आज पावन नगरी अयोध्या के ऐतिहासिक धरती पर ग्लैमर, हुनर तथा आत्मनिर्भर का अद्भुत संगम देखने को कई लोगों को मिला है. जब अयोध्या राम जन्म भूमि पर एक भव्य बॉलीवुड मेकअप सेमिनार आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम का आयोजन प्रसिद्ध प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट और बॉलीवुड इवेंट आर्गेनाईजेशन नीतू जायसवाल द्वारा किया गया है. जिसमें बड़ी संख्या में मेकअप के क्षेत्र से जुड़ी बेटियों, प्रशिक्षुओं तथा प्रोफेशनल्स ने भाग लिया है.
मेकअप सेमिनार रहा ऐतिहासिक
आज इस विशेष अवसर पर नीतू जायसवाल ने बताया है कि जानी मनी सेलिब्रिटी अंजलि चौहान का आगमन कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने वाला रहा है. अंजलि चौहान ने मेकअप तथा ब्यूटी इंडस्ट्रीज में उत्कृष्ट योगदान देने वाली बेटियों को अवार्ड तथा प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया है. उन्होंने आगे कहा है कि आज की बेटियां और क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही है तथा मेकअप इंडस्ट्रीज में भी आत्मनिर्भर बनाने का एक मजबूत माध्यम बनकर उभरी है. नीतू जायसवाल का प्रयास सरहाना करते हुए कहा है कि इस तरह के सेमिनार न केवल हुनर को मंच देता है अपितु समाज में सकारात्मक सोच भी विकसित करता है. इस कार्यक्रम के दौरान प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट कोमल सिंह, सीमा मौर्या तथा सुनीता मौर्य ने मंच से मेकअप प्रशिक्षण से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की है.

उन्होंने स्किन केयर, ब्राइडल मेकअप, पार्टी मेकअप, करियर प्लैनिंग तथा क्लाइंट हैंडलिंग जैसे विषयों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया है. प्रशिक्षण सत्र के दौरान उपस्थित बेटियों ने उत्साह पूर्वक सवाल पूछे तथा विशेषज्ञों से सीधा संवाद कर अपने ज्ञान को और भी सशक्त बनाया है. आज इस सेमिनार का मुख्य उद्देश्य बेटियों को मेकअप के क्षेत्र में प्रोफेशनल प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार तथा आत्मनिर्भर की ओर प्रेरित करना रहा है. कई बेटियों ने कहा है कि इस प्रशिक्षण से उन्हें अपने करियर को एक नई दिशा प्राप्त हुई है. आज अब मेकअप को अपने भविष्य के रूप में देख पा रहे हैं. कुछ प्रतिभागियों ने यह भी साझा किया है कि वह पहले से इसे केवल शौक के रूप में देखी थी. लेकिन आज अब इसे एक सफल प्रोफेशन के रूप में अपने लिए आत्मविश्वास महसूस कर रही हैं.

हुनर तथा आत्मविश्वास का संगम
नीतू जायसवाल ने मीडिया से बातचीत करने के दौरान बताया है कि इस मेकअप सेमिनार का मुख्य उद्देश्य बेटियों को मेकअप के क्षेत्र प्रोफेशनल प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार तथा आत्मनिर्भरता की ओर प्रेरित करना रहा है. कई बेटियों ने कहा है कि इस प्रशिक्षण से उन्हें अपने करियर को नई दिशा मिली है तथा वह अब मेकअप को अपने भविष्य के रूप में देख पा रहे हैं. कुछ प्रतिभागियों ने यह भी साझा किया है कि वह पहले इसे केवल शौक के रूप में देखते थे. लेकिन अब इसे एक सफल प्रोफेसर के रूप में अपने लिए आत्मविश्वास महसूस कर पा रही हैं. कार्यक्रम की सफलता में सपोर्टिंग पार्टनर पूजा जायसवाल का विशेष योगदान रहा है. जिसमें आयोजन को हर स्तर पर सहयोग प्रदान किया है. वही प्रोग्राम में मैनेजमेंट बाय अवनीश मेकअप आर्टिस्ट तथा उनकी टीम ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का सुचारू रूप से संभालते हुए इसे सफल बनाया है.

तकनीकी व्यवस्था मंच संचालन तथा प्रतिभागियों के समन्वय में उनकी भूमिका सराहनीय रही है. आज इस आयोजन के अंत में कार्यक्रम की आयोजक नीतू जायसवाल ने सभी अतिथियों, सेलिब्रिटी गेस्ट, मेकअप आर्टिस्ट, सहयोगी पार्टनर्स तथा उपस्थिति दर्शकों का धन्यवाद स्थापित किया है. उन्होंने आगे कहा है कि उनका उद्देश्य हमेशा से यही रहा है कि बेटियों को हुनर के माध्यम से उनको आगे बढ़ने का मंच मिले तथा वह आत्मनिर्भर बनकर समाज में अपनी अलग पहचान बना सके. उन्होंने भविष्य में भी ऐसे तथा बड़े आयोजनों की घोषणा करने की बात कही है. पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह, ऊर्जा तथा सकारात्मक का माहौल देखने को मिला है. अयोध्या जैसे धार्मिक तथा सांस्कृतिक शहर में इस प्रकार का बॉलीवुड मेकअप सेमिनार न केवल अनोखा रहा अपितु यह साबित करता है की परंपरा तथा आधुनिकता साथ-साथ आगे बढ़ती है कुल मिलाकर यह कार्यक्रम अत्यंत सफल रहा तथा मेकअप इंडस्ट्रीज से जुड़ी बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनकर उभरा है.

शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 6 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं. वे ‘मीडिया दस्तक’ और ‘बस्ती चेतना’ जैसे प्लेटफॉर्म्स पर न्यूज़ एवं वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दे चुके हैं. न्यूज़ प्रोडक्शन, डिजिटल कंटेंट निर्माण और ग्राउंड रिपोर्टिंग में उन्हें गहरा अनुभव प्राप्त है. इसके साथ ही वे ‘भारतीय बस्ती’ में कंटेंट राइटर के रूप में भी कार्य कर चुके हैं, जहां उन्होंने उत्तर प्रदेश से जुड़ी खबरों के लेखन और डिजिटल प्रकाशन में अहम भूमिका निभाई. वर्तमान में वे ‘न्यूज़ ऑफ नेशन’ में संपादक के पद पर कार्यरत हैं और निष्पक्ष, गंभीर व सटीक पत्रकारिता के माध्यम से समाज से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सामने ला रहे हैं.


