बस्ती में शिक्षा जगत का नया केंद्र बना आकाश इंस्टीट्यूट – हेमंत मिश्रा

उत्तर प्रदेश – बस्ती जिले के छात्र-छात्राओं के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का एक प्रमुख केंद्र बन चुके आकाश इंस्टीट्यूट ने अपने दूसरे शैक्षणिक वर्ष में प्रवेश कर लिया है. इस शुभ अवसर पर बस्ती आकाश इंस्टीट्यूट सेंटर हेड हेमंत मिश्रा ने जानकारी दी कि पिछले वर्ष शुरू हुई हमारी शैक्षणिक यात्रा को छात्रों एवं अभिभावकों का भरपूर्ण सहयोग व विश्वास प्राप्त हुआ.

आकाश इंस्टीट्यूट छात्रों के उज्जवल भविष्य का मार्गदर्शक

हेमंत मिश्रा ने न्यूज़ ऑफ़ नेशन की टीम को जानकारी देते हुए बताया कि हमारे आकाश इंस्टीट्यूट का उद्देश्य विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की व्यवस्थित तैयारी भी उपलब्ध कराना है. हमारे इंस्टिट्यूट में कक्षा 8वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए फाउंडेशन, जेईई (JEE) और मेडिकल (NEET) की विशेष कोचिंग उपलब्ध कराई जाती है. हमारे यहां छात्रों को आधुनिक और बेहतर शिक्षण पद्धति के माध्यम से प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार किया जाता है जिससे वे राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन कर सकें. उन्होंने आगे बताया कि हमारे संस्थान में देश के विभिन्न शहरों से आए हुए अनुभवी एवं प्रोफेशनल फैकल्टी सदस्य कार्यरत हैं, जो अपने विषयों में गहन विशेषज्ञता रखते हैं.

ये शिक्षक छात्रों को विषयों की गहन जानकारी देने के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं के अनुरूप उचित अध्ययन सामग्री देते हैं और उनको मार्गदर्शन भी प्रदान करते हैं. इतना ही नहीं बल्कि विद्यार्थियों को समय-समय पर विशेष सत्रों और डाउट-क्लासेस के माध्यम से उनकी शंकाओं का समाधान भी किया जाता है. आज के समय में छात्रों के सामने सबसे बड़ी चुनौती किताबी शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के बीच संतुलन बनाए रखने की होती है. इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए हमारा आकाश इंस्टीट्यूट छात्रों को एक ऐसा समग्र और प्रतिस्पर्धात्मक शैक्षणिक वातावरण प्रदान करता है, जहां पर वे बोर्ड परीक्षाओं के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी एक साथ प्रभावी ढंग से कर सकें. हमारे संस्थान का प्रयास है कि प्रत्येक छात्र अपनी क्षमता के अनुसार सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करे और अपने निर्धारित समय तक लक्ष्य को प्राप्त करे.

आकाश इंस्टिट्यूट में स्कूल शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं का संगम

छात्रों के परीक्षा प्रदर्शन का सही व उचित मूल्यांकन करने के लिए आकाश इंस्टीट्यूट में नियमित रूप से AIATS (All India Aakash Test Series) आयोजित की जाती है. जो टेस्ट सीरीज राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली एक महत्वपूर्ण मूल्यांकन प्रणाली है. जिसके द्वारा विद्यार्थी अपनी तैयारी की वास्तविक स्थिति का आकलन कर सकते हैं. इससे हमारे विद्यार्थियों को अपनी कमजोरियों और मजबूत पक्षों का पता चलता है तथा वे अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए कुछ न कुछ आवश्यक सुधार कर पाते हैं. उन्होंने आगे बताया कि हमारे आकाश इंस्टीट्यूट में प्रतिभाशाली छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाएं भी संचालित किये जाते हैं. संस्थान में प्रवेश एवं छात्रवृत्ति के लिए दो प्रमुख विकल्प उपलब्ध हैं. पहला है ANTHE (Aakash National Talent Hunt Examination). फिर दूसरा है IACST (Instant Aakash Cum Scholarship Test).

इन परीक्षाओं के द्वारा योग्य एवं मेधावी छात्रों को 90 प्रतिशत तक की छात्रवृत्ति दी जाती है. जिससे आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का एक अवसर प्राप्त हो जाता है. छात्रों के लिए छात्रवृत्ति परीक्षाओं का उद्देश्य केवल आर्थिक सहायता प्रदान करना ही नहीं बल्कि छात्रों की प्रतिभा को पहचानना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने का सरल माध्यम भी है. भारी संख्या में छात्र इन परीक्षाओं के माध्यम से लाभान्वित होते हैं और अपने सपनों को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ते हैं. बस्ती सेंटर हेड हेमंत मिश्रा ने जिले के सभी अभिभावकों से प्रार्थना करते हुए कहा कि वे अपने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य और बेहतर करियर निर्माण के लिए एक बार आकाश इंस्टीट्यूट पर अवश्य पहुंचे और यहां पर उपलब्ध शैक्षणिक कार्यक्रमों संबंधी सुविधाओं को देखें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top