आज उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में सौंदर्य तथा आत्मनिर्भर के क्षेत्र में एक नया अध्याय जुड़ गया है. जिसमें वैष्णवी मेकअप स्टूडियो एंड एकेडमी का भव्य उद्घाटन समारोह बड़े धूमधाम तथा उत्साह के साथ संपन्न किया गया है. यह स्टूडियो धर्मशाला रोड स्थित पूनम ड्रेसस के सामने खोला गया है. उद्घाटन समारोह में स्थानीय गणमान्य नागरिकों, परिवारजनों, मित्रों तथा शुभचिंतकों की उपस्थिति में कार्यक्रम को और भी गरिमामय बना दिया.
आत्मनिर्भरता की मिसाल बनी वैष्णवी चौधरी
आज इस खास अवसर पर एकेडमी की ओनर वैष्णवी चौधरी ने भावुक होते हुए कहा है कि आज उनके जीवन का सबसे बड़ा सपना साकार हुआ है. उन्होंने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता तथा गुरुजनों को देते हुए कहा है कि उनके मार्गदर्शन सहयोग तथा आशीर्वाद के बिना यह सब कुछ संभव नहीं था. वैष्णवी चौधरी ने कहा आज बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है तथा आत्मनिर्भर बन रही है. मेरा यह स्टूडियो सिर्फ एक व्यवसाय नहीं अपितु महिलाओं को हुनरमंद तथा स्वाभिलंबी बनाने का माध्यम है. उन्होंने बताया लखनऊ से प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट की विधिवत ट्रेनिंग प्राप्त की है.

इसके बाद करीब 6 सालों तक कड़ी मेहनत अभ्यास तथा अनुभव के दम पर उन्होंने आज अपना खुद का मेकअप स्टूडियो एंड एकेडमी प्रारंभ किया है. आगे उन्होंने कहा है कि संघर्ष के दिनों में कई चुनौतियां आई लेकिन आत्मविश्वास तथा परिवार के समर्थन में उन्हें कभी हार मानने नहीं दी. आज उद्घाटन समारोह के दौरान स्टूडियो को आकर्षक ढंग से सजाया गया. रिबन काटकर स्टूडियो का शुभारंभ किया गया है. जिसके बाद दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया. उपस्थित अतिथियों ने वैष्णवी चौधरी को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की तथा इस पहल को जिले के लिए प्रेरणादायक बताया है.

वैष्णवी मेकअप स्टूडियो एंड एकेडमिक का उद्घाटन समारोह
वैष्णवी मेकअप स्टूडियो एंड एकेडमी में ब्राइडल मेकअप, पार्टी मेकअप, इंगेजमेंट मेकअप, हेयर स्टाइलिंग, स्किन केयर के साथ-साथ प्रोफेशनल मेकअप कोर्स की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. एकेडमी का उद्देश्य उन बेटियों को प्रशिक्षित करना है जो मेकअप आर्टिस्ट बनकर अपना कैरियर बनाना चाहती है तथा आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर भी होना चाहती है. कई स्थानीय लोगों का कहना है की बस्ती जैसे जिले में इस प्रकार का प्रोफेशनल मेकअप एकेडमी का खुलना युवाओं खासकर महिलाओं के लिए एक सुनहरा अवसर बन चुका है. इससे उन्हें बड़े शहरों की तरफ पलायन नहीं करना पड़ेगा तथा अपने ही जिले में रहकर बेहतर प्रशिक्षण प्राप्त कर पाएंगे.

कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं ने भी इस पहल की बहुत सराहना करते हुए कहा कि वैष्णवी चौधरी ने यह साबित कर दिया है कि अगर लक्ष्य स्पष्ट हो तथा मेहनत सच्ची हो तो कोई भी सपना अधूरा नहीं रहता. उन्होंने अन्य बेटियों से भी आगे बढ़ाने तथा अपने सपनों को साकार करने का आवाहन किया है. अंत में वैष्णवी चौधरी ने सभी आगंतुकों का आभार प्रकट करते हुए कहा है कि उनका लक्ष्य सिर्फ व्यवसाय करना नहीं अपितु समाज में सकारात्मक परिवर्तन भी लाना है. उन्होंने कहा कि भविष्य में और भी नए कोर्स तथा सुविधा जोड़कर एकेडमी को और भी बेहतर किया जाएगा. अब इस प्रकार से वैष्णवी मेकअप स्टूडियो एंड अकादमी का उद्घाटन न केवल एक नए व्यवसाय की प्रारंभ है. अपितु यह महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता तथा सपनों को साकार करने की प्रेरक कहानी बन चुकी है. जो आने वाले पीढ़ियां को आगे बढ़ाने की राह दिखाएंगी.
शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 6 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं. वे ‘मीडिया दस्तक’ और ‘बस्ती चेतना’ जैसे प्लेटफॉर्म्स पर न्यूज़ एवं वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दे चुके हैं. न्यूज़ प्रोडक्शन, डिजिटल कंटेंट निर्माण और ग्राउंड रिपोर्टिंग में उन्हें गहरा अनुभव प्राप्त है. इसके साथ ही वे ‘भारतीय बस्ती’ में कंटेंट राइटर के रूप में भी कार्य कर चुके हैं, जहां उन्होंने उत्तर प्रदेश से जुड़ी खबरों के लेखन और डिजिटल प्रकाशन में अहम भूमिका निभाई. वर्तमान में वे ‘न्यूज़ ऑफ नेशन’ में संपादक के पद पर कार्यरत हैं और निष्पक्ष, गंभीर व सटीक पत्रकारिता के माध्यम से समाज से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सामने ला रहे हैं.


