उत्तर प्रदेश, बस्ती – शिक्षा के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासन और शिक्षण पद्धति के लिए पहचान बनाने वाला उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी ने एक बार फिर सफलता हासिल कर बस्ती जनपद का गौरव बढ़ाया है. विद्यालय की प्रतिभाशाली छात्रा अफसा अन्वर, हुडा खान एवं आरुषि श्रीवास्तव ने NEET – 2026 परीक्षा उत्तीर्ण कर एमबीबीएस पाठ्यक्रम में प्रवेश सुनिश्चित कर लिया है. विद्यालय के दोनों छात्राओं की इस शानदार उपलब्धि से पूरे विद्यालय परिसर में उत्साह और गर्व का वातावरण छाया हुआ है. विद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि को अपनी वर्षों की मेहनत, समर्पण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का परिणाम बताया है.
दो बेटियों की सफलता से राष्ट्रीय स्तर पर चमका विद्यालय का नाम
उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी ने पिछले कई वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट परिणाम देकर विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण किया है. उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता दिलाना नहीं है बल्कि उनमें नैतिक मूल्यों, आत्मविश्वास और सामाजिक उत्तरदायित्व का विकास करना भी है. आधुनिक शिक्षण तकनीकों, अनुभवी एवं समर्पित शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन, नियमित शैक्षणिक मूल्यांकन, अनुशासन वातावरण तथा विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने के प्रयासों के कारण विद्यालय प्रत्येक वर्ष नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है.

इस अवसर पर प्रबंध निदेशक विनय शुक्ला ने दोनों छात्राओं को सफलता की बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय सदैव गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध रही है. उन्होंने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि हुडा खान एवं आरुषि श्रीवास्तव की सफलता उनकी कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के अटूट विश्वास का परिणाम है. विद्यालय को गर्व है कि उनके विद्यार्थी लगातार राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि दोनों छात्राएँ भविष्य में कुशल एवं संवेदनशील चिकित्सक बनकर समाज की सेवा करेंगी और विद्यालय का नाम देशभर में गौरवान्वित करेंगी.

छात्राओं की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए बनी प्रेरणा
उन्होंने आगे बताते हुए कहा कि हमारे विद्यालय के विद्यार्थी न केवल बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करते हैं बल्कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे NEET, JEE एवं अन्य प्रवेश परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित कर विद्यालय और जनपद का नाम रोशन कर रहे हैं. इसी कड़ी में हुडा खान और आरुषि श्रीवास्तव की सफलता विद्यालय की उपलब्धियों में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ने का कार्य कर रही है. प्रधानाचार्या ने भी दोनों छात्राओं की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि NEET जैसी कठिन परीक्षा में सफलता प्राप्त करना गौरव की बात है. यह उपलब्धि केवल दो छात्राओं की व्यक्तिगत सफलता नहीं है

बल्कि पूरे विद्यालय परिवार के प्रयास, मेहनत, अनुशासन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है. यह सफलता विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेगी और वे भी बड़े लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करेंगे. शिक्षकों ने दोनों छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें जीवन में सफलता प्राप्त करने का आशीर्वाद दिया. विद्यालय में इस अवसर पर खुशी का माहौल दिखाई दे रहा है. अन्य विद्यार्थियों ने अपनी वरिष्ठ छात्राओं की सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि उन्हें भी कठिन परिश्रम करने और बड़े लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित करेगी।
शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 6 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं. वे ‘मीडिया दस्तक’ और ‘बस्ती चेतना’ जैसे प्लेटफॉर्म्स पर न्यूज़ एवं वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दे चुके हैं. न्यूज़ प्रोडक्शन, डिजिटल कंटेंट निर्माण और ग्राउंड रिपोर्टिंग में उन्हें गहरा अनुभव प्राप्त है. इसके साथ ही वे ‘भारतीय बस्ती’ में कंटेंट राइटर के रूप में भी कार्य कर चुके हैं, जहां उन्होंने उत्तर प्रदेश से जुड़ी खबरों के लेखन और डिजिटल प्रकाशन में अहम भूमिका निभाई. वर्तमान में वे ‘न्यूज़ ऑफ नेशन’ में संपादक के पद पर कार्यरत हैं और निष्पक्ष, गंभीर व सटीक पत्रकारिता के माध्यम से समाज से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सामने ला रहे हैं.


