उत्तर प्रदेश- बस्ती, दिल्ली स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, हवेली खास, बस्ती ने एक बार फिर यह सिद्ध करके दिखाया है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासित वातावरण और समर्पित शिक्षकों के मार्गदर्शन से विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट सफलता दिलाई जा सकती है. वर्ष 2026 की विभिन्न राष्ट्रीय प्रतियोगी एवं प्रवेश परीक्षाओं में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए अपने परिवार और जनपद बस्ती का नाम भी रोशन किया है. विद्यार्थियों की इस शानदार उपलब्धि से विद्यालय में उत्साह का माहौल है.
BREKING NEWS : बस्ती के छात्रों ने किया बड़ा धमाका
चिकित्सा क्षेत्र की सबसे बड़ी परीक्षा NEET UG 2026 में विद्यालय के छात्र पवन विश्वकर्मा ने ऑल इंडिया रैंक 16,510 तथा कैटेगरी रैंक 7,765 प्राप्त कर शानदार सफलता अर्जित की. इसी परीक्षा में जरताब असर ने ऑल इंडिया रैंक 18,481 एवं कैटेगरी रैंक 8,751 प्राप्त की. सौरव वर्मा ने ऑल इंडिया रैंक 29,476 तथा कैटेगरी रैंक 14,208 हासिल किया है. इन विद्यार्थियों की सफलता उनके कठिन परिश्रम, दृढ़ संकल्प और शिक्षकों के मार्गदर्शन का उत्कृष्ट उदाहरण है. विद्यालय के लिए यह उपलब्धि गर्व का विषय है कि पिछले वर्ष की छात्रा फिरदौस बेगम ने NEET में ऑल इंडिया रैंक 1,575 प्राप्त किया था. आज वह देश के प्रतिष्ठित अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही हैं.

उनकी उपलब्धि आज भी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी हुई है. उच्च शिक्षा के क्षेत्र में आयोजित कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) में भी विद्यालय के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया. विद्यालय की छात्रा पलक सिंह का चयन दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित मिरांडा हाउस में हुआ, जबकि माही का चयन इंद्रप्रस्थ कॉलेज में हुआ. दोनों महाविद्यालय देश के सर्वश्रेष्ठ शिक्षण संस्थानों में गिने जाते हैं और यहाँ प्रवेश प्राप्त करना किसी भी विद्यार्थी के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जाती है. इन सफलताओं ने विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित किया है. अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में भी विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया हैं.

विद्यालय की उपलब्धियों में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ा गया
छात्र अनुज कुमार ने IMU-CET में ऑल इंडिया रैंक 865 प्राप्त कर इंडियन मैरीटाइम यूनिवर्सिटी, चेन्नई में प्रवेश लिया है. शिक्षा पूर्ण करने के बाद वह भारतीय नौवहन क्षेत्र में अधिकारी के रूप में देश की सेवा करेंगे. वहीं दूसरी ओर वैभव वर्मा का चयन देश के प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थान आईआईटी रुड़की में हुआ है. इसके अतिरिक्त ऋषु बौद्ध ने NIFT में ऑल इंडिया रैंक 3,015 प्राप्त कर विद्यालय की उपलब्धियों में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ा है. दिल्ली स्कूल ऑफ एक्सीलेंस निरंतर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की प्रभावी तैयारी के माध्यम से विद्यार्थियों को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने के लिए तैयार है.

विद्यालय समय-समय पर विद्यार्थियों के लिए विशेष मार्गदर्शन सत्र, करियर काउंसलिंग और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु विशेषज्ञ शिक्षकों की सहायता उपलब्ध कराता है जिसका उचित परिणाम लगातार देखने को मिलता है. विद्यार्थियों की इस सफलता पर विद्यालय के प्रबंधक, प्रधानाचार्य एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सभी चयनित विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं और कहा कि विद्यालय के ये होनहार विद्यार्थी भविष्य में भी अपने उत्कृष्ट कार्यों से देश और समाज का नाम रोशन करेंगे तथा अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेंगे।
शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 6 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं. वे ‘मीडिया दस्तक’ और ‘बस्ती चेतना’ जैसे प्लेटफॉर्म्स पर न्यूज़ एवं वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दे चुके हैं. न्यूज़ प्रोडक्शन, डिजिटल कंटेंट निर्माण और ग्राउंड रिपोर्टिंग में उन्हें गहरा अनुभव प्राप्त है. इसके साथ ही वे ‘भारतीय बस्ती’ में कंटेंट राइटर के रूप में भी कार्य कर चुके हैं, जहां उन्होंने उत्तर प्रदेश से जुड़ी खबरों के लेखन और डिजिटल प्रकाशन में अहम भूमिका निभाई. वर्तमान में वे ‘न्यूज़ ऑफ नेशन’ में संपादक के पद पर कार्यरत हैं और निष्पक्ष, गंभीर व सटीक पत्रकारिता के माध्यम से समाज से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सामने ला रहे हैं.


