वन डे मेकअप सेमिनार – सीज़न 3 का भव्य एवं सफल आयोजन “ए न्यू ट्रेंड मेकअप स्टूडियो एंड एकेडमी” के द्वारा संपन्न हुआ. इस आयोजन से मेकअप, फैशन और मॉडलिंग के क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए एक प्रेरणादायक मंच उपलब्ध कराया गया था. पूरे आयोजन में उत्साह और सीखने का माहौल देखने को मिला. बड़ी संख्या में मेकअप आर्टिस्ट, मॉडल्स, विद्यार्थियों और ब्यूटी इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने भाग लेकर कार्यक्रम को यादगार बना दिया.
सीजन 3 का कार्यक्रम बना ग्लैमर और हुनर का महाकुंभ
लखनऊ में आयोजित इस कार्यक्रम की मुख्य आकर्षण सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट, ग्लोबल एजुकेटर एवं इवेंट ऑर्गेनाइज़र निधि श्रीवास्तव रही, जिनके नेतृत्व और मार्गदर्शन ने पूरे कार्यक्रम को विशेष बना दिया. मेकअप इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाने वाली निधि श्रीवास्तव ने अपने अनुभव, मेहनत और समर्पण के बल पर हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनने का कार्य किया है. उनका कहना है कि मेकअप का मतलब केवल किसी चेहरे को सुंदर बनाना नहीं होता बल्कि व्यक्ति के आत्मविश्वास को नई पहचान देना भी होता है. निधि श्रीवास्तव की सबसे बड़ी विशेषता उनका सहज और विनम्र व्यक्तित्व रहा. उन्होंने प्रत्येक प्रतिभागी व्यक्तिगत रूप से बेहतर बनने के लिए प्रोत्साहित किया.

लोगों ने कहा कि उनके अनुभवों से मिली सीख हमारे भविष्य के करियर में बेहद उपयोगी साबित हो सकता है. उन्होंने बताया कि बदलते समय के साथ मेकअप इंडस्ट्री तेजी से आगे बढ़ रही है और जो कलाकार लगातार सीखते रहते हैं, वही सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचते हैं. कार्यक्रम में ब्राइडल प्रतियोगिता, मॉडल रैंप वॉक और किड्स मॉडलिंग जैसी आकर्षक प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया था. प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया, जिसको दर्शकों ने खूब सराहा. उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया, जबकि सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र, गुडी बैग, लंच एवं हाई टी जैसी सुविधाएं प्रदान की गईं.

सीख, प्रतिभा और सम्मान का उत्सव बना Season-3, कलाकारों ने छोड़ी अपनी अलग पहचान
इस अवसर पर प्रसिद्ध मेकअप आर्टिस्ट एवं एजुकेटर मिस्टर ऋषभ ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए प्रोफेशनल मेकअप की नई तकनीकों और इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड के बारे में दर्शकों को विस्तार से समझाया. वहीं दूसरी ओर प्रदीप शुक्ला ने पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन करते हुए सभी व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित ढंग से संभाला और उनके समर्पण की भी सभी लोगों ने प्रशंसा की. कार्यक्रम के सफल समापन पर सभी प्रतिभागियों ने एक स्वर में कहा कि यह सेमिनार उनके लिए केवल प्रशिक्षण कार्यक्रम नहीं था बल्कि नई सोच और करियर की दिशा देने वाला अनुभव है. इस कार्यक्रम में विशेष रूप से निधि श्रीवास्तव के व्यवहार, ज्ञान और प्रशिक्षण शैली ने सभी लोगों का दिल जीत लिया. उनके मार्गदर्शन ने यह विश्वास मजबूत किया कि सही गुरु और सही दिशा मिलने पर हर प्रतिभा अपनी अलग पहचान बना सकती है. ज्यूरी सदस्य में सुनीता वर्मा एवं उमा सिंह चौहान ने प्रतियोगिताओं का निष्पक्ष मूल्यांकन किया.

मोडिकेयर लिमिटेड के ग्लोबल ब्लू डायमंड डायरेक्टर दिनेश यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे. वरिष्ठ पत्रकार, भाजपा नेता एवं दिव्यांगम इंटरनेशनल ट्रस्ट के अध्यक्ष मुकेश मिश्रा ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को खास बना दिया. VIP GUEST के रूप में रानी श्रीवास्तव, शहजादी नवाब पठान, पंडित नवीन योगाचार्य, सनाया त्रिपाठी उपस्थित रहे. इस कार्यक्रम में इवेंट डायरेक्टर और ऑर्गेनाइजर आयूब खान ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को यादगार बना दिया. मेकअप लाइव स्टेज लकी हेयर आर्टिस्ट, इंटरनेशनल मेकअप आर्टिस्ट ऋषभ, मेकअप आर्टिस्ट सपना जायसवाल ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर कार्यक्रम में चार-चांद लगा दिए. आज के समय में निधि श्रीवास्तव केवल एक सफल मेकअप आर्टिस्ट ही नहीं है बल्कि वह एक कुशल प्रशिक्षक, प्रेरणादायक मार्गदर्शक और नई प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने वाली सशक्त व्यक्तित्व हैं. उनकी मेहनत, समर्पण और उत्कृष्ट कार्यशैली वास्तव में उन्हें इस क्षेत्र की अग्रणी हस्तियों में शामिल करती है।

शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 6 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं. वे ‘मीडिया दस्तक’ और ‘बस्ती चेतना’ जैसे प्लेटफॉर्म्स पर न्यूज़ एवं वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दे चुके हैं. न्यूज़ प्रोडक्शन, डिजिटल कंटेंट निर्माण और ग्राउंड रिपोर्टिंग में उन्हें गहरा अनुभव प्राप्त है. इसके साथ ही वे ‘भारतीय बस्ती’ में कंटेंट राइटर के रूप में भी कार्य कर चुके हैं, जहां उन्होंने उत्तर प्रदेश से जुड़ी खबरों के लेखन और डिजिटल प्रकाशन में अहम भूमिका निभाई. वर्तमान में वे ‘न्यूज़ ऑफ नेशन’ में संपादक के पद पर कार्यरत हैं और निष्पक्ष, गंभीर व सटीक पत्रकारिता के माध्यम से समाज से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सामने ला रहे हैं.


