8 अक्टूबर को लखनऊ में दिखेगा ग्लैमर का सबसे बड़ा जलवा, International Makeup Seminar 2026 का भव्य आयोजन

नवाबों की नगरी लखनऊ में ब्यूटी, मेकअप, फैशन और बिजनेस इंडस्ट्री से जुड़े प्रोफेशनल्स के लिए एक खास और शानदार आयोजन होने जा रहा है. अराध्या ब्यूटी एसोसिएशन और NilfCare के संयुक्त सहयोग से 8 अक्टूबर 2026 को Business Achievement Awards Show with Seminar एवं International Makeup Seminar 2026 का भव्य आयोजन किया जाएगा. इस कार्यक्रम का सबसे बड़ा आकर्षण बॉलीवुड अभिनेत्री तनुश्री दत्ता की विशेष सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में मौजूदगी होगी.

लखनऊ में ब्यूटी, मेकअप और बिजनेस प्रोफेशनल्स का होगा जमावड़ा

आयोजकों के अनुसार यह आयोजन केवल एक अवॉर्ड शो या मेकअप सेमिनार तक सीमित नहीं होगा, बल्कि ब्यूटी और बिजनेस इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को एक ही मंच पर सीखने, अपनी प्रतिभा दिखाने, नए लोगों से जुड़ने और अपने ब्रांड को प्रमोट करने का अवसर प्रदान करेगा. कार्यक्रम में सेमिनार, प्रतियोगिता, मेकअप ट्रेनिंग, सेलिब्रिटी प्रमोशन, फैशन शो, बिजनेस नेटवर्किंग और अवॉर्ड सेरेमनी जैसी कई गतिविधियां आयोजित की जाएंगी. कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षणों में इंटरनेशनल मेकअप सेमिनार 2026 शामिल है. इस सेमिनार में इंटरनेशनल मेकअप आर्टिस्ट अर्चना ठक्कर प्रतिभागियों को विशेष प्रशिक्षण देने वाली है. सेमिनार का मुख्य विषय Grandeur Rajwada Bridal Look रखा गया है, जिसके माध्यम से प्रतिभागियों को ब्राइडल मेकअप की आधुनिक तकनीकों और रॉयल लुक की बारीकियों को समझने का अवसर मिलेगा.

आयोजकों की ओर से प्रतिभागियों के लिए हैंड्स-ऑन प्रैक्टिकल ट्रेनिंग की भी व्यवस्था की गई है. इसके साथ ही मेकअप आर्टिस्ट फैशन शो, लाइव हेयर ट्रीटमेंट डेमो और अन्य प्रैक्टिकल एक्टिविटीज कार्यक्रम को और खास बना सकती है. सेमिनार में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट भी प्रदान किया जाएगा. बॉलीवुड अभिनेत्री तनुश्री दत्ता कार्यक्रम में विशेष सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में शामिल होंगी. उनकी मौजूदगी से आयोजन को ग्लैमर के साथ-साथ प्रतिभागियों को सेलिब्रिटी से जुड़ने और अपने प्रोफेशनल प्रोफाइल को बेहतर तरीके से प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा. कार्यक्रम आयोजकों का कहना है कि आज के समय में केवल हुनर होना ही पर्याप्त नहीं है बल्कि अपने काम को सही मंच पर प्रस्तुत करना और मजबूत नेटवर्क तैयार करना भी बेहद जरूरी है. इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए इस आयोजन में Business Achievement Awards के साथ बिजनेस नेटवर्किंग और ब्रांड प्रमोशन पर भी विशेष ध्यान दिया गया है.

नवाबों की नगरी में एक मंच पर दिखेगा हुनर

कार्यक्रम में ब्यूटी, मेकअप, फैशन और बिजनेस क्षेत्र में बेहतर काम करने वाले प्रतिभागियों और प्रोफेशनल्स को सम्मानित करने की योजना है. बिजनेस अचीवमेंट अवार्ड के जरिए उन लोगों की उपलब्धियों को पहचान देने का प्रयास किया जाएगा, जिन्होंने अपने क्षेत्र में मेहनत और प्रतिभा के दम पर अलग पहचान बनाई है. आयोजन में शामिल लोगों को अपने बिजनेस और ब्रांड को प्रमोट करने तथा नए क्लाइंट्स और प्रोफेशनल्स के साथ नेटवर्क बनाने का एक सुनहरा अवसर मिलेगा. आयोजन का एक महत्वपूर्ण उद्देश्य ब्यूटी और मेकअप इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को एक-दूसरे से जोड़ना भी है. मेकअप आर्टिस्ट, ब्यूटी प्रोफेशनल्स, हेयर एक्सपर्ट्स, फैशन से जुड़े लोग और बिजनेस ओनर्स यहां अपने अनुभव कार्यक्रम के माध्यम से साझा कर सकेंगे. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह के कार्यक्रम नए और उभरते कलाकारों को अपनी पहचान बनाने में मदद करते हैं.

खासकर उन प्रोफेशनल्स के लिए यह मंच महत्वपूर्ण साबित हो सकता है, जो अपने टैलेंट के साथ-साथ अपने बिजनेस को भी बड़े स्तर पर ले जाना चाहते हैं. आयोजकों ने कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम 8 अक्टूबर 2026 को लखनऊ में किया जाएगा. कार्यक्रम के विभिन्न हिस्सों के लिए सीमित सीटों की जानकारी इस प्रकार है International Makeup Seminar के लिए 1500रू फीस निर्धारित की गई है. बॉलीवुड अभिनेत्री तनुश्री दत्ता की मौजूदगी और इंटरनेशनल मेकअप ट्रेनिंग इस आयोजन को खास बनाने वाली है. लखनऊ के धरती पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम का आयोजन स्निग्धा गोपाल पुरोहित, मानसी पटेल और सिराज खान के द्वारा किया जा रहा है. आयोजकों ने इच्छुक प्रतिभागियों से जल्द रजिस्ट्रेशन कराने की अपील की है।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top