश्चित रूप से उसके कदम को चूमेंगी. उन्होंने आगे कहा कि आज के दौर में डिजिटल प्लेटफॉर्म तथा सोशल मीडिया ने महिलाओं के लिए नए अवसर के दरवाजे को प्रारंभ कर दिया है. खासकर ब्यूटी तथा मेकअप इंडस्ट्रीज में आज हजारों महिलाएं अपने हुनर को ऑनलाइन दिखाकर अच्छा करियर लगातार बना रही है. उन्होंने भी अपने काम को सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों तक पहुंचाया है. उन्हें नए क्लाइंट तथा पहचान दोनों मिला है. मेकअप आर्टिस्ट रितु युवा लड़कियों को सलाह देती है कि अगर वह ब्यूटी इंडस्ट्रीज में आना चाहती है. तो उन्हें प्रोफेशनल ट्रेनिंग जरूर लेना चाहिए तथा लगातार सीखते रहना चाहिए.

रितु रावत का संघर्ष तथा सफलता
मेकअप एक कला है जो हर दिन बदलती रहती है. नए ट्रेंड्स, नई तकनीकी तथा नए प्रोडक्ट भी आते रहते हैं. इसलिए इस क्षेत्र में सफल होने के लिए अपडेट रहना अति आवश्यक है. न्यूज़ ऑफ़ नेशन की टीम से बात करते हुए उन्होंने कहा है कि परिवार का सहयोग किसी भी महिला के लिए सबसे बड़ी ताकत होती है. अगर परिवार साथ दे तो महिला किसी भी मुकाम तक पहुंच सकती हैं. आज समाज धीरे-धीरे परिवर्तित हो रहा है. तीव्र गति के साथ बदल रहा है तथा महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही है. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हमें यह याद दिलाता है कि महिलाओं को केवल सम्मान ही नहीं अपितु समान अवसर भी मिलना अति आवश्यक है.
जब महिलाएं आगे बढ़ती है तब पूरा समाज आगे बढ़ता है. अंतिम बात रखते हुए उन्होंने कहा कि इसी बदलाव की एक झलक है उन्होंने अपने जुनून को पेशा बनाया तथा आज अपने हुनर से न केवल लोगों को खुश कर रही अपितु कई महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की प्रेरणा भी देती रहती हैं. इस खास दिन पर उनका संदेश स्पष्ट है कि हर महिला अपने भीतर की शक्ति को पहचानें अपने सपनों पर विश्वास रखें तथा बिना डर के आगे बढ़े क्योंकि जब एक महिला आत्मनिर्भर बनती है तो वह केवल अपना ही नहीं अपितु पूरे समाज का भविष्य बदल देती है. आज इसी खास दिन पर मैं प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट रितु रावत अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के इस शुभ अवसर पर देश के सभी महिलाओं को सलाम उनके साहस उनके सपनों तथा उनकी असीम शक्ति को नमन करती हूं.


