सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष में 17 सितंबर 2026 को साहूघाट, बस्ती में फल वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया. इस विशेष कार्यक्रम में साहूघाट ब्लाक प्रमुख अभिषेक कुमार एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहूघाट के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. शशि कुमार की उपस्थिति में फल वितरण किया गए.
प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर साहूघाट में दिखा सेवा और श्रद्धा का संगम
डॉ. शशि कुमार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहूघाट, बस्ती में सामुदायिक प्रभारी चिकित्सा अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं. इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की चिकित्सक, अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित दिखे. फल वितरण के दौरान उपस्थित लोगों को सेवा एवं जनकल्याण की प्रति जागरूक किया गया तथा सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्यो को प्रमुखता से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया. इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग से जुड़े कर्मचारीयों एवं अधिकारियों ने आयोजन में सहयोग करके अपनी विशेष भूमिका निभाई है. 17 सितंबर के शाम के समय प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन के अवसर पर देशभर में लोगों ने दीप जलाकर अपनी सहभागिता दर्ज की है. इसी क्रम में साहूघाट में भी दीप प्रज्वलित किए गए.

दीपों के माध्यम से प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन के अवसर पर शुभकामनाएं व्यक्त की गईं और सेवा संकल्प अभियान के प्रति अपनी सहभागिता का संदेश दिया गया. दीप प्रज्वलन कार्यक्रम में स्थानीय लोगों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया. लोगों ने दीप जलाकर कार्यक्रम में सहभागिता ली. इस दौरान 17 सितंबर की शाम का वातावरण दीपों से जगमगा उठा. सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित फल वितरण एवं दीप प्रज्वलन कार्यक्रम में सेवा, सहभागिता और जनकल्याण से जुड़े संदेश को प्रमुखता दी गई. कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने अभियान के उद्देश्यों के अनुरूप जनहित से जुड़े कार्यों में सहयोग करने का संकल्प लिया.

सेवा संकल्प से दीप प्रज्वलन तक दिखा जनसहभागिता का उत्साह
मीडिया को मिली जानकारी के अनुसार डॉ. शशि कुमार ने प्रधानमंत्री के स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की और कहा कि ईश्वर प्रधानमंत्री को सदैव स्वस्थ रखें और उन्हें देश की सेवा के लिए निरंतर ऊर्जा एवं शक्ति प्रदान करते रहे. डॉ. शशि कुमार ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर सेवा एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन पूरे देश में किया जा रहा है. इसी क्रम में साहूघाट में फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की. आज के दिन पूरे देश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते हुए की है कि ईश्वर उन्हें देशहित एवं जनसेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने की शक्ति प्रदान करें.

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने भी प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने आगे कहा कि सेवा, सहयोग और जनकल्याण की भावना समाज को बनाने में विशेष भूमिका निभाती है. हम सभी लोगों को प्रधानमंत्री मोदी की तरह अपने दायित्वों का निर्वाहन पूरे निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ करना चाहिए. जरूरतमंदों की सहायता, लोगों के प्रति संवेदनशीलता और जनहित के कार्यों में सहभागिता ही सच्ची सेवा है. उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से भी जनसेवा को प्राथमिकता देते हुए लोगों तक बेहतर सेवाएं पहुंचाने की बात कही. उन्होंने बताया कि सामूहिक प्रयासों से सेवा एवं जनकल्याण के कार्यों को और प्रभावी बनाया जा सकता है तथा समाज में सहयोग की भावना को मजबूत किया जा सकता है।

शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 6 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं. वे ‘मीडिया दस्तक’ और ‘बस्ती चेतना’ जैसे प्लेटफॉर्म्स पर न्यूज़ एवं वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दे चुके हैं. न्यूज़ प्रोडक्शन, डिजिटल कंटेंट निर्माण और ग्राउंड रिपोर्टिंग में उन्हें गहरा अनुभव प्राप्त है. इसके साथ ही वे ‘भारतीय बस्ती’ में कंटेंट राइटर के रूप में भी कार्य कर चुके हैं, जहां उन्होंने उत्तर प्रदेश से जुड़ी खबरों के लेखन और डिजिटल प्रकाशन में अहम भूमिका निभाई. वर्तमान में वे ‘न्यूज़ ऑफ नेशन’ में संपादक के पद पर कार्यरत हैं और निष्पक्ष, गंभीर व सटीक पत्रकारिता के माध्यम से समाज से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सामने ला रहे हैं.


