परिवार और सामाजिक जिम्मेदारियों के साथ मोनिका चौधरी ने बनाई अपनी पहचान

अयोध्या जिले की मोनिका चौधरी आज क्राफ्ट, डिजाइनिंग तथा मॉडलिंग के क्षेत्र में एक अलग पहचान बना रही हैं. एक प्रोफेशनल क्राफ्ट एंड डिजाइनर के रूप में कार्य करने वाली मोनिका ने अपनी मेहनत और प्रतिभा से कम समय में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है. दो वर्षों के भीतर ही मोनिका चौधरी मॉडलिंग और फैशन जगत में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है.

टीवी एक्ट्रेस की मौजूदगी में सम्मानित होना मोनिका चौधरी के लिए खुशी के बात

गोरखपुर शहर में मल्लिका-ए-अवध के द्वारा बॉलीवुड मेकअप सेमिनार का भव्य आयोजन किया गया जिसमें देश के अलग-अलग स्थानों से जुड़े कलाकारों, मॉडल्स और फैशन जगत की नामचीन हस्तियों ने भाग लिया. कार्यक्रम का उद्देश्य मेकअप, फैशन और मॉडलिंग के क्षेत्र में नई प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना तथा उन्हें मंच प्रदान करना था. इस भव्य आयोजन में मुंबई की जानी-मानी लोकप्रिय टीवी अभिनेत्री इशिता गांगुली विशेष रूप से मौजूद रहीं. इस अवसर पर मोनिका चौधरी को स्पेशल गेस्ट के रूप में अपनी उपस्थिति रही. कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर आयोजिका श्वेता तिवारी ने मंच पर आमंत्रित कर उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया.

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित दर्शकों और प्रतिभागियों ने भी मोनिका का जोरदार स्वागत किया. आयोजन में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें मोनिका चौधरी ने भी भाग लिया. उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और प्रतिभा को देखते हुए उन्हें लकी ड्रॉ विनर के रूप में चुना गया. इसके बाद अभिनेत्री इशिता गांगुली ने उन्हें मंच पर अवार्ड और क्राउन पहनाकर पब्लिक के बीच में सम्मानित किया. कार्यक्रम में मोनिका चौधरी को टीवी अभिनेत्री इशिता गांगुली की मौजूदगी में रैंप वॉक करने का एक अवसर मिला. मोनिका चौधरी ने आत्मविश्वास और आकर्षक प्रस्तुति से सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया. उनकी रैंप वॉक को दर्शकों ने खूब सराहा और उनका उत्साहवर्धन किया.

प्लास्टिक फ्री इंडिया अभियान पर्यावरण संरक्षण की दिशा में नई पहल

मोनिका चौधरी ने सम्मान प्राप्त करने के बाद मीडिया से खास बातचीत करते हुए अपनी खुशी व्यक्त की और कहा कि आज का यह सम्मान मुझे लकी ड्रॉ विनर के रूप में प्राप्त हुआ है और किसी लोकप्रिय टीवी अभिनेत्री के हाथों सम्मानित होना उनके लिए गर्व और सम्मान की बात है. आज की इस उपलब्धि ने उन्हें आगे बढ़ने और अपने सपनों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की प्रेरणा दी है. मोनिका चौधरी की प्रतिभा, विश्वास और कार्य के प्रति लगाव को देखकर टीवी अभिनेत्री इशिता गांगुली ने मंच पर उनकी सराहना की और कहा कि यदि कोई व्यक्ति जीवन में सफलता प्राप्त करना चाहता है तो उसे सबसे पहले अपनी प्रतिभा को पहचानना आवश्यक है और प्रतिभा को निखारने के लिए लगातार प्रयास करते रहना चाहिए.

इस कार्यक्रम में रैंप वॉक केवल फैशन और ग्लैमर तक सीमित नहीं था बल्कि इस कार्यक्रम के माध्यम से एक महत्वपूर्ण सामाजिक संदेश भी दिया गया. मल्लिका-ए-अवध द्वारा संचालित प्लास्टिक फ्री इंडिया अभियान पर्यावरण संरक्षण की दिशा में चलाया जा रहा एक महत्वपूर्ण जन-जागरूकता अभियान है. इस अभियान से लोगों को सिंगल-यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और पर्यावरण के अनुकूल विकल्पों को अपनाने के लिए प्रेरित करना था. बढ़ते कार्यक्रम में आगे मोनिका चौधरी ने कार्यक्रम आयोजिका श्वेता तिवारी, मल्लिका-ए-अवध की पूरी टीम तथा अभिनेत्री इशिता गांगुली का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह सम्मान उनको हमेशा प्रेरित करता रहेगा. आज उन महिलाओं के लिए मोनिका चौधरी प्रेरणा बन चुकी हैं, जो परिवार और सामाजिक जिम्मेदारियों के साथ-साथ अपने सपनों को भी साकार करते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top