बस्ती शहर का प्रसिद्ध सनराइज विद्यालय में वार्षिक उत्सव का भव्य कार्यक्रम हुआ जिसको सभी लोगों ने बहुत ही उत्साह और आनंद के साथ मनाया. इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों के माता-पिता और मुख्य अतिथियों को भी आमंत्रित किया गया था. सनराइज विद्यालय के छात्रों के प्रदर्शन को वहां पर उपस्थित सभी लोगों के मन को मोह लिया. पूरे विद्यालय परिसर को बेहतरीन ढंग से सजाया गया था जिससे वार्षिक उत्सव का कार्यक्रम और भी अधिक खास बन गया.
विद्यालय का मुख्य उद्देश्य बच्चों को प्रतिभाशाली बनाना
डॉ. फैसल अख्तर ने मीडिया से बातचीत करने के दौरान बताया कि आज का यह कार्यक्रम सनराइज के नए ब्रांच पर हुआ और आज के कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और ईश्वर वंदना के साथ हुआ. इस वार्षिक समारोह में छोटे बड़े सभी बच्चों ने गीत गाकर व अपनी प्रतिभा के माध्यम से अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया. वार्षिक उत्सव का यह कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास और उनका सम्मान करने के लिए विशेष मंच बना है. विद्यालय में होने वाले सभी कार्यक्रम शिक्षा के साथ-साथ खेल कला, नाटक व सभी संस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के प्रतिभा को निखारने का आवश्यक भूमिका निभाती है.

सनराइज विद्यालय का मुख्य उद्देश्य केवल पढ़ाई ही नहीं है बल्कि बच्चों को हर एक क्षेत्र में प्रतिभाशाली बनाना है. शिक्षा और प्रतिभा ही हमें जीवन में सही तरीके से जीने की कला सिखाती है. लगन, परिश्रम, ईमानदारी, अनुशासन- ये विद्यार्थी जीवन के तीन ऐसे गुण हैं जो विद्यार्थियों को हर क्षेत्र में विजय दिलाता है, यही तीन गुण विद्यार्थी के व्यक्तित्व को निखारते हैं और उनके सफलता का मार्ग प्रशस्त करते हैं. हमें अपने जीवन में कभी भी असफलता से घबराना नहीं चाहिए क्योंकि असफलता ही सफलता सीढ़ी होती है.

विद्यालय के छात्रों ने बिखेरा प्रतिभा का जलवा
विद्यार्थी जीवन में आने वाली हर एक कठिनाई विद्यार्थी जीवन को मजबूत और निडर बनती है. इस वार्षिक उत्सव में अधिकतर बच्चों को उनके अच्छे व्यवहार और अनुशासन की वजह से सम्मानित किया गया है. पुरस्कार से सम्मान पाने वाले बच्चों के चेहरे पर खुशी साफ-साफ झलक रही थी. विद्यालय परिसर में आए हुए अतिथियों ने विद्यालय की सराहना करते हुए विद्यालय पर गर्व महसूस किया. सनराइज का नया ब्रांच बस्ती जैसे शहर में विद्यार्थियों के विकास का केंद्र होगा. सनराइज के नए ब्रांच का निर्माण छात्रों में शिक्षा की आवश्यकता को देखते हुए एक बड़ा कदम उठाया गया है जिसमें सभी छात्रों की प्रतिभा को एक बड़ा मंच मिलेगा.

हमारे सनराइज के नये ब्रांच में छात्रों की आवश्यकता को देखते हुए डिजिटल कक्षाओं का निर्माण कराया गया है और उनके शारीरिक विकास और खेलकूद के लिए विशाल मैदान की व्यवस्था की जा रही है. बस्ती शहर में सनराइज के नए ब्रांच का मुख्य उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में नई सोच, नई पहचान और उनके भविष्य को विशेष ऊर्जा देने का मात्र एक प्रयास है. सनराइज का पहला ब्रांच बस्ती क्षेत्र के लोगों में अपनी एक विशेष पहचान बन चुका है हमें आशा है कि हमारा नया ब्रांच बस्ती के छात्रों के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाएगा।
शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 6 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं. वे ‘मीडिया दस्तक’ और ‘बस्ती चेतना’ जैसे प्लेटफॉर्म्स पर न्यूज़ एवं वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दे चुके हैं. न्यूज़ प्रोडक्शन, डिजिटल कंटेंट निर्माण और ग्राउंड रिपोर्टिंग में उन्हें गहरा अनुभव प्राप्त है. इसके साथ ही वे ‘भारतीय बस्ती’ में कंटेंट राइटर के रूप में भी कार्य कर चुके हैं, जहां उन्होंने उत्तर प्रदेश से जुड़ी खबरों के लेखन और डिजिटल प्रकाशन में अहम भूमिका निभाई. वर्तमान में वे ‘न्यूज़ ऑफ नेशन’ में संपादक के पद पर कार्यरत हैं और निष्पक्ष, गंभीर व सटीक पत्रकारिता के माध्यम से समाज से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सामने ला रहे हैं.


