वार्षिक उत्सव में छात्रों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग – डायरेक्टर श्रुति पाण्डेय

किडजी स्कूल बस्ती जिले का प्रतिष्ठित विद्यालय माना जाता है. इस विद्यालय में वार्षिक उत्सव का कार्यक्रम बहुत ही उत्साह और आनंद के साथ मनाया गया. वार्षिक उत्सव के शुभ अवसर पर विद्यालय परिसर को आकर्षक सजावट से सजाया गया था. विद्यालय की आकर्षक सजावट विद्यालय की शोभा को बढ़ा रहा था. इस कार्यक्रम में छात्रों के माता-पिता, विशिष्ट अतिथि व पूरा विद्यालय परिवार सम्मिलित था. चारों तरफ खुशी और उमंग का वातावरण दिखाई दे रहा था।

छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से दर्शकों का दिल जीता

वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं ईश्वरीय वंदना के साथ शुरू हुआ. विद्यालय के कई छात्रों ने अपनी प्रतिभा को भी मंच पर प्रस्तुत किया जिसमें बच्चों ने भिन्न-भिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किये. विद्यालय परिवार ने आए हुए अभिभावकों और अतिथियों का स्वागत किया. मुख्य अतिथि के रूप में डीआईजी संजीव त्यागी की गरीमामयी उपस्थिति रही. विद्यालय के प्रधानाचार्य ने मंच पर बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि वार्षिक उत्सव का यह कार्यक्रम छात्रों की प्रतिभा को जगाने का एक मंच है इसी मंच पर बच्चे अपनी प्रतिभा दर्शकों से साझा कर सकते हैं. विद्यालय में होने वाला हर एक कार्यक्रम छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक होते हैं.

ऐसे कार्यक्रम बच्चों में आत्मविश्वास को बढ़ाने का कार्य करता है. उन्होंने छात्रों के उज्जवल भविष्य की चर्चा करते हुए कहा कि अपने भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए आपको सभी लोगों को छोटे-छोटे फैसले और अधिक से अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है. विद्यार्थी जीवन का सबसे बड़ा गुण अनुशासन है जो बच्चे अनुशासन में रहते हैं वे अपने जीवन में जरुर सफल होते हैं. सफलता पाने के लिए अनुशासन, मेहनत और सही दिशा का ज्ञान होना बहुत ही आवश्यक है. आज के आधुनिक युग में छात्रों के विकास के लिए पढ़ाई के साथ-साथ आत्मविश्वास, नैतिक मूल्य और सकारात्मक विचारों का विकास करना भी आवश्यक है.

रंगारंग कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ वार्षिक उत्सव

इसके साथ ही डायरेक्टर अनुराग पाण्डेय ने कहा कि जीवन में आने वाली असफलता से सीख लेकर हमें आगे बढ़ने का निरंतर प्रयास करना चाहिए. आधुनिक युग के आधुनिक उपकरण छात्रों की मानसिकता पर गहरा प्रभाव डाल रहे हैं जिससे छात्रों का ध्यान भटक जा रहा है इसलिए विद्यार्थियों के अभिभावकों को चाहिए कि वे अपने बच्चों को मोबाइल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से दूरी बनाकर रखें या प्रश्न संबंधित समाधान हेतु ही मोबाइल का उपयोग करें. मुख्य अतिथि और अभिभावकों ने विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों के सहयोग की सराहना करते हुए आभार प्रकट किया और कहा कि विद्यालय के शिक्षकों ने ही छात्रों की प्रतिभा निखारने में अहम भूमिका निभाई है.

विद्यालय परिवार के शिक्षकों ने ही कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करके कार्यक्रम को प्रभावशाली बनाया. मेधावी बच्चों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई‌. विद्यालय के छात्रों का यह सम्मान आने वाले बच्चों के लिए प्रेरणा भी बनेगा. वार्षिक उत्सव के इस कार्यक्रम में बच्चों ने होली खेलते हुए अपनी खुशी जाहिर की. कार्यक्रम में आए हुए लोगों ने विद्यालय के सुरक्षा व्यवस्था, साफ सफाई और छात्रों के लिए बेहतर सुविधाओं की व्यवस्था देखी गई और अभिभावकों ने इस कार्यक्रम के आयोजन के भरपूर तारीफ की और कहा विद्यालय का यह कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में मील का पत्थर सिद्ध होगा.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top