11 अगस्त को लखनऊ में होने वाला है कुछ खास, पहुंचेगी बॉलीवुड की ये हसीना

राजधानी लखनऊ में 11 अगस्त फैशन, ग्लैमर और मॉडलिंग की दुनिया से जुड़ा एक खास आयोजन होने वाला है. पहल फाउंडेशन के द्वारा आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम की जिम्मेदारी ऑर्गेनाइजर स्नेहा वर्मा संभाल रही है. इस कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज हो गई है और मॉडलिंग दुनिया से जुड़े हुए प्रतिभागियों में भी विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है. इस कार्यक्रम में देश के अलग-अलग हिस्से से प्रतिभागी राजधानी लखनऊ पहुंचेंगे और मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे.

लखनऊ में बॉलीवुड की चमक और मॉडलिंग का जलवा

कार्यक्रम का सबसे बड़ा आकर्षण अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर का आगमन होगा. अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर की मौजूदगी से आयोजन की भव्यता बढ़ने की उम्मीद है. अभिनय के साथ मॉडलिंग की दुनिया से जुड़ा अनुभव रखने वाली अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर के सामने प्रतिभागियों को मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा. अभिनेत्री चयनित प्रतिभागियों को अवार्ड देकर सम्मानित करेंगी. अभिनेत्री के हाथों से सम्मान प्राप्त करना उभरते मॉडल्स के लिए निश्चित रूप से एक यादगार अनुभव होगा. पहल फाउंडेशन के इस कार्यक्रम के विशेष बात यह है कि इसमें देश के विभिन्न हिस्सों से मॉडलिंग प्रतिभागी हिस्सा लेने के लिए पहुंच रहे हैं. अलग-अलग शहरों और क्षेत्र से आने वाले मॉडल मंच पर रैंप वॉक और अपनी स्टेज प्रेजेंस के जरिए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करेंगे.

कार्यक्रम की ऑर्गेनाइजर स्नेहा वर्मा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि हमारी कोशिश यही है कि मॉडलिंग के क्षेत्र में रुचि रखने वाले प्रतिभागियों को बेहतर मंच मिले और वे पूरे विश्वास के साथ अपनी कला का प्रदर्शन करें. इस पहल के माध्यम से उन युवाओं को भी आगे आने का अवसर मिल सकता है, जो मॉडलिंग और फैशन की दुनिया में अपना सफल करियर बनाने का सपना देख रहे हैं. मॉडलिंग करने वाले प्रतिभागियों के लिए विशेष गिफ्ट की व्यवस्था की गई है. आयोजकों की ओर से गिफ्ट की व्यवस्था प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाने के उद्देश्य किया गया है जिससे हिस्सा लेने वाले सभी मॉडल्स के लिए यह आयोजन यादगार बन जाएगा.

एक मंच, देशभर के मॉडल और बॉलीवुड स्टार

मॉडलिंग की दुनिया में अपनी पहचान बनाना कई युवाओं का सपना होता है, लेकिन इस क्षेत्र में प्रतिभा के साथ सही मंच और अवसर भी जरूरी होता है. देश के अलग-अलग हिस्सों से प्रतिभागियों को एक मंच पर लाने वाला यह आयोजन उनके लिए अपनी क्षमता दिखाने का महत्वपूर्ण अवसर बन सकता है. कई प्रतिभागी ऐसे होंगे जो पहली बार किसी बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे, जबकि कुछ प्रतिभागी पहले से मॉडलिंग के क्षेत्र में सक्रिय हो सकते हैं. सभी के लिए यह आयोजन नए अनुभव हासिल करने और आत्मविश्वास बढ़ाने का अवसर बनेगा. इस कार्यक्रम में मंच पर मॉडल के अलग-अलग व्यक्तित्व को देखने का एक एक अवसर भी उपलब्ध होगा. रैंप वॉक के दौरान प्रतिभागी अपने आत्मविश्वास, स्टाइल और प्रस्तुति के जरिए अपनी पहचान बनाने की कोशिश करेंगे.

अलग-अलग राज्यों और शहरों से आने वाले मॉडल्स की मौजूदगी कार्यक्रम को खास बनाएगी. फैशन और मॉडलिंग से जुड़े लोगों के लिए भी यह आयोजन नए चेहरों और प्रतिभाओं को देखने का अवसर प्रदान करेगा. अंकित पाल रनवे मॉडल, सौम्या सोनी, अनमोल मौर्या, रनवे मॉडल तिशा सिंह, रनवे मॉडल जिया यादव, मिस्टर महाराजगंज दिवाकर गुप्ता, रेलवे मॉडल समीर शेख, रनवे मॉडल सुहानी, रेलवे मॉडल खुशी, सेलिब्रिटी अवार्ड और रनवे स्वाति गुप्ता, रनवे मॉडल सीवी निषाद, रनवे मॉडल कबीर निगम, रनवे मॉडल शिवानी इस कार्यक्रम में मॉडल के रूप में उपस्थित होंगे. पहल फाउंडेशन और स्नेहा वर्मा की इस पहल से उभरते मॉडल्स को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक मंच मिलेगा, चयनित प्रतिभागियों को अवार्ड और मॉडलिंग में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों के लिए विशेष गिफ्ट इस आयोजन को और खास बनाएंगे. ऐसे में 11 अगस्त का यह कार्यक्रम लखनऊ में मॉडलिंग और फैशन से जुड़े लोगों के लिए एक यादगार आयोजन बनने की उम्मीद है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top