टैलेंट की तलाश में फिर उतरा आकाश, एंथे 2026 में छात्रों की क्षमता का होगा राष्ट्रीय आकलन

बस्ती, तारीख 17 अगस्त 2026 को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए केवल पढ़ाई करना ही पर्याप्त नहीं है बल्कि यह समझना भी जरूरी है कि उनकी वर्तमान तैयारी किस स्तर पर चल रही है, किन विषयों में विद्यार्थियों का पकड़ मजबूत है और किन क्षेत्रों में अभी सुधार की आवश्यकता है. इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (एईएसएल) ने आकाश नेशनल टैलेंट हंट एग्जाम (एंथे) 2026 की शुरुआत की है. यह परीक्षा विद्यार्थियों को अपनी शैक्षणिक क्षमता पहचानने, राष्ट्रीय स्तर पर अपनी स्थिति समझने और भविष्य की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहतर रणनीति बनाने का अवसर देती है.

एंथे 2026 लेकर आया सफलता का बड़ा मौका

पिछले 16 वर्षों में एंथे में एक करोड़ से अधिक छात्रों के रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं. इतने लंबे समय से लगातार आयोजित हो रही यह परीक्षा अब केवल स्कॉलरशिप टेस्ट तक सीमित नहीं रही है बल्कि विद्यार्थियों के लिए एक व्यापक एकेडमिक मूल्यांकन मंच के रूप में अपनी पहचान बना चुकी है. एंथे 2026 में परीक्षा के प्रश्न इस तरह तैयार किए गए हैं कि विद्यार्थियों की विषयवार समझ, कॉन्सेप्ट क्लियरिटी, तार्किक क्षमता और समस्या समाधान की योग्यता का आकलन किया जा सके. परीक्षा का उद्देश्य केवल यह देखना नहीं है कि विद्यार्थी ने कितने अंक हासिल किए हैं बल्कि उसके प्रदर्शन के आधार पर उसकी शैक्षणिक मजबूती और सुधार की संभावनाओं को समझना भी है.

एंथे की खासियत परीक्षा के बाद मिलने वाली एंथे इंटेलिजेंस रिपोर्ट है. इस रिपोर्ट के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी विषयवार परफॉर्मेंस की जानकारी मिलती है. साथ ही उन्हें यह समझने में मदद मिलती है कि प्रतियोगी परीक्षाओं के लिहाज से उनकी तैयारी किस स्तर पर है और उन्हें आगे किन क्षेत्रों पर अधिक मेहनत करनी चाहिए. रिपोर्ट में विद्यार्थियों के प्रदर्शन को कॉम्पिटिटिव एग्जाम सक्सेस पोटेंशियल CESP, टेस्ट टेकिंग पर्सनैलिटी TTP और अटेम्प्ट इंटेलिजेंस कोशिएंट AIQ जैसे पहलुओं के आधार पर भी समझने का प्रयास किया जाता है. इससे विद्यार्थियों को अपनी परीक्षा रणनीति, प्रश्न हल करने की शैली और जोखिम लेने की प्रवृत्ति को बेहतर ढंग से समझने में काफी मदद मिलती है.

असली राज – एंथे 2026 में 2.5 करोड़ का बड़ा इनाम

एंथे की उपयोगिता उन विद्यार्थियों की उपलब्धियों से भी सामने आती है जिन्होंने आगे चलकर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन किया. NEET UG 2026 के टॉप 100 में स्थान बनाने वाले आकाश के 41 विद्यार्थियों में से 31 विद्यार्थी पहले एंथे में क्वालीफाई कर चुके थे. वहीं JEE Advanced 2026 के टॉप 100 में शामिल आकाश के 11 विद्यार्थियों में से 7 विद्यार्थी एंथे से जुड़े रहे. इन आंकड़ों से शुरुआती स्तर पर प्रतिभा की पहचान और व्यवस्थित तैयारी के महत्व को आसानी से समझा जा सकता है. एईएसएल के एमडी एवं सीईओ चंद्र शेखर गरिसा रेड्डी ने बताया कि एंथे का मुख्य उद्देश्य सिर्फ स्कॉलरशिप प्रदान करना नहीं है बल्कि इसका मकसद विद्यार्थियों को अपनी क्षमता और तैयारी की वास्तविक स्थिति समझने का अवसर देना है ताकि वे समय रहते अपनी कमियों पर काम कर सकें और बेहतर शैक्षणिक निर्णय ले सकें. एंथे 2026 के तहत योग्य विद्यार्थियों को 100 प्रतिशत तक स्कॉलरशिप का अवसर मिलेगा. इसके अलावा उच्च प्रदर्शन करने वाले छात्रों के लिए कुल 2.5 करोड़ के कैश प्राइज भी रखे गए हैं.

इतना ही नहीं बल्कि परीक्षा के माध्यम से विद्यार्थी आकाश के क्लासरूम, हाइब्रिड और डिजिटल प्रोग्राम्स का लाभ उठा सकते हैं. एंथे 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गये हैं. परीक्षा ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आयोजित होंगी. ऑनलाइन परीक्षा 27 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक संचालित होगी. जबकि ऑफलाइन परीक्षा 11 अक्टूबर, 25 अक्टूबर और 1 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी. परीक्षा में कक्षा V से XII तक के विद्यार्थी निर्धारित पात्रता के अनुसार हिस्सा ले सकते हैं. एईएसएल देशभर में 415 से अधिक केंद्रों और चार लाख से अधिक वर्तमान विद्यार्थियों के साथ मेडिकल, इंजीनियरिंग और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के क्षेत्र में कार्य कर रहा है. कंपनी का कहना है कि एंथे 2026 के जरिए विद्यार्थियों को केवल एक परीक्षा का परिणाम नहीं, बल्कि अपनी क्षमता पहचानने और भविष्य की तैयारी को सही दिशा देने का अवसर उपलब्ध कराया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top