गोरखपुर में मातृ दिवस के अवसर पर देश को महिला सशक्तिकरण का संदेश

गोरखपुर क्षेत्र में मातृ दिवस के शुभ अवसर पर नव दिव्या पहल फाउंडेशन एवं ए.जे. क्रिएशन इवेंट के द्वारा एक सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में अच्छे कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित करना और नारी समाज के प्रति जागरूकता फैलाना था. इस विशेष कार्यक्रम का संचालन दिव्या मालवीय और हर्षित के द्वारा किया गया.

समाजसेवा और पशुसेवा के लिए सम्मानित हुई तनुसिया श्रीवास्तव

इस आयोजन में शिक्षा, कला, संस्कृति, समाज और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान देने वाले कई प्रतिष्ठित लोगों को सम्मान दिया गया. सभी लोगों के प्रयासों से यह आयोजन बेहद सफल और प्रेरणादायक सिद्ध हुआ. इसी क्रम में एक्टर, मॉडल, सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर और समाजसेवी तनुसिया श्रीवास्तव को विशेष रूप से सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में आए हुए सभी लोगों का यह सम्मान समाज के प्रति संवेदनशील कार्यों, बेसहारा और भूखे प्यासे कुत्तों की सेवा और उनके देखभाल के लिए प्रदान किया गया है. इस आयोजन में तनुसिया श्रीवास्तव ने कहा कि वह लंबे समय से सड़कों, गलियों और आसपास के मोहल्ले में घूमने वाले भूखे प्यासे व घायल कुत्तों की सेवा कर रही हैं.

उन्होंने कहा कि अधिकतर लोग इन बेजुबान जानवरों की आवश्यकता को नजर अंदाज कर देते हैं. सच तो यही है कि जानवरों को भी प्यार, सुरक्षा, भोजन की आवश्यकता होती है. इसलिए नियमित रूप से जरूरतमंद पशुओं को भोजन और पानी उपलब्ध कराती हूं और घायल जानवरों का इलाज करवाने का प्रयास करती हूं. हमारे व्यक्तित्व में इंसानियत तभी दिखेगी जब हम बेजुबान जानवरों के प्रति जागरूक रहेंगे और उनकी आवश्यकता को पूरा करेंगे. मातृ दिवस के अवसर पर मिला हुआ यह सम्मान मेरे लिए गर्व का विषय है और मेरा यह सम्मान दूसरों के लिए प्रेरणा का कार्य करेगा. यह सम्मान केवल मेरा नहीं बल्कि उन सभी लोगों का है जो समाज सेवा और पशु सेवा के लिए निस्वार्थ भाव से कार्य करते हैं.

हर्षित और दिव्या मालवीय के कार्यक्रम में सम्मानित हुए कई दिग्गज

कार्यक्रम आयोजकों ने कहा कि आज जहां लोग अपने जीवन में व्यस्त हैं वहीं दूसरी और तनुसिया श्रीवास्तव जैसी समाजसेवी बेजुबान पशुओं के लिए समय निकालकर मानवता के मिसाल पेश कर रही है. उनके द्वारा की गई सामाजिक सेवा अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा लेने का विषय है. इस कार्यक्रम के तहत तनुसिया श्रीवास्तव ने महिला सशक्तिकरण के प्रति अपना विचार साझा किया और कहा कि आज के समय में महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परिचय दे रही है और समाज को जागरूक व नयी दिशा देने का कार्य कर रही है. एक सशक्त नारी केवल परिवार के लिए नहीं बल्कि पूरे समाज को मजबूत बनाने की क्षमता रखती है. आज की महिलाएं अपने अधिकारों के लिए जागरूक हो चुकी हैं और आत्मनिर्भर बनने का प्रयास कर रही हैं.

शिक्षा, राजनीति, खेलकूद, विज्ञान, पुलिस तथा अन्य क्षेत्रों में महिलाएं आगे बढती जा रही हैं. समाज में परिवर्तन तभी दिखेगा जब महिलाएं शिक्षित, जागरूक और आत्मनिर्भर बनेंगी. आयोजित कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी लोगों का दिल जीत लिया. आए हुए कलाकारों ने मातृ दिवस के महत्व को अपने नाटक, गीत, नृत्य से प्रस्तुत किया. कार्यक्रम के आयोजक दिव्या मालवीय और हर्षित ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि आयोजन का उद्देश्य उन सभी लोगों को मंच प्रदान करना था जो समाज में सामाजिक सेवा कर रहे हैं. समाज में सकारात्मक कार्य करने वालों को सम्मान देने के लिए आगामी भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top