जी.वी.एम. कान्वेंट स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव एवं टीचर्स-प्यूपिल्स डे का आयोजन बड़े ही उमंग, उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया. कार्यक्रम में विद्यालय के सैकड़ों विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया. दोनों कार्यक्रमों के दौरान विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला. बच्चों ने अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी का मन मोह लिया.
जी.वी.एम. कान्वेंट स्कूल में सजा उत्सव का रंग, खास प्रस्तुति ने कर दिया मंत्रमुग्ध?
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव के अवसर पर नर्सरी कक्षा के नन्हे-मुन्ने बच्चे राधा-कृष्ण की मनमोहक वेशभूषा में सज-धजकर विद्यालय पहुंचे. कोई नटखट कान्हा बना था तो कोई राधा के सुंदर स्वरूप में नजर आ रहा था. बच्चों की आकर्षक वेशभूषा ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए. बच्चों ने माखन की मटकियां फोड़ीं और मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर पूरे वातावरण को कृष्णमय बना दिया. श्रीकृष्ण के गेट-अप में दिव्या, स्वराज, विनायक, अक्षित, वेदा, आयुष, नारायण, सार्थक, अनन्त, अद्यांश, अयोश, समृद्धि, जेसिका, अनिका, श्रेयांश, अक्षिती, अच्युत, मयंक, माधव और शौर्य ने सभी को आकर्षित किया.

वहीं राधा के रूप में ईशा, श्री, जारा, धन्य, विधि, तृप्ति, शान्वी, अद्विका, मरियम, समारा, डेविस, अन्वी और प्रज्ञा ने अपनी मासूमियत एवं आकर्षक प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. विद्यालय की प्रधानाचार्या विजयलक्ष्मी सिंह ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल बच्चों को किताबी शिक्षा देना नहीं है बल्कि उनके सर्वांगीण विकास पर भी विशेष ध्यान देना है. उन्होंने कहा कि देश में मनाए जाने वाले विभिन्न त्योहारों एवं सांस्कृतिक आयोजनों में बच्चों को प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया जाता है ताकि उनमें भारतीय संस्कृति और परंपराओं के प्रति समझ विकसित होने के साथ-साथ उनकी छिपी प्रतिभाओं को भी मंच मिल सके.

जन्माष्टमी से लेकर टीचर्स-प्यूपिल्स डे तक छाया उत्साह
कार्यक्रम का दूसरा प्रमुख आकर्षण टीचर्स-प्यूपिल्स डे रहा, जिसमें विद्यार्थियों ने एक दिन के लिए शिक्षकों की भूमिका निभाई. सुबह से ही कई बच्चे शिक्षकों के रूप में तैयार होकर विद्यालय पहुंचे. उन्हें विभिन्न कक्षाओं में जाकर बच्चों को पढ़ाने तथा शिक्षकों की जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का अवसर दिया गया. विद्यार्थियों ने पूरे आत्मविश्वास और जिम्मेदारी के साथ अपनी भूमिका निभाई. टीचर्स की भूमिका निभाने वाले विद्यार्थियों में तृप्ति, सारा, शिफा, पीहू, हार्दिक, कार्तिक, श्रेया, प्रज्ञा, अदिति, अशिता, अल्तसा, लक्ष्य, अभि, प्रखर, आर्यन, आदित्य, सौरभ, राघव, वैष्णवी, विसात, अजमल, आयत, पलक, अशिका, अनन्त, अवन्तिका, आकृति, सर्वज्ञ, श्रेयांश, जिया, सात्विक, मथू, साहिबा, नमरा, गौरी, सादिया, अनमोल, सास्वी, इशा, इक्षु, सायना, सफा, भावनी, दिशा, राजश्री, वशिका, श्रद्धा, रोशनी, प्रियांशी, अत्तिका, समीमा, अलिशा, साक्षी, राजश्री, सृष्टि, हर्ष, कार्तिक, नूरफातिमा, निधि, खुशबू, अन्नपूर्णा, जेबा और सिमरन सहित सैकड़ों विद्यार्थी शामिल थे.

विद्यार्थियों ने कक्षा संचालन, पाठ पढ़ाने और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों में भाग लेकर अपनी शिक्षण क्षमता का प्रदर्शन किया. एक दिन के लिए शिक्षक बनने का अनुभव बच्चों के लिए बेहद रोमांचक और सीखने वाला रहा. इससे उनमें नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, जिम्मेदारी, अनुशासन और संवाद कौशल को बढ़ावा मिला. विद्यालय की प्रधानाचार्या विजयलक्ष्मी सिंह ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें पुरस्कृत किया तथा प्रमाणपत्र प्रदान किए. पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे. विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. इस अवसर पर शिवानी, ममता, हिना, रेशमा, प्रतीक्षा, सूरज, राकेश, राजेश, साकेत, पवन, गिरीश, मीनाक्षी, सावित्री, सुचिता, नमरा, निगहत, दिवाकर, प्रवीण, अरविन्द, सुशील, नीरज, महिमा सहित विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित थे. कार्यक्रम ने न केवल बच्चों का मनोरंजन किया बल्कि उन्हें भारतीय संस्कृति, नेतृत्व, जिम्मेदारी और शिक्षण के महत्व से भी परिचित कराया।

शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 6 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं. वे ‘मीडिया दस्तक’ और ‘बस्ती चेतना’ जैसे प्लेटफॉर्म्स पर न्यूज़ एवं वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दे चुके हैं. न्यूज़ प्रोडक्शन, डिजिटल कंटेंट निर्माण और ग्राउंड रिपोर्टिंग में उन्हें गहरा अनुभव प्राप्त है. इसके साथ ही वे ‘भारतीय बस्ती’ में कंटेंट राइटर के रूप में भी कार्य कर चुके हैं, जहां उन्होंने उत्तर प्रदेश से जुड़ी खबरों के लेखन और डिजिटल प्रकाशन में अहम भूमिका निभाई. वर्तमान में वे ‘न्यूज़ ऑफ नेशन’ में संपादक के पद पर कार्यरत हैं और निष्पक्ष, गंभीर व सटीक पत्रकारिता के माध्यम से समाज से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सामने ला रहे हैं.


