उत्तर प्रदेश – राजधानी लखनऊ में रहने वाले प्रसिद्ध एंकर प्रदीप शुक्ला आज देश के उन चुनिंदा मंच संचालकों में एक हैं, जिन्होंने अपनी मधुर आवाज, प्रभावशाली व्यक्तित्व और बेहतरीन शब्दशैली के दम पर एक अलग पहचान स्थापित की है. लगभग 20 वर्षों से वे मंच संचालन में सक्रिय हैं और हजारों राष्ट्रीय, सामाजिक, सांस्कृतिक, कॉर्पोरेट तथा राजनीतिक कार्यक्रमों का सफल संचालन कर चुके हैं. उनकी आवाज में ऐसा आकर्षण है कि जो व्यक्ति उन्हें एक बार सुन ले, वह उनकी प्रस्तुति का प्रशंसक बन जाता है.
संघर्षों को पीछे छोड़ सफलता का मंच पर पहुंचे प्रदीप शुक्ला
प्रदीप शुक्ला ने न्यूज़ ऑफ़ नेशन की टीम को जानकारी देते हुए बताया कि उनका मंच संचालन केवल कार्यक्रमों को जोड़ने तक सीमित नहीं होता बल्कि वह अपने शब्दों, विचारों और प्रस्तुति शैली से पूरे माहौल को जीवंत बना देते हैं. कवि सम्मेलन, मुशायरा, धार्मिक कार्यक्रम या कॉर्पोरेट इवेंट, राजनीतिक मंच हो, सांस्कृतिक आयोजन, फैशन शो, मेकअप सेमिनार हर प्रकार के आयोजन में प्रदीप शुक्ला अपने मधुर आवाज से विशिष्ट छाप छोड़ते हैं. हिंदी, उर्दू और अंग्रेजी भाषा पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें हर वर्ग के दर्शकों से जोड़ने में सक्षम बनाती है. उत्तर प्रदेश ही नहीं,

बल्कि देश के अलग-अलग राज्यों में भी उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है. उनकी सरलता, विनम्रता और अनुशासित कार्यशैली उन्हें अन्य एंकरों से अलग पहचान दिलाती है. आज के समय में प्रदीप शुक्ला की पहचान केवल एक सफल एंकर के रूप में ही नहीं है बल्कि वह युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत भी हैं. उन्होंने अपने करियर में कई चुनौतियों का सामना किया. कोरोना काल में भी उन्होंने व्यक्तिगत और पारिवारिक कठिनाइयों का सामना किया, फिर भी अपने कार्य के प्रति समर्पण बनाए रखा. विपरीत परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने अपने आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के बल पर आगे बढ़ना जारी रखा.

प्रतिष्ठित ब्यूटी पेजेंट फेमिना मिस इंडिया जैसे बड़े मंचों पर भी एंकरिंग का जादू
प्रदीप शुक्ला ने आगे बताते हुए कहा कि भारत का सबसे प्रतिष्ठित ब्यूटी पेजेंट फेमिना मिस इंडिया जैसे बड़े मंचों पर भी वे अपनी एंकरिंग का जादू बिखेर चुके हैं. फेमिना मिस इंडिया देश का सबसे बड़ा सौंदर्य प्रतियोगिता मंच माना जाता है, जहां देशभर की प्रतिभाशाली युवतियां अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व का प्रदर्शन करती हैं. ऐसे प्रतिष्ठित आयोजन में मंच संचालन करना किसी भी एंकर के लिए गर्व की बात होती है और प्रदीप शुक्ला ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुति से इस मंच को भी सफलतापूर्वक संभाला है. यह उपलब्धि उनकी प्रतिभा, अनुभव और पेशेवर दक्षता का प्रत्यक्ष प्रमाण है. उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कि वह किसी भी कार्यक्रम का संचालन करने से पहले उसकी रूपरेखा, विषय और उद्देश्य पर गहन अध्ययन करते हैं.

इसी कारण उनके द्वारा संचालित हर कार्यक्रम व्यवस्थित, प्रभावशाली और यादगार बन जाता है. वे मानते हैं कि एक सफल एंकर वही होता है जो मंच पर आने से पहले पूरी तैयारी करे और श्रोताओं की भावनाओं को समझे. प्रदीप शुक्ला मंच संचालन के साथ-साथ शिक्षा, धार्मिक और सामाजिक कार्यों से भी जुड़े हुए हैं. विभिन्न सामाजिक आयोजनों में वह अपनी सक्रिय भूमिका निभाते हैं और युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करते रहते हैं. उनकी सकारात्मक सोच और सहयोगी स्वभाव ने उन्हें समाज में एक विशेष पहचान दिलाया है. प्रदीप शुक्ला की आवाज, शब्दों का चयन, आत्मविश्वास और दर्शकों से जुड़ने की कला उन्हें देश के श्रेष्ठ एंकरों की श्रेणी में खड़ा करती है. उनकी लोकप्रियता और उपलब्धियां यही कहती हैं कि वह वास्तव में आवाज की दुनिया के जादूगर हैं. आज प्रदीप शुक्ला लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुके हैं और अपनी मधुर आवाज से मंच संचालन की दुनिया में नए आयाम स्थापित कर रहे हैं।
शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 6 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं. वे ‘मीडिया दस्तक’ और ‘बस्ती चेतना’ जैसे प्लेटफॉर्म्स पर न्यूज़ एवं वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दे चुके हैं. न्यूज़ प्रोडक्शन, डिजिटल कंटेंट निर्माण और ग्राउंड रिपोर्टिंग में उन्हें गहरा अनुभव प्राप्त है. इसके साथ ही वे ‘भारतीय बस्ती’ में कंटेंट राइटर के रूप में भी कार्य कर चुके हैं, जहां उन्होंने उत्तर प्रदेश से जुड़ी खबरों के लेखन और डिजिटल प्रकाशन में अहम भूमिका निभाई. वर्तमान में वे ‘न्यूज़ ऑफ नेशन’ में संपादक के पद पर कार्यरत हैं और निष्पक्ष, गंभीर व सटीक पत्रकारिता के माध्यम से समाज से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सामने ला रहे हैं.


