आखिर अस्पताल क्यों पहुंचे यूरोकिड्स के नन्हे-मुन्ने बच्चे, जानिए क्या था पूरा मामला

17 अगस्त 2026 बस्ती यूरोकिड्स मालविय रोड के नन्हे-मुन्ने छात्रों ने सोमवार को नवयुग अस्पताल का शैक्षणिक भ्रमण कर स्वास्थ्य एवं मानव शरीर से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल कीं. इस शैक्षणिक भ्रमण का मुख्य उद्देश्य बच्चों को कक्षा में पढ़ाए जा रहे विषयों को व्यावहारिक रूप से समझाना तथा उन्हें वास्तविक जीवन के अनुभवों से जोड़ना था. अस्पताल पहुंचकर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला और उन्होंने डॉक्टरों तथा अस्पताल के कर्मचारियों से विभिन्न सवाल पूछकर अपनी जिज्ञासाओं को शांत किया.

बस्ती में बच्चों का अनोखा शैक्षणिक भ्रमण

विद्यालय में पिछले एक महीने से बच्चों को Me and My Bodies विषय पढ़ाया जा रहा है. इस विषय के अंतर्गत बच्चों को मानव शरीर की संरचना तथा शरीर के विभिन्न अंगों के कार्यों के बारे में जानकारी दी जा रही है. विशेष रूप से बच्चों को Circulatory System परिसंचरण तंत्र, Digestive System पाचन तंत्र और Respiratory System श्वसन तंत्र के बारे में कक्षा में विस्तार से बताया गया. किताबों और चित्रों के माध्यम से प्राप्त इस जानकारी को वास्तविक जीवन से जोड़ने के उद्देश्य से विद्यालय की ओर से छात्रों को अस्पताल का भ्रमण कराया गया. इस शैक्षणिक भ्रमण में करीब 30 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. नवयुग अस्पताल पहुंचने के बाद बच्चों को अस्पताल के विभिन्न हिस्सों और चिकित्सा व्यवस्था से परिचित कराया गया.

उन्हे एक्स-रे मशीन और अल्ट्रासाउंड मशीन जैसे आधुनिक चिकित्सा उपकरणों को करीब से दिखाया गया. डॉक्टरों ने बच्चों को सरल और सहज भाषा में बताया कि इन उपकरणों का उपयोग किस प्रकार किया जाता है और शरीर के अंदर की स्थिति को समझने में ये किस तरह चिकित्सकों की सहायता करते हैं. बच्चों का मार्गदर्शन डॉ. अभिजात और डॉ. दिव्यजात सहित अस्पताल के अन्य चिकित्सकों ने किया. डॉक्टरों ने बच्चों की जिज्ञासाओं का धैर्यपूर्वक समाधान किया और उन्हें मानव शरीर के विभिन्न तंत्रों के बारे में व्यावहारिक जानकारी दी. बच्चों ने भी पूरे उत्साह के साथ डॉक्टरों से सवाल किए. चिकित्सकों ने उन्हें स्वस्थ रहने के लिए संतुलित भोजन, पर्याप्त पानी पीने, नियमित शारीरिक गतिविधि करने और स्वच्छता बनाए रखने के महत्व के बारे में भी बताया.

अस्पताल पहुंचकर सीखा मानव शरीर और स्वास्थ्य का पाठ

इस भ्रमण में बच्चों को यह समझने का अवसर मिला कि कक्षा में पढ़ाए गए विषय वास्तविक जीवन में किस प्रकार उपयोगी होते हैं. अस्पताल के वातावरण को देखकर बच्चों ने चिकित्सा क्षेत्र के प्रति भी उत्सुकता दिखाई. कई बच्चों ने डॉक्टरों से उनके कार्य, चिकित्सा उपकरणों और मरीजों की देखभाल से संबंधित प्रश्न पूछे. इस दौरान अस्पताल के स्टाफ ने भी बच्चों का सहयोग किया और उन्हें विभिन्न प्रक्रियाओं एवं उपकरणों के बारे में जानकारी दी. विद्यालय के प्रबंधक श्रीमती प्रीता खंडेलवाल एवं श्री मुकेश खंडेलवाल, सेंटर हेड श्रीमती इकप्रीत कौर तथा शिक्षिकाओं रतनप्रिया पांडे और जान्हवी श्रीवास्तव का विशेष सहयोग रहा. विद्यालय प्रबंधन और शिक्षिकाओं ने बच्चों की सुरक्षा एवं सुविधा का विशेष ध्यान रखते हुए पूरे भ्रमण को व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया. विद्यालय परिवार की ओर से बताया गया कि बच्चों की शिक्षा को केवल किताबों तक सीमित न रखकर उन्हें व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना बेहद आवश्यक है.

ऐसे शैक्षणिक भ्रमण बच्चों की समझ को मजबूत करने के साथ-साथ उनमें जिज्ञासा, प्रश्न पूछने की आदत और नई चीजों को सीखने की रुचि विकसित करते हैं. नवयुग अस्पताल के चिकित्सकों और स्टाफ का सहयोग भी पूरे कार्यक्रम के दौरान सराहनीय रहा. अस्पताल की टीम ने बच्चों को सहज वातावरण में जानकारी उपलब्ध कराई, जिससे छात्रों के लिए यह भ्रमण एक यादगार और ज्ञानवर्धक अनुभव बन गया. कुल मिलाकर यूरोकिड्स मालविया रोड के छात्रों का नवयुग अस्पताल का यह शैक्षणिक भ्रमण शिक्षा और अनुभव के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी साबित हुआ. इस तरह के कार्यक्रम बच्चों को किताबी ज्ञान को वास्तविक जीवन की परिस्थितियों से जोड़ने में मदद करते हैं और उनके सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top