आज विश्व की अग्रणी प्रोफेशनल मेकअप ब्रांड क्रायोलोन बस्ती में विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है. आज इस अवसर पर ब्यूटी पैशन को क्रायोलोन का ऑथराइज्ड डीलर घोषित किया गया है. जिसके माध्यम से जिले में पहली बार एक विशेष मेकअप मास्टर क्लास का आयोजन धूमधाम से किया गया. आज इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं तथा मेकअप के क्षेत्र में रुचि रखने वाले प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा अपने कौशल को निखारने का अवसर प्राप्त हुआ है.
मेकअप मास्टर क्लास से निकली बस्ती की बेटियों की प्रतिभा
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में स्थित ब्यूटी पैशन संस्थान में यह कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ है. जहां पर क्रायोलोन कंपनी की तरफ से राजधानी दिल्ली से आई जानी-मानी क्रायोलोन ट्रेनर हिमानी ने प्रतिभागियों को प्रोफेशनल मेकअप की बारीकियां सिखाई है. ट्रेनिंग के दौरान उन्होंने बेस मेकअप, ब्राइडल मेकअप, पार्टी लुक, स्किन टोन के अनुसार प्रोडक्ट चयन, फेस शेप के अनुसार, कंटूरिंग तथा हाइलाइटिंग जैसी आधुनिक तकनीकी को विस्तार से जानकारी दी है. प्रतिभागियों को क्रायोलोन के अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रोडक्ट्स का लाइव डेमो भी देखने को मिला है. मास्टर क्लास में भाग लेने वाली कई बेटियों ने कहा है कि उन्हें पहली बार किसी अंतरराष्ट्रीय ब्रांड के ट्रेनर से सीधे सीखने का महत्वपूर्ण अवसर मिला है.

इस प्रशिक्षण से न केवल उनका आत्मविश्वास बढ़ा अपितु उन्हें मेकअप को करियर के रूप में अपनाने की नई दिशा भी मिली है. कई प्रतिभागियों ने बताया है कि इस तरह से कार्यक्रम छोटे शहरों में बेहद अति आवश्यक है. जहां पर प्रतिभाओं को बाहर जाने की आवश्यकता ना पड़े. आगे उन्होंने कहा है कि बस्ती जैसे शहरों में क्रायोलोन जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड को लाना उनका सपना था. ब्यूटी पैशन गोपाल ने कहा है कि हमारा उद्देश्य सिर्फ प्रोडक्ट बेचना नहीं अपितु यहां के युवाओं को प्रोफेशनल ट्रेनिंग देकर आत्मनिर्भर बनाना है.

मेकअप के क्षेत्र में बस्ती की नई उड़ान
मीडिया से बातचीत करने के दौरान गोपाल ने बताया है कि क्रायोलोन के साथ हमारी साझेदारी से बस्ती में मेकअप आर्टिस्टो को विश्व स्तरीय अवसर मिलेगा. उन्होंने आगे कहा है कि आने वाले समय में ब्यूटी पैशन के माध्यम से और भी वर्कशॉप एडवांस, मेकअप कोर्स तथा सर्टिफाइड ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित किया जाएगा. जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित हो पाएंगे. इस पहल से खासकर उन बेटियों को आवश्यक रूप से लाभ मिलेगा जो मेकअप आर्टिस्ट बनकर अपना खुद का कैरियर प्रारंभ करना चाहती है. इस कार्यक्रम के दौरान क्रायोलोन के प्रोडक्ट्स की विशेष प्रदर्शनी भी लगाई गई.

जहां पर प्रतिभागियों ने विभिन्न मेकअप रेंज की जानकारी ली तथा उन्हें उपयोग करने की तकनीकी समझी. इस कार्यक्रम का माहौल काफी उत्साह पूर्ण रहा तथा अंत में प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट भी प्रदान किया गया. आज बस्ती में क्रायोलोन ब्रांड का यह विस्तार न केवल ब्यूटी इंडस्ट्रीज के लिए एक नई शुरुआत है अपितु जिले की बेटियों तथा युवाओं के लिए सपनों को साकार करने का एक मजबूत मंच भी सिद्ध हुआ है. इस तरह के आयोजन से निश्चित रूप से बस्ती शहर सौंदर्य तथा फैशन के क्षेत्र में एक नई पहचान बनाने की ओर अग्रसर हो रहा है.
शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 6 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं. वे ‘मीडिया दस्तक’ और ‘बस्ती चेतना’ जैसे प्लेटफॉर्म्स पर न्यूज़ एवं वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दे चुके हैं. न्यूज़ प्रोडक्शन, डिजिटल कंटेंट निर्माण और ग्राउंड रिपोर्टिंग में उन्हें गहरा अनुभव प्राप्त है. इसके साथ ही वे ‘भारतीय बस्ती’ में कंटेंट राइटर के रूप में भी कार्य कर चुके हैं, जहां उन्होंने उत्तर प्रदेश से जुड़ी खबरों के लेखन और डिजिटल प्रकाशन में अहम भूमिका निभाई. वर्तमान में वे ‘न्यूज़ ऑफ नेशन’ में संपादक के पद पर कार्यरत हैं और निष्पक्ष, गंभीर व सटीक पत्रकारिता के माध्यम से समाज से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सामने ला रहे हैं.


