उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ महानगर क्षेत्र की रहने वाली सुचित्रा शर्मा जिन्हें लोग प्यार से तारा जी के नाम से जानते हैं, आज वह मेकअप इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं. लगभग 15 वर्षों के अनुभव के साथ वह एक सफल प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. उनका सफर केवल एक व्यवसाय की कहानी नहीं है, बल्कि संघर्ष, आत्मविश्वास, मेहनत और बड़े सपनों को सच करने की प्रेरणादायक मिसाल भी है.
15 साल की मेहनत का राज़, अब बनने जा रही है पहचान
सुचित्रा शर्मा का जीवन इस बात का प्रमाण है कि यदि मन में दृढ़ संकल्प हो तो सीमित संसाधन भी सफलता की राह में बाधा नहीं बनते है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक छोटे से गांव से की थी जहां आधुनिक सुविधाएं और बड़े अवसर आसानी से उपलब्ध नहीं थे. इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और अपने सपनों को साकार करने के लिए लगातार मेहनत करती रहीं. उन्होंने गांव में तारा मेकअप स्टूडियो की स्थापना की. शुरुआत में चुनौतियां बहुतअधिक थीं. उस समय लोगों में प्रोफेशनल मेकअप को लेकर जागरूकता भी सीमित थी, लेकिन सुचित्रा शर्मा ने अपने हुनर और गुणवत्तापूर्ण सेवाओं के दम पर धीरे-धीरे लोगों का विश्वास जीता. समय के साथ उनका स्टूडियो क्षेत्र की महिलाओं और युवतियों के बीच एक भरोसेमंद नाम बन गया.

आज तारा केवल मेकअप करने तक सीमित रहीं, बल्कि वह सौंदर्य के क्षेत्र में नई प्रतिभाओं को प्रेरित भी कर रही हैं. अपने लंबे अनुभव में उन्होंने दुल्हन मेकअप, पार्टी मेकअप, फैशन और स्टेज मेकअप सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपनी दक्षता साबित की है. लगातार सीखने और नए ट्रेंड्स को अपनाने की उनकी आदत ने उन्हें समय के साथ और अधिक सक्षम बनाया. वह मानती हैं कि किसी भी क्षेत्र में सफलता पाने के लिए सीखना कभी बंद नहीं करना चाहिए. उनका मानना है कि मेकअप केवल किसी व्यक्ति की बाहरी सुंदरता को निखारने का माध्यम नहीं होता है बल्कि आत्मविश्वास बढ़ाने की एक प्रभावी कला भी है. यही सोच उन्हें अपने काम को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करने की प्रेरणा देती है.

BREKING NEWS – आजमगढ़ की बेटी ने बदली मेकअप इंडस्ट्री की तस्वीर
आज के समय में सुचित्रा शर्मा केवल एक सफल मेकअप आर्टिस्ट ही नहीं है बल्कि वह एक ऑर्गेनाइजर के रूप में भी अपनी अलग पहचान बना रही हैं. विभिन्न ब्यूटी, फैशन और टैलेंट से जुड़े आयोजनों में उनकी सक्रिय भूमिका रहती है. उनका उद्देश्य नई प्रतिभाओं को मंच देना और छोटे शहरों व गांवों की बेटियों को आगे बढ़ने का अवसर उपलब्ध कराना है. तारा जी की सफलता के पीछे एक ऐसा विचार है जिसने उनके जीवन की दिशा बदल दी. वह कहती हैं कि जब देश की बेटियां पायलट बन सकती हैं, सेना में सेवा दे सकती हैं, बड़े-बड़े पदों पर अपनी जिम्मेदारी निभा सकती हैं, तो मैं एक सफल मेकअप आर्टिस्ट क्यों नहीं बन सकती? यही विचार उनके लिए प्रेरणा बनी और उन्होंने हर कठिनाई का सामना की. उनका कहना है कि यदि सही मार्गदर्शन और अवसर मिले तो ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाएं भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकती हैं. वह चाहती हैं कि मेकअप इंडस्ट्री में बड़ा मुकाम हासिल करें तथा राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान स्थापित करें.

उनका तारा मेकअप स्टूडियो केवल आजमगढ़ ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश और देश में गुणवत्ता, विश्वास और उत्कृष्टता का प्रतीक बने. इतना नहीं बल्कि वह चाहती हैं कि उनके माध्यम से अधिक से अधिक युवतियों को रोजगार, प्रशिक्षण और आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिले. वह युवाओं, विशेषकर बेटियों को संदेश देती हैं कि परिस्थितियां चाहे जैसी भी हों, यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और खुद पर विश्वास हो तो हर सपना पूरा किया जा सकता है. आज तारा जी उन हजारों महिलाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं जो छोटे शहरों और गांवों से निकलकर अपनी अलग पहचान बनाना चाहती हैं. उनका संघर्ष संदेश देता है कि सपने देखने वाले ही इतिहास रचते हैं. एक छोटे से गांव से शुरू हुआ उनका सफर आज सफलता की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है और उन्हें विश्वास है कि आने वाले वर्षों में वह मेकअप इंडस्ट्री में एक और बड़ा मुकाम हासिल कर देशभर में अपनी पहचान स्थापित करेंगी।
शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 6 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं. वे ‘मीडिया दस्तक’ और ‘बस्ती चेतना’ जैसे प्लेटफॉर्म्स पर न्यूज़ एवं वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दे चुके हैं. न्यूज़ प्रोडक्शन, डिजिटल कंटेंट निर्माण और ग्राउंड रिपोर्टिंग में उन्हें गहरा अनुभव प्राप्त है. इसके साथ ही वे ‘भारतीय बस्ती’ में कंटेंट राइटर के रूप में भी कार्य कर चुके हैं, जहां उन्होंने उत्तर प्रदेश से जुड़ी खबरों के लेखन और डिजिटल प्रकाशन में अहम भूमिका निभाई. वर्तमान में वे ‘न्यूज़ ऑफ नेशन’ में संपादक के पद पर कार्यरत हैं और निष्पक्ष, गंभीर व सटीक पत्रकारिता के माध्यम से समाज से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सामने ला रहे हैं.


