जानिए बस्ती में किस महादान ने जगाई मानवता और हरियाली की नई उम्मीद

समाज सेवा और मानवता की मिसाल पेश करते हुए रोटरी क्लब बस्ती मिडटाउन के तत्वावधान में दिन रविवार को जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान कर मरीजों के जीवन को बचाने का संकल्प लिया. रक्तदान के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया. प्रत्येक रक्तदाता को पौधा भेंट कर उन्हें पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया तथा परिसर में सामूहिक पौधारोपण भी किया गया.

जीवन बचाने और पर्यावरण संवारने का अनूठा संगम

रक्तदान शिविर का शुभारंभ पूर्व विधायक दयाराम चौधरी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा तथा जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रिजवान ने संयुक्त रूप से किया. अतिथियों ने फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दयाराम चौधरी ने कहा कि रक्तदान महादान होता है. एक व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान कई जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायी साबित होता है. दुर्घटनाओं, गंभीर बीमारियों और आपातकालीन परिस्थितियों में रक्त की आवश्यकता हमेशा बनी रहती है. ऐसे में समाज के प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान अवश्य करना चाहिए. रोटरी क्लब बस्ती मिडटाउन की इस सामाजिक पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सेवा और मानवता की भावना को मजबूत करते हैं.

कार्यक्रम के दौरान वन विभाग की ओर से डीएफओ डॉ. शिरीन ने प्रत्येक रक्तदाता को पौधा भेंट किया और स्वयं भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. उन्होंने आगे कहा कि पौधे हमें जीवन के लिए आवश्यक ऑक्सीजन प्रदान करते हैं और रक्तदान किसी व्यक्ति को नया जीवन देता है इसलिए रक्तदान और पौधारोपण दोनों ही अत्यंत पुण्य एवं मानव कल्याण के कार्य हैं. शिविर में रक्तदान करने वाले को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मान-पत्र प्रदान किया गया. अतिथियों ने कहा कि समाज में रक्तदाताओं का सम्मान होना चाहिए ताकि अधिक से अधिक लोग इस अभियान से जुड़ें और रक्त की कमी के कारण किसी मरीज की जान न जाए.

पौधे ऑक्सीजन देते हैं और रक्तदान नया जीवन

कार्यक्रम की अध्यक्षता रोटरी क्लब बस्ती मिडटाउन के अध्यक्ष डॉ. डी.के. गुप्ता के द्वारा किया गया और उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब पिछले कई वर्षों से रक्तदान, पर्यावरण संरक्षण और जनहित के विभिन्न कार्यों में लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहा है. हमारे क्लब का मुख्य उद्देश्य केवल सेवा करना ही नहीं बल्कि समाज में जागरूकता पैदा करना भी है जिससे अधिक लोग सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने के लिए आगे आएं. कार्यक्रम संयोजक मयंक श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि रोटरी क्लब पूरे वर्ष तीन माह के अंतराल पर नियमित रूप से रक्तदान शिविर आयोजित करता है. क्लब का अगला सेवा कार्यक्रम 2 अक्टूबर को कुष्ठ सेवा आश्रम में आयोजित किया जाएगा जहां पर जरूरतमंदों की सेवा के साथ विभिन्न सामाजिक गतिविधियां भी संचालित करी जाएंगी. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि रोटरी क्लब द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित रक्तदान शिविर का उद्देश्य लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना है.

विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. वी.के. श्रीवास्तव, संत राम लखन दास कबीर आश्रम बस्ती के प्रतिनिधि तथा कर्नल गोहानी सहित कई नागरिक उपस्थित दिखे. रक्तदान करने वालों के नाम आशीष श्रीवास्तव, राजेश कुमार, अनिल कुमार गुप्ता, दीपिका गुप्ता, अनुष्का जायसवाल, आनंद मिश्रा, पुनीत पांडेय, देवेंद्र, विनय कुमार त्रिपाठी, वैभव गुप्ता, सूर्यपाल, अतुल चौधरी, अभय सिंह, रोहित अग्रवाल, अंगद कुमार तथा अन्य लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया. इस आयोजन को सफल बनाने में डॉ. अश्विनी कुमार सिंह, सतीश सिंघल, राजन गुप्ता, राम विनय पांडेय, महेंद्र कुमार सिंह, कौशल त्रिपाठी, राजेश चित्रगुप्त, एस.एन. गुप्ता, सतपाल, टीटू, अरुण भनिरामका, देवेंद्र श्रीवास्तव, आनंद गोयल, मनोज अग्रवाल, पुनीत पांडे, रंजीत श्रीवास्तव, विशाखा सिंघल, इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष प्रतिमा जायसवाल, आशा अग्रवाल, निधि गुप्ता तथा जिला चिकित्सालय रक्तकोष विभाग के डॉ. दीपक श्रीवास्तव, डॉ. सौम्या गोयल, डॉ. विजय कुमार वर्मा, संतोष पांडे, कीर्ति, अनु सिंह, अनुराधा, भानु व अनेक लोगों का योगदान रहा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top