राम की नगरी अयोध्या में ध्वजारोहण समारोह की तैयारी जोरों शोरों से की जा रही है 25 नवंबर को होने वाले भव्य आयोजन को लेकर के पूरे शहर में नए उत्साह तथा आस्था का माहौल बन चुका है आईए इस हालत को जमीनी स्तर पर देखा जाए. अयोध्या धाम में राम मंदिर के मुख्य शिखर पर ध्वजारोहण का भव्य कार्यक्रम चर्चा का विषय बन चुका है.
राम जन्मभूमि ध्वजारोहण की भव्य तैयारियां
आज उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के ब्यूटी पैशन शाप के ओनर गोपाल कसौधन ने पूरे देशवासियों को 500 साल बाद यह सुनहरा और मनोरम पल को लेकर शुभकामनाएं दी है. आगे उन्होंने कहा है कि यह समारोह ध्वजारोहण के रूप में मनाया जाएगा तथा इस मंदिर की प्रतीकात्मक पूर्णता भी माना जा रहा है जिसमें केंद्र की मोदी सरकार इस खास कार्यक्रम में आमंत्रित है तथा बताया जा रहा है कि यह ध्वज उन्हीं के करकमलों द्वारा फहराया जाएगा. लेकिन यह दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के विवाह पंचमी के पारंपरिक दिन के साथ मेल भी खाता है इसीलिए धार्मिक दृष्टि से भी विशेष रूप से महत्व दिया जा रहा है. यहां पर सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी की गई है.

मंदिर ट्रस्ट तथा विभिन्न सुरक्षा एजेंसियां संयुक्त रूप से तैयारी तीव्र गति के साथ कर रही है पार्किंग यातायात प्रबंधन के लिए जीपीएस आधारित तकनीकी का भी प्रयोग किया जा रहा है अतिथि गाड़ियों को नेविगेशन निर्देश व्हाट्सएप के माध्यम से दिया जाएगा. इस आयोजन के दौरान एयरपोर्ट पर अतिरिक्त सीआईएसएफ कर्मियों की भी तैनाती की जा रही है. इस पूरे मंदिर परिसर में समारोह के लिए विशेष पूजा अनुष्ठान प्रारंभ भी किया जा चुका है कई वेदाचार्य तथा पुरोहित करीब 108 स्थानीय तथा देशभर से भी आ चुके हैं. इस दौरान कलश यात्रा आयोजित भी की गई है जिसमें महिलाओं तथा वेद छात्र पवित्र नदी सरयू से जल लेकर भी आए हैं.

अब धार्मिक अनुष्ठानों की तैयारियां पूर्ण
गोपाल कसौधन ने मीडिया से बातचीत करने के दौरान आगे बताया है कि मंदिर परिसर तथा आसपास के क्षेत्र को फूल, दीप, रंगोली से सजाया गया है. सात सहायक मंदिरों के शिखर पर छोटे त्रिकोणीय ध्वज भी लहराये जाएंगे जिन पर ओम का चिन्ह स्थापित दिखाई देगा ट्रायल रन पहले ही सफलतापूर्वक दो बार की जा चुकी है. ट्रस्ट की तरफ से निमंत्रण पत्र लगातार भेजा जा रहा है जिसमें अतिथियों की संख्या लगातार तीव्र गति के साथ बढ़ रही है अभी इन सभी अतिथियों के लिए आवास के लिए धर्मशालाएं, गेस्ट, हाउस और आश्रम इत्यादि को भी तैयार किया गया है. अब ट्रस्ट के मुताबिक यह ध्वजारोहण नए युग का प्रारंभ का प्रतीक माना जा रहा है.

जिसमें आध्यात्मिक, धार्मिक तथा सांस्कृतिक दृष्टिकोण से देखा जा रहा है. इसी बीच उत्तर प्रदेश सरकार योगी आदित्यनाथ अयोध्या की यात्रा पर्यटन तथा भविष्य में आध्यात्मिक केंद्र के रूप में वृद्धि की दिशा में एक लीप मान रही है. अब इस आयोजन के माध्यम से मंदिर परिसर के बाकी हिस्सों में पर्यटक मार्ग, हरित क्षेत्र का भी पूर्ण रूप देना है. रामनगरी अयोध्या वर्तमान समय में भक्ति के रंग में रंग चुकी है श्री राम जन्मभूमि मंदिर में होने वाले ध्वजारोहण से पहले तैयारी अंतिम चरण में जा पहुंची है अब मंदिर प्रांगण से लेकर शहर के मुख्य मार्गो तक हर जगह सजावट भगवा तथा रोशनी पताकाएं को व्यवस्थित किया जा चुका है इसी बीच मंदिर ट्रस्ट की ओर से भी सूचना दिया गया है की मुख्य शिखर पर ध्वजारोहण के लिए विशेष वैदिक विधि तैयार की जा चुकी है देश भर से 100 से अधिक वेदाचार्य अनुष्ठान में शामिल होंगे.
शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 6 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं. वे ‘मीडिया दस्तक’ और ‘बस्ती चेतना’ जैसे प्लेटफॉर्म्स पर न्यूज़ एवं वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दे चुके हैं. न्यूज़ प्रोडक्शन, डिजिटल कंटेंट निर्माण और ग्राउंड रिपोर्टिंग में उन्हें गहरा अनुभव प्राप्त है. इसके साथ ही वे ‘भारतीय बस्ती’ में कंटेंट राइटर के रूप में भी कार्य कर चुके हैं, जहां उन्होंने उत्तर प्रदेश से जुड़ी खबरों के लेखन और डिजिटल प्रकाशन में अहम भूमिका निभाई. वर्तमान में वे ‘न्यूज़ ऑफ नेशन’ में संपादक के पद पर कार्यरत हैं और निष्पक्ष, गंभीर व सटीक पत्रकारिता के माध्यम से समाज से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सामने ला रहे हैं.


