राजधानी लखनऊ में बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह से मिले निर्देशक हिमांशु सेन, शिक्षा को बढ़ावा देने की पहल

राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सरकार के बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह से शिष्टाचार भेंट के दौरान सेठ एम.आर जयपुरिया स्कूल बस्ती के निदेशक हिमांशु सेन ने विद्यालय की विभिन्न शैक्षिक पहलो तथा विशेष रूप से छात्रवृत्ति योजनाओं के बारे विस्तृत रूप से जानकारी साझा की है. यह भेंट शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे सकारात्मक प्रयास तथा समाज के मेधावी विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण संवाद के रूप में हुआ है.

शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने जताई खुशी

डायरेक्टर हिमांशु सेन ने कहा कि सेठ एम.आर जयपुरिया स्कूल बस्ती द्वारा विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य को ध्यान में रखते हुए एक विशेष छात्रवृत्ति योजना भी संचालित किया था. इस योजना का उद्देश्य उन विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना रहा जिन्होंने कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है. विद्यालय परिवार का मानना है कि प्रतिभाशाली तथा परिश्रम विद्यार्थियों को उचित अवसर तथा प्रोत्साहन मिलने पर वह समाज तथा देश के लिए एक मजबूत आधार भी बन सके. आगे उन्होंने कहा विद्यालय द्वारा प्रदान की जा रही यह छात्रवृत्ति न केवल आर्थिक सहयोग का माध्यम बना अपितु यह विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने बड़े लक्ष्य निर्धारित करने तथा अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित करने का एक सशक्त प्रयास भी साबित हुआ है.

इस योजना के माध्यम से उन विद्यार्थियों को विशेष अवसर प्रदान किया गया जो अपनी प्रतिभा तथा मेहनत के दम पर शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल करना चाहते हैं. इसी कड़ी में बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने विद्यालय द्वारा की जा रही इस पहल की सराहना करते हुए बताया कि शिक्षा समाज के विकास की सबसे मजबूत नींव है. जब शिक्षण संस्थान इस प्रकार की छात्रवृत्ति योजनाएं संचालित करती है. तब इसे न केवल विद्यार्थियों को प्रोत्साहन मिलता है अपितु पूरे समाज में शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण भी बनता है. उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास छात्रों के लिए विशेष रूप से प्रेरणादायक साबित होता है. जो सीमित संसाधनों के बावजूद अपनी मेहनत तथा लगन से आगे बढ़ना चाहते हैं.

छात्रवृत्ति योजना की मंत्री ने की प्रशंसा

मीडिया से बातचीत करने के दौरान हिमांशु सेन ने कहा मंत्री ने यह भी बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर सुधार तथा विकास के लिए प्रतिबद्ध है. सरकार का पूर्ण रूप से प्रयास है कि प्रदेश का हर बच्चा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करें तथा अपनी प्रतिभा के रूप में अनुरूप आगे बढ़ सके. विद्यालय प्रबंधन के इस प्रयास को प्रशंसा करते हुए उन्होंने आगे कहा कि समाज तथा शिक्षा के क्षेत्र में निजी संस्थाओं की सकारात्मक भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है. इस अवसर पर मंत्री ने सेठ एम.आर जयपुरिया स्कूल बस्ती के समस्त शिक्षक को विद्यार्थियों तथा अभिभावकों को ढेर सारी बधाइयां भी दी हैं.

ऐसे अवसर हमें समाज में आपसी सहयोग तथा सद्भावना को मजबूत करने की प्रेरणा देता है. बातचीत के दौरान अंत में विद्यालय प्रबंधन की ओर से मंत्री जी का हृदय से आभार प्रकट किया गया. विद्यालय परिवार ने यह विश्वास जताते हुए कहा कि भविष्य में भी शिक्षा के क्षेत्र में इसी प्रकार के नवाचार तथा सामाजिक हित से जुड़े प्रयास निरंतर जारी रखे जाएंगे. विद्यालय का उद्देश्य केवल शैक्षिक उत्कृष्ट तक सीमित नहीं है अपितु विद्यार्थियों को नैतिक मूल्य, सामाजिक जिम्मेदारी तथा राष्ट्र निर्माण की भावना से भी जोड़ना होगा. सेठ एम.आर जयपुरिया स्कूल बस्ती का यह प्रयास निश्चित रूप से समाज में शिक्षा के महत्व को और अधिक सशक्त करेगा और आने वाली पीढ़ियां को बेहतर अवसर प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top